सीधी प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को वर्तमान लगभग 9 प्रतिशत से बढ़ाकर आगामी वर्षों में 20 प्रतिशत तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित क्षीर धारा ग्राम योजना के अंतर्गत कलेक्टर विकास मिश्रा ने शनिवार को विकासखंड रामपुर नैकिन के ग्राम भेलकी-820 एवं हर्दिहा का भ्रमण कर पशुपालकों से चौपाल के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने डेयरी गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए पशुपालकों की समस्याएं सुनीं तथा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने पशुपालक…
Read MoreCategory: मध्यप्रदेश
शहडोल के जनजातीय शिल्पकारों के सपनों को मिल रही नई उड़ान
शहडोल शहडोल की पहचान केवल उसकी प्राकृतिक सुंदरता और जनजातीय संस्कृति से ही नहीं, बल्कि यहां के कुशल शिल्पकारों की पारंपरिक कला से भी है। वर्षों से गोंडी पेंटिंग, काष्ठ शिल्प, रॉट आयरन और कालीन-दरी जैसे हस्तशिल्प यहां के जनजातीय परिवारों की आजीविका और सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा रहे हैं। समय के साथ बदलते बाजार में इन कलाकारों के सामने अपनी कला को व्यापक पहचान दिलाने की चुनौती भी रही। इन्हीं चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास…
Read Moreदतिया उपचुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 14 अधिकारियों का किया तबादला
दतिया. दतिया विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन में 14 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक शामिल हैं। निष्पक्ष कानून व्यवस्था और पारदर्शिता के उद्देश्य से कार्रवाई जारी आदेश के अनुसार लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को हटाकर जिले के विभिन्न थानों…
Read Moreराजगढ़ में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने टोल प्लाजा के पास 17 मवेशियों को रौंदा; बैरिकेड्स लगाकर चालक पकड़ा
राजगढ़. शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा जयपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर राजगढ़ और ब्यावरा के बीच स्थित टोल प्लाजा के समीप रात करीब तीन बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु से सरिया लेकर पंजाब जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर मौजूद मवेशियों के झुंड में घुस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 15 मवेशियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस…
Read Moreभोपाल के कमाली माता मंदिर से रातों-रात हटाईं गईं मूर्तियां, सांसद नाराज; कलेक्टर ने बनाई जांच समिति
भोपाल. पुराने शहर के घोड़ानक्कास स्थित करीब 100 साल पुराने कमाली मंदिर को तोड़कर शापिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की बात पर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। सांसद आलोक शर्मा इसके विरोध में खड़े हो गए। शनिवार को सांसद के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर के पास पहुंचा। उन लोगों ने बताया कि मंदिर प्रबंधन ने उस कॉम्प्लेक्स के लिए प्रतिमाएं रातों-रात हटा दी थीं, जिसे भारी विरोध के बाद वापस स्थापित किया गया है। अब कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले पर…
Read Moreग्वालियर में बजरंग भक्त मंडल ने की 1 टन हरे चारे से गौसेवा
ग्वालियर सनातन धर्म में गौसेवा को सर्वोपरि मानते हुए बजरंग भक्त मंडल द्वारा अपनी साप्ताहिक सेवा परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में इस सप्ताह भी मंडल के सदस्यों ने एकजुट होकर लगभग 1000 किलोग्राम (1 टन) हरे चारे की भव्य गौभोग सेवा की। इस पुनीत कार्य के माध्यम से बेसहारा और बीमार गौवंश को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया। भामाशाहों का मिला सराहनीय सहयोग बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल द्वारा हर सप्ताह नियमित रूप से गौभोग…
Read Moreरायसेन में हार्डवेयर व्यापारी पर तलवारों से जानलेवा हमला, हाथ काटा; भोपाल ले जाते समय मौत
रायपुर. लोक निर्माण विभाग ने शासकीय कार्यक्रमों के आयोजन में लगाये गये टेंट एवं पंडाल, साउंड सिस्टम, लाइटिंग व्यवस्था के बकायों के निराकरण के लिए अब कदम उठाना शुरू दिया है. इस कड़ी में विभाग के सचिव ने प्रमुख सचिव को हर महीने ईफाइल (eFile) के माध्यम से बीते महीने तक के भुगतान व लंबित जानकारी देने के लिए पत्र लिखा है. लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने प्रमुख अभियंता को पत्र लिखकर स्पष्ट किया कि विभाग को प्रतिवर्ष “अतिविशिष्ट व्यक्तियों के भ्रमण मद” के तहत आबंटन…
Read More15 अगस्त से पहले BDA का खास ‘आवासीय मेला’, छोटे प्लॉट्स की कीमत में मिलेंगे बड़े भूखंड
भोपाल. भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) की विकास परियोजनाओं और संपत्ति विक्रय को गति देने के लिए संभागायुक्त व बीडीए अध्यक्ष कर्मवीर शर्मा ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की विक्रय योग्य संपत्तियों की बिक्री बढ़ाने के लिए 15 अगस्त से पहले विशेष आवासीय मेला आयोजित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं से जुड़ सकें। भोपाल विकास प्राधिकरण कार्यालय में शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में संभागायुक्त ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्याम…
