ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में ED की धड़ाधड़ छापेमारी…राज्य के IAS के साथ ट्रांसपोर्टर्स यहां ED का छापा…महासमुंद समेत इन शहरों में पड़ा ED का छापा

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 13 जनवरी, 2023

 

छत्तीसगढ़ में आज सुबह से कई जगहों पर ED ने छापेमार कार्यवाही की है। राज्य की राजधानी रायपुर में देवेंद्र नगर स्थित IAS पी. अंबलग्न के निवास पर ED का छापा पड़ा है। जहां सीआरपीएफ जवानों के साथ अधिकारियों की टीम निवास पर मौजूद है। मीडिया के साथियों के अनुसार अभी भी कार्यवाही लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें :  बांग्लादेशी घुसपैठ पर सख्ती की तैयारी, डिप्टी CM विजय शर्मा बोले- रोकने के होंगे पुख्ता इंतजाम

 

 

 

इसके साथ ही पटेल ट्रांसपोर्टर्स के रायपुर और बिलासपुर के ठिकाने पर ईडी की दबिश हुई है। इसके साथ ही महासमुंद में कांग्रेस के एक नेता के यहां भी छापेमारी की जानकारी सामने आ रही है।  प्रदेश के अलग अलग जगहों पर छापे की जानकारी लगातार सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें :  जशपुर के पीएमश्री विद्यालय में अब एनसीसी एयर स्क्वाड्रन शुरू होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 

ED पहले भी कर चुकी है कार्यवाही

गौरतलब है कि इससे पहले अक्तूबर महीने में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रायपुर के सयाजी होटल में डेरा जमाया हुआ था। इसके बाद चिप्स (छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी) के तत्कालीन सीईओ समीर विश्नोई पहले से गिरफ्तार हैं। साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया के साथ इस मामले में छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन घोटाले में आइएएस समीर विश्नोई , सूर्यकांत तिवारी , सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब एक बार फिर राज्य में प्रवर्तन निदेशालय ने दस्तक दी है।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में जिन जिलों में कांग्रेस अध्यक्षों के पद खाली है वहां एक सप्ताह के भीतर नाम की घोषणा हो जाएगी

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment