भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया नहीं खेलेगा प्रैक्टिस मैच, तैयारी कैंप पर रहेगा पूरा फोकस

नई दिल्ली भारत दौरे पर अगली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया कोई प्रैक्टिस मैच नहीं खेलेगा. ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने साफ कहा है कि टीम के लिए उपमहाद्वीप जैसी परिस्थितियों में छोटा तैयारी कैंप ज्यादा काम का होगा. पांच टेस्ट की यह बड़ी सीरीज 21 जनवरी से नागपुर में शुरू होनी है, इसलिए ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी से अपने तैयारी मॉडल पर काम कर रही है l   यह फैसला इसलिए भी अहम है क्योंकि भारत के खिलाफ यह सीरीज एक महीने से ज्यादा चलेगी. मुकाबले नागपुर, चेन्नई,…

Read More

ब्रॉक लेसनर ने लिया रिटायरमेंट, WWE और MMA के ‘बीस्ट’ युग का हुआ अंत

10 बार के WWE वर्ल्ड चैम्प‍ियन और कॉम्बैट स्पोर्ट्स के सबसे बड़े सितारों में शामिल ब्रॉक लेसनर ने प्रोफेशनल रेसलिंग से आधिकारिक तौर पर संन्यास की घोषणा कर दी है. 49 वर्षीय लेसनर ने 'The Pat McAfee Show' में अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा कि अब उनका सफर सिर्फ WWE (वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट) ही नहीं, बल्कि हर तरह की प्रतिस्पर्धी फाइटिंग से खत्म हो गया है l   लेसनर ने बताया कि पिछले शनिवार समरस्लैम में खेला गया उनका मुकाबला करियर का आखिरी मैच था. उन्होंने स्वीकार किया…

Read More

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिंधू को 9वीं, सात्विक-चिराग को मिली 5वीं वरीयता

नई दिल्ली दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता भारतीय शटलर पीवी सिंधू को 17 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाली बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स वर्ग में नौवीं वरीयता दी गई है। वहीं, पुरुष डबल्स की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को पांचवीं वरीयता मिली है। सिंधू मौजूदा जापान ओपन चैंपियन हैं, जबकि सात्विक-चिराग 2022 एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हैं। भारत के पास इस बार चैंपियनशिप की सभी पांचों स्पर्धाओं में दो-दो प्रविष्टियां हैं। इनमें से…

Read More

कोरिया मास्टर्स में कृष्ण-पृथ्वी की बड़ी जीत, थाई जोड़ी को हराकर दूसरे दौर में पहुंचे

कोरिया  कृष्ण प्रसाद गारगा और पृथ्वी कृष्णमूर्ति राय ने चेलोमपोन चेरोनकितामोर्न और वोरापोल थोंग्सा एनगा की थाईलैंड की छठी वरीय जोड़ी को सीधे गेम में हराकर उलटफेर करते हुए मंगलवार को कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स के दूसरे दौर में जगह बनाई। भारतीय जोड़ी ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाली जोड़ी को सिर्फ 42 मिनट में 21-16 21-18 से हराया। कृष्ण प्रसाद और पृथ्वी अगले दौर में जुनसुके कुबो और जिया हाओ होविन वोंग की सिंगापुर की जोड़ी तथा यंग ह्युक किम और तेइ योंग शिन…

Read More

DPL 2026 में हिम्मत सिंह का अनोखा रन आउट, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में 4 अगस्त (मंगलवार) को न्यू दिल्ली टाइगर्स के कप्तान हिम्मत सिंह ने एक ऐसा रन आउट किया, जिसे क्रिकेट इतिहास के सबसे अजीब पलों में गिना जा रहा है. आखिरी गेंद पर हुआ यह ड्रामा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. 15 ओवर के मुकाबले में आउटर दिल्ली वॉरियर्स को जीत के लिए आखिरी गेंद पर सिर्फ 1 रन चाहिए था. बल्लेबाज ने सीधा शॉट खेला और दोनों रन के लिए दौड़ पड़े. गेंद हिम्मत सिंह के पास थी और…

Read More

सुशील कुमार के बाद सतिंदर मलिक ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बने अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियन

 हांसी जिले के गांव सुल्तानपुर के 17 वर्षीय पहलवान सतिंदर मलिक ने अजरबैजान के बाकू में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय कुश्ती के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया। 60 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में उन्होंने रूस के सर्गेई कर्मरियन को 3-1 से हराकर अपना विश्व खिताब बरकरार रखा। इसके साथ ही सतिंदर, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के बाद लगातार दो अंडर-17 (कैडेट) विश्व खिताब जीतने वाले भारत के दूसरे पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवान बन गए। विश्व…

Read More

क्रिस्टियानो रोनाल्डो 8 अगस्त को करेंगे शादी? जॉर्जिना रोड्रिगेज संग वेडिंग वेन्यू की चर्चा तेज

लिस्बन फुटबॉल के सुपरस्टार  क्रिस्ट‍ियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और उनकी पार्टनर जॉर्ज‍िना रोड्र‍िगेज (Georgina Rodriguez) की शादी को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हैं. पुर्तगाल के मीडिया आउटलेट Correio da Manhã की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह चर्चित कपल 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंध सकता है. हालांकि रोनाल्डो और जॉर्ज‍िना रोड्र‍िगेज की ओर से अभी तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।  रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी पुर्तगाल के मदीरा द्वीप स्थित फनचल कैडेड्रल  में होने की…

