CM आज कहाँ रहेंगे? आज कमिश्नर IG SP आदि के कामों की समीक्षा करेंगे CM साय..बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर देंगे अधिकारियों को निर्देश

उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ जिलों में कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करेंगे।   राजधानी रायपुर में आयोजित कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस स्थानीय न्यू सर्किट हाउस में प्रातः 10 बजे से शुरू होगी।   इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री ने ज़िलों के कलेक्टरों से चर्चा की और अनेक निर्देश ज़िला प्रमुखों को दिये थे।

Read More

CG के छरछेद गाँव में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, मासूम की भी कर दी गई हत्या, संदेही हिरासत में

उर्वशी मिश्रा, बलौदाबाज़ार   आज शाम थाना कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छरछेद मे 04 व्यक्तियों की हत्या की घटना घटित हुई है। मृतकों में 02 महिला, 01 पुरुष एवं 01 छोटा बच्चा शामिल है। सभी मृतक एक ही परिवार के है। कि सूचना पर थाना कसडोल का पुलिस बल तत्काल घटना स्थल पहुंचा।   पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में 03 संदेहियो को हिरासत में लिया गया है, जो कि मृतक परिवार के ही पड़ोसी है। प्रारंभिक पूछताछ में संदेही/आरोपियों द्वारा अपनी बच्ची की तबीयत खराब होने में,…

Read More

देखें Video..कलेक्टर कांफ्रेंस के बाद CM साय बोले-‘अच्छा काम करेंगे, तो पुरस्कृत किया जाएगा और गलत काम करेंगे तो..’

न्यूज़ डेस्क, रायपुर   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में कलेक्टर कांफ्रेंस ली, ये कांफ्रेंस अब से कुछ देर पहले ख़त्म हो गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कलेक्टर,कमिश्नर और जिला पंचायत सीईओ की बैठक ली। साढ़े 7 घंटे तक चली इस बैठक के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि ‘सरकारें समय समय पर अपने कामों की समीक्षा करती है। दो दिन का कलेक्टर एसपी कांफ्रेंस का आयोजन हुआ है। आज पहला दिन था। विभागवार बहुत अच्छे से समीक्षा हुई है।   सुनिये CM…

Read More

रायगढ़ में मालगाड़ी हुई बेपटरी..कोयला लेकर जा रही रेल उतर गई पटरी से, मौक़े की स्थिति को समझिये

न्यूज़ डेस्क, रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कोयले से लदी मालगाड़ी पटरी से उतर गई है। बताया जा रहा है कि रेल लाईन एनटीपीसी लारा के लिए कोयला परिवहन करने वाली है।   फ़िलहाल अचानक मालगाड़ी पटरी से उतरने से कोयला परिवहन ठप्प हो गया है, वहीं इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। लोग बता रहे हैं कि ये गाड़ी घरघोड़ा से पुसौर लारा एनटीपीसी जा रही थी। घटना के बाद अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। ये कुछ देर पहले की घटना बताई जा रही है।

Read More

Breaking…SI समेत अन्य पदों पर होगी भारी भर्ती, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, कई पदों पर भर्ती को लेकर आदेश जारी

उर्वशी मिश्रा, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप राज्य में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग में रिक्त पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग द्वारा 341 पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें सर्वाधिक 278 पद सब इंस्पेक्टर के हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस बल में भर्ती के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने हरी झंडी दे दी है। स्वीकृत पदों में 19 सूबेदार, 278 उप निरीक्षक, 11 उप निरीक्षक (विशेष शाखा), 14 प्लाटून कमाण्डर, 4…

Read More

सड़कों पर लोग…प्रतापपुर को जिला बनाने हुई आंदोलन की शुरुआत, CM और राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन

अनूप विश्वास, न्यूज राईटर, प्रतापपुर प्रतापपुर में नए जिला की मांग को लेकर आज नागरिक संघर्ष समिति के बैनर तले ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में प्रतापपुर सहित पुरे विधानसभा के हजारों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। आंदोलन की शुरूवात संस्कृतिक भवन से रैली शक्ल में निकलकर एसडीएम कार्यालय तक बाजे गाजे के साथ एसडीएम को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम जिला बनाने का ज्ञापन सौपा गया।   अगर बात करें, तो प्रतापपुर वाड्रफनगर को मिलाकर जिला बनाने की मांग एक बार…

Read More

CG सरकार का बड़ा कदम..राज्य के प्राध्यापकों के वेतन में हुई ऐतिहासिक वृद्धि, सैलरी में हो गई 23 से 46 फ़ीसदी की बढ़ोतरी

उर्वशी मिश्रा, रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बड़ा निर्णय लिया गया है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा निर्णय लिया है। इस निर्णय के अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के सीनियर रेसीडेंट व प्रदर्शक (पीजी), सहायक प्राध्यापक, सह प्राध्यापक एवं प्राध्यापक के वेतन में ऐतिहासिक वृद्धि का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 1 सितंबर 2024 से पूरे राज्य के शासकीय मेडिकल कालेजों के लिए प्रभावी होगा। छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग…

Read More

Video देखें…पति ने पत्थर से पत्नी का सिर कुचल डाला, बिलखती रही मासूम, तभी ईश्वर रुप में आ गई रायपुर पुलिस, फिर…

