मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दंतेवाड़ा हेलीपैड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर   रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के एक दिवसीय दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा आगमन पर स्थानीय कारली पुलिस लाईन हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय के साथ में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप भी पहुंचे।   इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य ओजस्वी मण्डावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, डीआईजी कमल लोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय एवं गणमान्य नागरिकों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी का करेंगे दर्शन, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल प्रदेश के नक्सल हिंसा प्रभावित दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सवेरे 10.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.30 बजे जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 01 बजे दंतेश्वरी मंदिर में मंदिर दर्शन एवं पूजा-अर्चना एवं विभिन्न विकास कार्यक्रमों का लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 01.50 बजे दंतेवाड़ा से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 2.10 बजे जिला मुख्यालय बीजापुर…

Read More

CM साय ने छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ, एक पेड़ मां के अभियान के तहत छत्तीसगढ़ ने पूरा किया 4 लाख करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य

उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि पर्यावरण संकट और जलवायु परिवर्तन वर्तमान में राष्ट्रीय चिंतन का विषय बन गया है। जलवायु परितर्वतन हाल के वर्षों में दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। हम सभी को मिलकर इस समस्या से निपटने के लिए सहभागिता निभानी होगी। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित प्रथम संस्करण छत्तीसगढ़ हरित शिखर के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण शोध पर आधारित संक्षेपिका का विमोचन…

Read More

स्टाफ़ ही निकले चोर.. एम्स से चोरी हुये रेडियोधर्मी डस्टबीन मामले में तीन आरोपी गिरफ़्तार, डस्टबीन के रेडिएशन से हो सकता था बड़ा हादसा

* एम्स अस्पताल से 06 लाख कीमती मंहगा रेडियोधर्मी लीड डस्टबीन हुआ चोरी * चोरी की सूचना मिलते ही तत्काल 03 घंटे में ही थाना आमानाका पुलिस ने किया बरामद * प्रकरण में 03 आरोपी गिरफ्तार   उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर ( AIIMS HOSPITAL) के नाभिकीय विभाग में रखे रेडियोधर्मी lead डस्टबीन की चोरी होने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर थाना आमानाका पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर रेडियोधर्मी डस्टबिन बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें एम्स अस्पाल के…

Read More

डिप्टी CM साव आज होंगे इन कार्यक्रमों में शामिल, PM के साथ वर्चुअली जुड़ने साव, पूरा शेड्यूल देखें

उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को सूरजपुर जिले के भटगांव नगर पंचायत के लिए जल प्रदाय योजना की आधारशिला रखेंगे। वे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अमृत मिशन के अंतर्गत 13 राज्यों में स्वीकृत जल प्रदाय योजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव बिलासपुर कलेक्टोरेट से सवेरे…

Read More

आज कहाँ रहेंगे CM? आज CM साय का रायपुर और बलरामपुर में प्रवास, इन कार्यक्रमों में होंगे सम्मिलित

न्यूज़ डेस्क, रायपुर   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 02 अक्टूबर को राजधानी रायपुर और जिला बलरामपुर के राजपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय सवेरे 8.30 बजे सदर बाजार आजाद चौक रायपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे।   साय सवेरे 9 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024-स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह एवं खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सवेरे 11.50 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड से राजपुर जिला बलरामपुर-रामानजुगंज के लिए…

Read More

सूरजपुर को सौगात..CM विष्णुदेव साय ने सूरजपुर जिले को दी करोड़ों की सौगात, किया भूमिपूजन और शिलान्यास

न्यूज़ डेस्क, सूरजपुर   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सूरजपुर जिले में करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया । मुख्यमंत्री साय ने लोक निर्माण विभाग सूरजपुर अंतर्गत 68.7725 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 7 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास और 57.1634 करोड़ की लागत से निर्मित 27 कार्यों का लोकार्पण किया।   मुख्यमंत्री ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सूरजपुर अंतर्गत 44.82 लाख की लागत से निर्मित होने वाले 3 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अंतर्गत 43 लाख की लागत से निर्मित होने वाले…

Read More

डमी चेक लेकर घूम रहे हैं अन्नदाता..पूर्व मंत्री ने थमाया था डमी चेक, अब लेकर तब से घूम रहे किसान

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मुआवजा के लिए पूर्ववर्ती सरकार के मंत्री ने डमी चेक तो दे दिया, पर आज भी हितग्राही अपने भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल ग्राम पंचायत गिरवानी में बांध निर्माण के लिए किसानों की सैकड़ो एकड़ जमीन अधिग्रहण कर ली गई और सालों बाद किसानों को मुआवजा के नाम पर फर्जी डमी चेक पकड़ा दिया गया है। किसान अब उस चेक को कहां जमा करें, उन्हें समझ नही आ रहा है। डमी चेक को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे किसानों ने अपनी परेशानी बताई…

