देखें Video : ‘राष्ट्रपिता नाम की चीज भारत देश में नहीं है, गांधी राष्ट्रपिता नहीं हो सकते’, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान

  ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रायपुर में बड़ा बयान दिया है। दरअसल गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने के लिए गौ प्रतिष्ठा आंदोलन कर रहे है। गौ-ध्वज स्थापना यात्रा रायपुर पहुंची। रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में उन्होने में महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं बताया है। वही शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के बयान मोदी गौ-हत्या के एजेंट वाले बयान का भी समर्थन किया है। इस लिंक को क्लिक करके बयान सुनें- https://www.instagram.com/reel/DA0uCRBvcgo/?igsh=NjlzeGhvMHljcTkz स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि राष्ट्रपिता नाम की कोई चीज हमारे यहां नहीं है।…

Read More

वीडियो देखें : आस्थारुपी चुनरी से भक्तों ने प्रस्तुत किया अपना भक्ति भाव, निकली लम्बी चुनरी यात्रा ने मोहा मन

बिपत सारथी, पेंड्रा   शारदीय नवरात्र की पावन अवसर पर जगत जननी मां की भक्तों के द्वारा देश प्रदेश में विभिन्न प्रकार से आराधना की जा रही है वहीं गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में माता की भक्ति में शराबोर दिखे और माता के प्रति अपनी श्रद्धा भाव प्रकट कर मनोकामना चुनरी यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष भक्त शामिल हुए, और अपने हाथों में कई मीटर लंबी चुनरी लिए पैदल यात्रा किए। कई किलोमीटर तक की यह लंबी यात्रा दुर्गा माता शक्तिपीठ धाम गिरारी से…

Read More

सरगुजा में ‘सनातन में वापसी’ का जला दीप..22 परिवार की सनातन धर्म में कराई गई घरवापसी, प्रबल प्रताप जूदेव ने कराई घरवापसी

• प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पुरी पीठ के 145 वें श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य के आशीर्वाद से 22 परिवार के 100 सदस्य सनातन धर्म में घरवापसी कराई उर्वशी मिश्रा, रायपुर/ सरगुजा आज छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव द्वारा आदिगुरु शंकराचार्य परंपरा के संवाहक पूजनीय श्री ऋगवैदिय गोवर्धन-मठ पुरी पीठ के वर्तमान 145 वें श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज पूजनीय शंकराचार्य पुरी पीठाधीश्वर स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में 22 परिवार के लगभग 100 सदस्यों की घर…

Read More

देखें Video : भोले के रंग में रमे ‘रिंकू’… खरौद पहुंचे WWE के चैंपियन रिंकू सिंह, किया जलाभिषेक, गूंजा हर हर महादेव

न्यूज डेस्क, खरौद WWE के इंटरनेशनल प्लेयर वीर महान सिंह राजपूत आज छत्तीसगढ़ के खरौद नगर पहुंचे। इस दौरान पहलवान ने भगवान लक्ष्मणेश्वर मंदिर का दर्शन कर लक्ष्मणेश्वर शिवलिंग में जल अभिषेक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के लोग उपस्थित रहे।   View this post on Instagram A post shared by Yogesh Mishra (@katgiwala_yogesh)   रिंकू सिंह राजपूत WWE के इंटरनेशनल प्लेयर हैं। उन्होंने खरौद नगर में स्थित लक्ष्मणेश्वर मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना किया। गौरतलब है कि रिंकू सिंह राजपूत ने WWE में कई बड़े रिकॉर्ड बनाया…

Read More

Radha Ashtami Special : राधा अष्टमी आज, जानिए महत्व, पूजा विधि और व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त

  आध्यात्मिक डेस्क आज राधा अष्टमी दिन है। ब्रज, बरसाने से लेकर आज पूरे विश्व में राधारानी के प्रेमी आज अपनी राधा रानी का जन्मदिन मना रहे हैं। चारों तरफ राधे राधे की गूंज सुनाई दे रही है। राधा अष्टमी को राधा रानी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। राधा अष्टमी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के 14-15 दिनों बाद मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार राधा जी कृष्ण की प्रेयसी हैं, ऐसे में श्रीकृष्ण के भक्त राधा जी का जन्मदिवस भी उतने ही श्रद्धा भाव और आस्था के साथ…

Read More

‘श्री रामचरित मानस’ लेकर निकले रामभक्त साव.. BJP सरकार की पहली विदेश यात्रा पर श्रीरामचरित मानस हाथ में लेकर निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, अमेरिका की फ्लाइट पकड़ते वक्त रामचरित मानस हाथ में लेकर जाते दिखे डिप्टी CM साव

उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव कल नई दिल्ली से अमेरिका प्रवास पर रवाना हो गए हैं। अमेरिका के लिए फ्लाइट पकड़ते समय साव दिल्ली एयरपोर्ट पर हाथ में श्री राम चरित मानस लिए हुए एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए दिखे, इस दौरान उनके साथ सेक्रेटरी कमलप्रीत सिंह भी थे। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा अमेरिका में आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेने गए हैं उप मुख्यमंत्री साव। इसमें सड़क तकनीक और परियोजनाओं को लेकर चर्चा होगी। यह उप मुख्यमंत्री साव का पहला अध्ययन दौरा है। 9 महीने पहले…

Read More

‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा गायत्री नगर..जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया नुआखाई पर्व, हुई भव्य आरती