Read Moreसीधी के 1,500 तालाबों वाले जल संरक्षण मॉडल ने जीता PM मोदी का मन, देशभर में हो रही चर्चा
सीधी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में मध्य प्रदेश के सीधी जिले के जल संरक्षण अभियान का उल्लेख करते हुए इसे जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि जिले में लोगों की सहभागिता से बनाए गए करीब 1,500 तालाबों ने खेती, पेयजल और भूजल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय बदलाव लाया है। प्रधानमंत्री की इस सराहना से जिले के ग्रामीणों और प्रशासन में उत्साह का माहौल है। जनसहयोग से बदली पानी की तस्वीर कुछ वर्ष पहले तक सीधी के कई गांव…
Read Moreउमरिया में नदी में नहाते समय 8 वर्षीय बालक की डूबने से मौत
उमरिया उमरिया जिले की बिलासपुर तहसील अंतर्गत ग्राम हर्रवाह में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय बालक की नदी में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहिल कोल (8 वर्ष), पिता कमलेश कोल, नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बिलासपुर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से बालक के शव को बाहर निकलवाया, पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम…
Read Moreधर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद ग्वालियर में युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
ग्वालियर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आज ग्वालियर के अचलेश्वर चौराहा पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर नीट परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम के बीच जान गंवाने वाले मासूम छात्रों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मितेंद्र दर्शन सिंह ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी उन परिवारों की पीड़ा कम नहीं हो सकती, जिन्होंने अपने…
Read More‘छोटे-मोटे आंदोलनों से देश पर कोई असर नहीं पड़ता’, धार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान
अमझेरा/धार. प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा धार जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को अमझेरा में आयोजित एक पेड़ मां के नाम अभियान में भाग लेने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए विभिन्न समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के सवाल से लेकर सीजेपी के आंदोलन और विपक्ष की राजनीति पर प्रतिक्रिया दी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण का संदेश देते हुए अमझेरा के शर्मा परिवार द्वारा अपनी माता की स्मृति में पांच हजार पौधे…
Read Moreश्रीरामराजा सरकार के दरबार पहुंचे CM डॉ. मोहन यादव, ‘रामराजा लोक’ परियोजना का किया निरीक्षण, निवाड़ी को देंगे बड़ी सौगात
टीकमगढ़. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को निवाड़ी जिले के एक दिवसीय प्रवास पर हैं। शनिवार देर रात धार्मिक नगरी ओरछा पहुंचे मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह की शुरुआत श्रीरामराजा सरकार के दर्शन-पूजन के साथ की। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में बनने वाले श्रीरामराजा लोक के निर्माण कार्य को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंदिर में पूजन के बाद सीएम ने जहांगीर महल सहित ओरछा के अन्य ऐतिहासिक महलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन की दृष्टि से इन…
Read Moreइमिलिया पंचायत जांच में शिकायतकर्ताओं को नहीं बुलाने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
मुरैना ग्राम पंचायत इमिलिया में विकास कार्यों में कथित करोड़ों नहीं तो लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों ने अब प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायत सामने आने और मीडिया में मामला प्रमुखता से प्रकाशित होने के करीब 20 दिन बाद जिला प्रशासन की जांच टीम गांव तो पहुंची, लेकिन शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पूरी कार्रवाई उन्हें विश्वास में लिए बिना ही कर दी गई। इससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्राम निवासी अमर सिंह राठौर ने कलेक्टर को लिखित…
Read Moreदेशभर में मिठास घोलेगा एमपी का गन्ना: पवारखेड़ा अनुसंधान केंद्र में गन्ने की 20 उन्नत प्रजातियों पर शोध
नर्मदापुरम पवारखेड़ा स्थित गन्ना अनुसंधान केंद्र में इन दिनों गन्नों की नई किस्मों पर अनुसंधान किया जा रहा है। अनुसंधान के तहत तमिलनाडु के कोयंबटूर और गुजरात के नवसारी सहित कई स्थानों से गन्ने की 20 किस्मों पर अध्ययन किया जा रहा है। इसकी मदद से एक गन्ने की एक नई किस्म तैयार की जा रही है हालांकि इसको तैयार होने में लगभग एक साल का समय लगेगा। इस अनुसंधान का एक मात्र उद्देश्य है जिससे गन्नों की मिठास सबसे अधिक हो। यदि यह प्रयोग सफल होता है तो आने…
Read More
