मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को गुरुनानक देव जयंती ‘प्रकाश पर्व’ की दी बधाई

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुनानक देव की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को गुरू नानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी।   मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुरू नानकदेव की जयंती को गुरूपरब और प्रकाश पर्व के रूप में उल्लास के साथ मनाया जाता है। गुरूनानक देव जी ने विश्व को प्रेम, एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया है। गुरु नानक देव जी के उपदेश हम सभी को प्रेम और सद्भाव के साथ…

Read More

Breaking : छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ को मिला नया अध्यक्ष, जी एस बाबरा बने छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के चेयरमैन

न्यूज़ डेस्क, रायपुर छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के प्रबंध कार्यकारणी की बैठक किंग्सवे होटल रायपुर में आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के कार्यकारिणी के द्वारा विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की गई। जिसमें बस्तर मैराथन की सफलता प्रथम राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चर्चा, आगामी होने वाले क्रॉस कंट्री एवं छत्तीसगढ़ के जिलों के मान्यता के संबंध में विस्तृत रूप से सभी सदस्यों के बीच चर्चा की गई और खिलाड़ियों के खेल और विकास के लिए चर्चा की गई। तत्पश्चात नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कोर्ट ऑफ़ इंडिया के आधार पर…

Read More

बड़ी ख़बर : पहली बार राज्य में जनजातीय गौरव दिवस पर होंगे बड़े आयोजन, जिलों में होंगे विविध आयोजन, रायपुर में शामिल होंगे CM साय

उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ में राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार 15 नवंबर को राज्य की राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।   राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसद एवं विधायक मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए है कि जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन अनुसूचित…

Read More

पीएम जनमन योजना के तहत कमार जनजाति के लोग हुए शासन की योजनाओं से लाभान्वित, बल्दाकछार एवं अवरई ग्राम में 11 योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हुआ हासिल

      उर्वशी मिश्रा, रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिले के ग्राम बल्दाकछार एवं अवरई में रहने वाले विशेष पिछडी जनजाति कमार के शतप्रतिशत लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। योजना के तहत अब तक 11 योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। बल्दाकच्छार में 39 और अवरई…

Read More

Big Breaking : गडकरी भारतीय सड़क कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन का करेंगे शुभारंभ, आधुनिक मशीनरी और उपकरणों की लगाई गई है प्रदर्शनी

रवीश अग्रवाल के साथ ब्यूरो रिपोर्ट   केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज से रायपुर में आयोजित भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में 8 नवम्बर से 11 नवम्बर तक इसका आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री  अरुण साव भी आज की शाम साढ़े चार बजे आयोजित अधिवेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। चार दिनों तक चलने वाले भारतीय सड़क कांग्रेस के अधिवेशन में सड़क निर्माण और सड़क सुरक्षा से जुड़े देशभर…

Read More

क्यों जूदेव और अटल आ गये हैं आमने सामने?…कांग्रेस विधायक ने कहा ‘भगवा आतंक’, तो मचा बवाल, पूरा मामला समझें

सतीश शर्मा, रायपुर/ बिलासपुर   छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मामला समय समय पर सामने आता ही रहा है। अब छत्तीसगढ़ के रतनपुर के ग्राम पंचायत पुडू के आश्रित ग्राम बांग्लाभाटा में आदिवासी क्रिश्चियन समुदाय के द्वारा चर्च का निर्माण और उद्घाटन को लेकर विवाद बढ़ गया है। हिंदू संगठनों ने अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप जूदेव संग प्रार्थना सभा भवन का उद्घाटन का विरोध किया, जिसके चलते प्रार्थना सभा भवन उद्घाटन रोकना पड़ा और अब इस मामले को लेकर राजनीति की सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस विधायक…

Read More

राज्योत्सव के मंच से बोले CM साय, ‘विकास की सबसे बड़ी ताकत संस्कृति से मिलती है’, राज्यपाल ने भी किया लोगों को संबोधित

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। छत्तीसगढ़ एक युवा राज्य है और युवा अवस्था में ही इस राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन किया है। राज्योत्सव के मौके पर अपनी विरासत को सहेजने और छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लें। नागरिकगणों से यह अपील राज्योत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। इस मौके पर अपने संबोधन में डेका ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गौरव का…

Read More

देखें Video : लंगड़ाते नज़र आये शाहनवाज और शाहरुख…सेंट्रल जेल के सामने गोली चलाने वाले आरोपी शाहनवाज और शाहरुख खान को पुलिस ने पकड़ा, पुलिस कस्टडी में लंगड़ाते हुए नज़र आए दोनों आरोपी

सतीश शर्मा, रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल के सामने मोटर सायकल सवार अज्ञात व्यक्ति कट्टा से साहिल निवासी टिकरापारा रायपुर पर सुनियोजित तरीके से फायरिंग कर फरार हो गये थे । सूचना पर थाना गंज में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की धर पकड़ हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा 10 अलग – अलग विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की पतासाजी हेतु लगाया गया। रायपुर की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट लगाने के साथ ही नाकेबंदी भी लगायी गयी। आरोपीगण रायपुर से बाहर भागने के फिराक में थे…

Read More

‘विष्णु’ की उपस्थिति में ‘मोहन’ करेंगे राज्योत्सव का शुभारम्भ, होंगे अनेक रंगारंग आयोजन