Read More

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया फेल हुई तो बढ़ेंगी मुश्किलें? गौतम गंभीर के लिए बजी खतरे की घंटी

नई दिल्ली  एक बार फिर गौतम गंभीर सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई के अंदर गौतम गंभीर के भारत के हेड कोच पद पर सवाल उठ रहे हैं, ऐसी धारणा बन रही है कि वे हार की जिम्मेदारी लेने से कतराते हैं. यही नहीं उनके कोचिंग स्टाइल को लेकऱ भी सवाल खड़े हो रहे हैं. स्पोर्ट्सकीड़ा के हवाले से छपी खबर में  यह दावा किया गया है कि गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाइल से  सीनियर खिलाड़ी नाराज हैं और उन्होंने इस बारे में बीसीसीआई से शिकायत भी की है.…

Read More

34 की उम्र में UFC फाइटर Allan Nascimento का निधन, नींद में आया हार्ट अटैक; 2021 में किया था डेब्यू

  नई दिल्ली ब्राजील के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट एलन नासिमेंटो का 34 साल की उम्र में निधन हो गया है. UFC ने सोमवार को इसकी पुष्टि की. UFC के मुताबिक एलन नासिमेंटो की नींद में संभावित हार्ट अटैक के बाद मौत हुई. सोमवार सुबह वह बेहोश हालत में मिले थे।  मेडिकल इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया. UFC ने कहा कि सोमवार, 3 अगस्त की सुबह उनके प्रिय फाइटर और फ्लाइवेट एलन नासिमेंटो नींद में संभावित हार्ट अटैक के बाद…

Read More

बुमराह की चोट से बदला टीम इंडिया का प्लान, श्रीलंका दौरे पर सिराज का नया जोड़ीदार कौन होगा?

नई दिल्ली श्रीलंका दौरे की शुरुआत से पहले ही शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया को करारा झटका लगा. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट से समय पर फिट नहीं हो सके और 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए. बुमराह की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया।  'बूम बूम' बुमराह का बाहर होना सिर्फ एक खिलाड़ी का टीम से बाहर होना नहीं, बल्कि भारत की पूरी रणनीति बदलने…

Read More

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश अकादमी का शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश अकादमी का शानदार प्रदर्शन 1 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव भोपाल  ओडिशा के कटक में 29 से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित प्रथम इंडिया ताइक्वांडो यूथ राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 रजत एवं 3 कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभा और अकादमी की प्रभावी प्रशिक्षण व्यवस्था को एक बार फिर स्थापित किया है। रेवा गुर्जर ने रजत…

Read More

एशिया कप 2026 की मेजबानी पर बड़ा अपडेट, इस देश में हो सकता है भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

नई दिल्ली Women's Asia Cup 2026 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। वुमेंस एशिया कप टी20 का आयोजन किस देश में होने वाला है? इसको लेकर जानकारी सामने आ गई है। आधिकारिक तौर पर एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी की ओर से अभी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यूएई इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला है, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला भी होना है। 28 अगस्त से 13 सितंबर तक ये टी20 एशिया कप 8 देशों की महिला टीमों के बीच…

Read More

IPL 2027: क्या एडेन मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? कप्तानी पर खुद दिया बड़ा बयान

लखनऊ  IPL 2027 में एक बहुत बड़ा बदलाव होना तय है, जो लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से होगा. दरअसल आईपीएल 2026 में LSG के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ दी थी. कुछ दिन बाद ही अपडेट आया कि पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापस चले गए हैं. इस ट्रेड डील के तहत कुलदीप यादव दिल्ली छोड़कर लखनऊ टीम में चले गए हैं. अब सबसे बड़ा सवाल है कि अगले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कौन करेगा? LSG की टीम में एडन मार्करम और निकोलस पूरन…

Read More

बृजभूषण को कोर्ट से राहत, विनेश फोगाट ने फैसले को चुनौती देने का ऐलान

नई दिल्ली  महिला पहलवानों के खिलाफ यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट ने राहत दी है और उन्हें बरी कर दिया है। उम्मीद के मुताबिक बृजभूषण के खिलाफ आंदोलन छेड़ने वालों की अगुआ रहीं महिला पहलवान विनेश फोगाट इस फैसले से खुश नहीं हैं और उन्होंने इसे चुनौती देने का फैसला किया है। दिल्ली कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए बृजभूषण को छह महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में बरी कर दिया। विनेश सहित साक्षी मलिका, बजरंग…

Read More

मैच फिक्सिंग में दोषी अमेरिकी क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर ICC का 8 साल का बैन

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने  भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेटर बोडुगुम अखिलेश रेड्डी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने अखिलेश पर आठ साल का प्रतिबंध लगा दिया है. आईसीसी की एंटी-करप्शन ट्रिब्यूनल ने रेड्डी को भ्रष्टाचार निरोधक संहिता (Anti-Corruption Code) के तीन गंभीर उल्लंघनों का दोषी करार दिया. यह पूरा मामला 2025 अबू धाबी टी10 लीग से जुड़ा है. इस टूर्नामेंट के लिए एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आईसीसी को भ्रष्टाचार रोधी गतिविधियों की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी थी. आईसीसी के मुताबिक बोडुगुम…

Read More