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर जय जगन्नाथ के जयकारों के साथ आज फिर गायत्री नगर स्थित प्रभु जगन्नाथ जी के मंदिर में अलौकिक छटा देखने को तब मिली, जब नुआख़ाई के अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने विशेष आरती की। छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर के शंकर नगर, गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से नुआखाई पर्व मनाया गया। इस दौरान रायपुर उत्तर विधायक एवं जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में पत्रकार साथियो एवं दर्शन करने आये आम जनमानस के साथ भगवान श्री जगन्नाथ जी का पूजा…

Read More

चक्रधर समारोह की चमक से चमका छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री रायगढ़ में चक्रधर समारोह का किया शुभारंभ

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायगढ़   संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी को सायं-सायं पूरा कर रही है। उन्होंने प्रदेश के किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गों का आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य…

Read More

गुरुदेव फ्यूल्स में विराजे गणपति, संचालक पीयूष मिश्रा ने की अपनों संग गणपति बप्पा की पूजा अर्चना

उर्वशी मिश्रा, रायपुर   भक्तों के विघ्न हरने वाले विघ्नहर्ता आज विराजमान हो रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ में अनेकों जगहों पर गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग सार्वजनिक जगहों पर जहां गणेश उत्सव समितियां के जरिए विघ्नहर्ता गणेश को विराजमान कर रहे हैं, वहीं कई निजी कॉलोनी में भी सजधज कर उत्सव के रूप में गणेश चतुर्थी की धूम देखी जा रही है।   रायपुर के मोवा स्थित गुरुदेव फ्यूल्स में भी प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणपति बप्पा विराजमान हुए हैं।…

Read More

Radha Ashtami 2024 Date : राधा अष्टमी कब है? जानिए महत्व, पूजन विधि और व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त

    आध्यात्मिक डेस्क, न्यूज राइटर, 03 सितंबर, 2024   इस साल राधा अष्टमी 11 सितम्बर, मंगलवार के दिन है। राधा अष्टमी को राधा रानी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। राधा अष्टमी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के 14-15 दिनों बाद मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार राधा जी कृष्ण की प्रेयसी हैं, ऐसे में श्रीकृष्ण के भक्त राधा जी का जन्मदिवस भी उतने ही श्रद्धा भाव और आस्था के साथ मनाते हैं। राधा अष्टमी के दिन राधा-कृष्ण के मंदिरों में राधा-कृष्ण की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती…

Read More

CM ‘विष्णु’ के हाउस में हैप्पी मूमेंट…मनाया जा रहा है पोला त्यौहार, नाच रहीं हैं महिलाएं, एक साथ मिल रही है दोहरी खुशी

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 02 सितंबर 2024 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोला की धूम देखी जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री निवास पहुंची बहनें लगवा रही मेहंदी लगवा रहीं हैं, चूड़ियां पहन रहीं हैं।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में तीजा पोरा , महतारी वंदन तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों फुगड़ी, कुर्सी दौड और रस्सी खींच का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री निवास पहुंची माताओं बहनों में खेलों के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।…

Read More

प्रार्थना सभा के दौरान बालोद में ‘बवाल’…ग्रामीणों के विरोध के बाद पास्टर पर हुई कार्यवाही, हिंदू समाज ने किया पास्टर का जमकर विरोध

विजय क्षत्रिय, न्यूज़ राइटर, बालोद, 2 सितंबर 2024   छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुंदा नगर के पास स्थित ग्राम मनकी में रविवार को एक प्रार्थना सभा के दौरान तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक पास्टर और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद तब बढ़ा जब पास्टर ने ग्रामीणों से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। शांति भंग करने के आरोप में पास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।     इस घटना ने ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित…

Read More

तीजा मनाने सज गया CM आवास….पारंपरिक नंदिया-बइला और खिलौनों से सुसज्जित हुआ आंगन, बहनों और माताओं को मायके में दिया जायेगा महतारी वंदन का उपहार

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 01 सितंबर 2024   छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा हरेली पर्व मनाने के बाद अब विष्णु भैया का घर यानी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री निवास तीजा-पोरा के पारंपरिक गौरव की झांकी तरह सज रहा है। मुख्यमंत्री निवास को मिट्टी के खूबसूरत नंदिया बइला और रंगीन खिलौनों से सजाया जा रही है। परंपरागत वंदनवार के रंग बिखरने लगे हैं।   मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या साय सजावट के साथ-साथ परंपरागत छत्तीसगढ़िया व्यंजनों के साथ ठेठरी-खुरमी बनाने की तैयारी भी करवा रही…

Read More

आज अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल CM विष्णुदेव, राज्यपाल रतनपुर में महामाया देवी का करेंगे दर्शन

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 31 अगस्त 2024   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 9.45 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.20 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां सवेरे 10.30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।     मुख्यमंत्री साय दोपहर 2 बजे बिलासपुर के एक निजी होटल में आयोजित जिला उद्योग संघ बिलासपुर के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री…

Read More

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रूद्रामहाभिषेक में शामिल हुए, पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि के लिए कामना की

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 16 अगस्त, 2024   रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पवित्र सावन मास पर महासमुन्द जिला मुख्यालय में आयोजित रूद्रामहाभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने रुद्र पाठ के मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुगण शामिल हुए।

Read More