Read More

डिप्टी CM साव कहां रहेंगे आज? अरुण साव रायपुर और बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे, ये रहेगा पूरा शेड्यूल

न्यूज डेस्क, रायपुर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव 1 अक्टूबर को रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 1 अक्टूबर को सवेरे साढ़े 11 बजे रायपुर के जे.आर. दानी स्कूल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत आयोजित स्वच्छता की पाठशाला-सह-सफाई मित्र सुरक्षा शिविर में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री साव दोपहर पौने एक बजे रायपुर से सड़क मार्ग से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर पौने तीन बजे बिलासपुर के सरकंडा स्थित शासकीय कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम में स्वच्छता पखवाड़ा के समापन एवं स्वच्छता शपथ ग्रहण…

Read More

CM साय का आज का दौरा कहां रहेगा? CM होंगे रायपुर के इस कार्यक्रम में शामिल, जानें कार्यक्रम की रुपरेखा

न्यूज़ डेस्क, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पूर्वान्ह 11 बजे से सिविल लाईन रायपुर स्थित न्यू-सर्किट हाउस में आयोजित होगा।   इस अवसर पर जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। कार्यशाला में अतिथिगणों एवं विद्वतजनों द्वारा जनजातीय समाज के ‘ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान‘ पर व्याख्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री श्री केदार कश्यप करेंगे।   कार्यक्रम में जनजातीय…

Read More

बलरामपुर के बच्चों की पुकार…ऐसा सरकारी स्कूल, जहां शिक्षक को तरस रहे हैं बच्चे, BEO ने क्या कहा? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक ऐसा सरकारी प्राइमरी स्कूल है, जो केवल एक शिक्षक और एक प्यून के भरोसे है, जो अक्सर विद्यालय नहीं जाते हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है की सरकार शिक्षा को लेकर कितनी गंभीर है।   मामला बलरामपुर जिले के दक्षिण पारा पीपरपान प्राइमरी स्कूल का है , जो पिछले कई महीनो से भगवान भरोसे चल रहा है यहां पर एक शिक्षक और एक पीयून है पर दोनों ड्यूटी से बगैर सूचना के नदारत रहते हैं बगैर शिक्षक के इस विद्यालय में…

Read More

Exclusive : साय और साव की जोड़ी का कमाल, नवम्बर माह में बड़ा धमाल..आज दिल्ली में गडकरी से बैठक के बाद राज्य को मिलेगा बड़ा मौक़ा, बढ़ेगा राज्य का सम्मान

न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल रात से नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वे आज यानी 30 सितंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी।   बैठक में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और राज्य के लोक निर्माण विभाग, राजस्व, खनन और वन विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।   नवंबर में राज्य को मिलेगा…

Read More

CM का आज का शेड्यूल क्या है? CM साय आज जायेंगे दिल्ली..मन की बात कार्यक्रम में होंगे शामिल

उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिसके बाद वे रात 9.20 बजे नई दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री साय पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी रायपुर के राठौर चौक में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे रायपुर सिविल लाईन स्थित सर्किट हाऊस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की आमसभा की बैठक में शामिल होंगे।   मुख्यमंत्री रात्रि 9.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Read More

बच्ची के साथ बदसलूकी…बच्ची के बाल पकड़कर महिला ने की बेरहमी से पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के बिलासपुर चौक से लगे मठपारा में एक महिला द्वारा 10-12 वर्ष की एक बालिका की बेदम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बालिका के बाल पकड़कर वह घसीटती हुई रबर के पाइप से मारपीट करती नजर आ रही है। इस दौरान बालिका रोती–बिलखती हुई उससे छोड़ देने की की गुहार लगा  रही है, लेकिन महिला का दिल नहीं पसीज रहा है। इस घटना का वीडियो आरोपी महिला की बेटी ने ही अपने मोबाइल पर बनाया है। महिला का नाम प्रीति सिंह उर्फ जरही बताया…

Read More

पूर्व नेता प्रतिपक्ष के भाई की लाश मिलने से फैली सनसनी, रेलवे ट्रैक पर मिली चंदेल के भाई की लाश

न्यूज़ डेस्क, चाँपा छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के छोटे भाई शेखर चंदेल ने अज्ञातकारणों से नैला रेल्वे स्टेशन के पास आत्महत्या कर ली है। उन्होंने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मंच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय लोगों एकत्र होगए। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाला। घटना के बाद नैला चौकी और कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजदिया…

Read More