उर्वशी मिश्रा, रायपुर   मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव-2024 का शुभारंभ 4 नवंबर को संध्या 6 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव ग्राउंड में होगा। राज्योत्सव के आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्योत्सव में शामिल होने के लिए अपरान्ह 3.40 बजे स्वामी विवेकानंद माना एयरपोर्ट आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव संध्या 6 बजे राज्योत्सव स्थल पहुंचेंगे और शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।   मुख्यमंत्री डॉ. यादव रात्रि 7.50 बजे राज्योत्सव स्थल…

Read More

Video देखें : राजपाल ने दीपावली में बाँटा ज्ञान, तो हुआ सोशल मीडिया में जमकर विरोध, राष्ट्रवादी पत्रकार योगेश ने पुराना वीडियो निकालकर दिखाया आईना

हिंदुओं के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली से ठीक पहले बॉलीवुड अभिनेता कॉमेडियन राजपाल यादव का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो दीवाली में पटाखे फोड़ने का विरोध कर रहे हैं और समझा रहे हैं कि पटाखे फोड़ने से जानवर डरते हैं और वायु प्रदूषण होता है इसलिए बिन पटाखे फोड़े दीवाली मनाई जाए। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब जमकर राजपाल यादव की किरकिरी हो रही है, क्योंकि जानकार राजपाल का एक वीडियो भी साझा कर रहे हैं, जिसमें राजपाल यादव बजिंदर सिंह की सभा…

Read More

मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम : बिलासपुर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन, जानें आज का शेड्यूल

सतीश शर्मा, रायपुर आज मुख्यमंत्री का दिनभर व्यस्त कार्यक्रम रहेगा, जिसमें कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया जाएगा।   मुख्यमंत्री साय सुबह 7:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से रवाना होकर 7:30 बजे तेलीबांधा तालाब परिसर में आयोजित “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद, 8:05 बजे वे वापस निवास लौटेंगे।     मुख्यमंत्री 10:15 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वहां 10:50 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, बिलासपुर के हेलीपैड पर आगमन के बाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचेंगे। 11:00 बजे बिलासपुर के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल…

Read More

साय सरकार का एक्शन…लापरवाही करने वाले तीन डॉक्टरों पर कार्यवाही की गाज, प्रभारी मंत्री केदार ने दिया था कलेक्टर को निर्देश, नप गये लापरवाह

सतीश शर्मा, रायपुर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा मोतियाबिंद ऑपरेशन में लापरवाही सामने आने के मामले में राज्य की विष्णुदेव सरकार ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल बड़ी कार्यवाही की है। लोगों से जुड़े इस मामले में लापरवाही पर राज्य शासन की कड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में सरकार ने एक्शन लेकर तीन डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है। मामले में जिला चिकित्सालय की नेत्र सर्जन डॉ. गीता नेताम निलंबित कर दी गई। वहीं नेत्र सहायक अधिकारी दीप्ति टोप्पो, स्टाफ़ नर्स ममता वैदे को प्रथम दृष्टया निलम्बित कर दिया गया है। लोक…

Read More

Big Breaking : राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज, निगम मंडल आयोगों की नियुक्तियों पर चर्चा सम्भव, जानें CM साय का आज का पूरा शेड्यूल

उर्वशी मिश्रा, रायपुर   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 11:50 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, अटल नगर पहुंचेंगे। वहां दोपहर 12 बजे से मंत्री-परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे, जो लगभग 2:30 बजे तक चलेगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री 5:00 बजे मंत्रालय से प्रस्थान करेंगे और 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुंचकर लोगों से भेंट करेंगे।   निगम मंडल पर अंतिम मुहर सम्भव छत्तीसगढ़ के लंबे समय से निगम मण्डल और आयोग की लिस्ट का इंतज़ार हो रहा है, गत दिनों…

Read More

Video Breaking : ट्रैफिक दबाव को अपनी मुस्तैदी से कम कर रहे जवान, शहर की भीड़ को कंट्रोल करके ट्रैफिक दुरुस्त करते जवानों का ये वीडियो…

सतीश शर्मा, रायपुर   इन दिनों त्यौहार का सीज़न चल रहा है, ऐसे में मार्केट में ट्रैफिक का दबाव एकदम से बढ़ गया है। ट्रैफिक के दबाव के बीच शहर में होते आयोजन भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने की चुनौती ट्रैफिक जवानों के सामने पैदा कर रहे हैं। शहर में यातायात के दबाव को कम करने जवान भी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आ रहे हैं। ताजा वीडियो रायपुर के डीकेएस अस्पताल चौक से सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात जवान एक तरफ त्यौहारी भीड़ और दूसरी तरफ हो रहे…

Read More

Video : डॉ. प्रशांत तिवारी स्वर्ण पदक से नवाजी गई श्वेता..राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ आयुष विवि में जनरल सर्जरी के टॉपर को किया सम्मानित

उर्वशी मिश्रा, रायपुर   छत्तीसगढ़ आयुष विश्वविद्यालय में इस वर्ष जनरल सर्जरी के विश्वविद्यालय टॉपर श्वेता शर्मा को एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित डॉ. प्रशांत तिवारी स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने टॉपर श्वेता शर्मा को पदक प्रदान किया। यह स्वर्ण पदक जनरल सर्जरी के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक है और डॉ. प्रशांत तिवारी, एम.एस. जनरल सर्जरी, की स्मृति में दिया जाता है, जो अपने समय के एक प्रसिद्ध सर्जन थे और जिनका चिकित्सा क्षेत्र में योगदान…

Read More