  योगेश कुमार, रायपुर ‘मेरे पिता ने मेरी माँ को इस कदर मारा कि अब तब माँ मरने ही वाली थीं, क्योंकि जो माँ मुस्कुराकर कभी मुझे लाड़ प्यार करती थीं..उसका चेहरा तो पूरी तरह मेरे पिता ने मार मारकर कुचल डाला था। मुझे बहुत डर लग रहा था कि मेरी माँ की जान तो नहीं चली गई! तभी ईश्वर के रुप में ख़ाकी वर्दी में कुछ लोग आ गये, मेरी अम्मा के प्राण बचाने..ओह, मेरी माँ अब बच गई। पापा को वो सज़ा दिलायेंगे न! मेरा क्या होगा? अब!…

Read More

मुख्यमंत्री ने वन शहीदों की स्मृति में वन शहीद स्मारक का किया अनावरण, वन शहीदों की स्मृति में दो मिनट का रखा गया मौन

उर्वशी मिश्रा, रायपुर   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन पहुंचकर वन शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वन शहीदों की स्मृति में वन शहीद स्मारक का अनावरण किया। मुख्यमंत्री साय सहित उपस्थित सभी ने दो मिनट मौन धारण कर वन शहीदों की शहादत को नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि आज भावनाओं से भरा दिन है। हम उन वीर शहीदों का स्मरण कर रहे है जिन्होंने जंगलों, प्राकृतिक संसाधनों और वन्य…

Read More

Breaking… CG में IAS अफसरों का तबादला, कई IAS अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

उर्वशी मिश्रा, रायपुर   छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। आप भी ऑर्डर देखें-

Read More

‘श्री रामचरित मानस’ लेकर निकले रामभक्त साव.. BJP सरकार की पहली विदेश यात्रा पर श्रीरामचरित मानस हाथ में लेकर निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव, अमेरिका की फ्लाइट पकड़ते वक्त रामचरित मानस हाथ में लेकर जाते दिखे डिप्टी CM साव

उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव कल नई दिल्ली से अमेरिका प्रवास पर रवाना हो गए हैं। अमेरिका के लिए फ्लाइट पकड़ते समय साव दिल्ली एयरपोर्ट पर हाथ में श्री राम चरित मानस लिए हुए एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए दिखे, इस दौरान उनके साथ सेक्रेटरी कमलप्रीत सिंह भी थे। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा अमेरिका में आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेने गए हैं उप मुख्यमंत्री साव। इसमें सड़क तकनीक और परियोजनाओं को लेकर चर्चा होगी। यह उप मुख्यमंत्री साव का पहला अध्ययन दौरा है। 9 महीने पहले…

Read More

माओवादी संगठन में विद्रोह…माओवादी संगठन में निर्मित हुई आंतरिक कलह की स्थिति, मिली ये जानकारी

न्यूज़ राइटर डेस्क, रायपुर   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर माओवादी आतंक को समाप्त करने के लिए वर्ष 2024 में बस्तर संभाग अंतर्गत माओवादियों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप 153 से अधिक माओवादियो के शव विभिन्न मुठभेड़ों के पश्चात सुरक्षा बलों द्वारा बरामद की गई है। उल्लेखनीय है कि विगत 08 महीनों में बस्तर संभाग के अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा तेलंगाना राज्य के निवासी माओवादी कैडर DKSZC सदस्य जोगन्ना, DKSZC सदस्य रंधीर, TSC सदस्य, CRC कमाण्डर सागर, DVCM विनय उर्फ रवि…

Read More

Video : अवैध कब्जों पर चला बुलडोज़र, ढहा दिये गये अवैध मज़ार, फ़ोर्स के साथ पहुँचा प्रशासन

न्यूज़ डेस्क, भिलाई छत्तीसगढ़ के भिलाई में आज नगर निगम की टीम ने दुकानों के साथ अवैध रूप से जमीन कब्जा कर बनाए गए मजार पर भी बुलडोजर की कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ के भिलाई में नगर निगम की टीम ने मस्जिद के नाम से किए गए अवैध कब्जे को तोड़ने का काम सोमवार को शुरू कर दिया है। टीम ने वहां बनाई गई एक मजार को ध्वस्त कर दिया। साथ ही वहां बनी दुकानों और वैवाहिक भवन को तोड़ने का काम जारी है। निगम के अमले के साथ ही…

Read More

विष्णुदेव सरकार ने की गौ अभ्यारण की घोषणा, तो बिलासपुर से रायपुर तक निकली…

न्यूज राइटर, बिलासपुर  छत्तीसगढ़ की सड़कों पर एक्सीडेंट में घायल और असामयिक मृत्यु को प्राप्त हो रहीं गौमाताओं को आश्रय हेतु गौ अभ्यारण की मांग लंबे समय से गौसेवक कर रहे थे, अब राज्य की सरकार द्वारा इस विषय में घोषणा करने पर धन्यवाद पदयात्रा गौसेवकों द्वारा निकाली जा रही है।   आपको बता दें कि वर्ष 2023 में बिलासपुर से दिल्ली तक की पदयात्रा बिलासपुर के सुप्रसिद्ध गौसेवक विपुल शर्मा ने की थी, जिस पर 7 प्रमुख मांग उसमे एक मांग थी कि हर जिले में अभ्यारण हो। अब…

Read More

आज CM का क्या प्लान है?..भगवान श्री बलराम जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM विष्णुदेव, तीजा मिलन कार्यक्रम में भी लेंगे हिस्सा

उर्वशी मिश्रा, रायपुर   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।   मुख्यमंत्री सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कृषि महाविद्यालय के कृषि मण्डपम में आयोजित भगवान श्री बलराम जयंती एवं किसान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात शंकर नगर में तीजा मिलन कार्यक्रम तथा अपरान्ह 3.30 बजे से 4.30 बजे तक रायपुर के इंडोर स्टेडियम में तपस्वी सत्कार समारोह में शामिल होंगे।   इससे पहले शंकर नगर…

Read More