इमिलिया पंचायत जांच में शिकायतकर्ताओं को नहीं बुलाने पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

मुरैना  ग्राम पंचायत इमिलिया में विकास कार्यों में कथित करोड़ों नहीं तो लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों ने अब प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायत सामने आने और मीडिया में मामला प्रमुखता से प्रकाशित होने के करीब 20 दिन बाद जिला प्रशासन की जांच टीम गांव तो पहुंची, लेकिन शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पूरी कार्रवाई उन्हें विश्वास में लिए बिना ही कर दी गई। इससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्राम निवासी अमर सिंह राठौर ने कलेक्टर को लिखित…

Read More

देशभर में मिठास घोलेगा एमपी का गन्ना: पवारखेड़ा अनुसंधान केंद्र में गन्ने की 20 उन्नत प्रजातियों पर शोध

नर्मदापुरम  पवारखेड़ा स्थित गन्ना अनुसंधान केंद्र में इन दिनों गन्नों की नई किस्मों पर अनुसंधान किया जा रहा है। अनुसंधान के तहत तमिलनाडु के कोयंबटूर और गुजरात के नवसारी सहित कई स्थानों से गन्ने की 20 किस्मों पर अध्ययन किया जा रहा है। इसकी मदद से एक गन्ने की एक नई किस्म तैयार की जा रही है हालांकि इसको तैयार होने में लगभग एक साल का समय लगेगा। इस अनुसंधान का एक मात्र उद्देश्य है जिससे गन्नों की मिठास सबसे अधिक हो। यदि यह प्रयोग सफल होता है तो आने…

Read More

इंदौर चिड़ियाघर में बढ़ेगा आकर्षण, आएगा एक सींग वाले गैंडों का जोड़ा, 700 किमी दूर से पहुंचेगा दरियाई घोड़ा ‘सतीश’

इंदौर  शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय आने वाले छह माह में और अधिक आकर्षक बनने जा रहा है। प्रबंधन ने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) के एनिमल एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत कई नई और दुर्लभ प्रजातियों को शामिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। इनमें सबसे खास एक सींग वाले गैंडे का जोड़ा है, जो प्रस्तावित योजना के अनुसार इंदौर आने पर मध्य प्रदेश के किसी भी चिड़ियाघर में पहली बार देखने को मिलेगा। इसके अलावा हिप्पोपोटामस को लाने की तैयारी है। इसके अतिरिक्त विदेशी पक्षियों को भी संग्रहालय…

Read More

MP Traffic Rules: अब 60 दिन के भीतर भरना होगा चालान, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती

भोपाल परिवहन विभाग की लापरवाही से मध्य प्रदेश में बार – बार यातायात नियम तोड़ने वाले वाहनों पर विभाग अब शिकंजा कसेगा। पत्रिका के खुलासे के बाद अब तक सिर्फ ई-चालान कर कुंभकर्णी नींद में सोने वाला विभाग इस व्यवस्था को सख्ती करने की तैयारी करने के दावे कर रहा है। नई प्रस्तावित नीति के तहत ई – चालान जारी होने के बाद 60 दिन के अंदर जुर्माना जमा भरना अनिवार्य होगा। ऐसा न होने पर वाहन मालिक और चालक पर कार्रवाई होगी। फिर भी नियम तोड़ने वाले बेखौफ प्रदेश…

Read More

सरकार का बड़ा आदेश! 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश, लेकिन सिर्फ इन कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी

दतिया मध्यप्रदेश सरकार ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के मद्देनज़र 30 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दतिया विधानसभा क्षेत्र की सीमा में आने वाले सभी शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में मतदान वाले दिन अवकाश रहेगा, ताकि मतदाता बिना किसी बाधा के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग कर सकें। सरकार का मानना है कि अधिक से अधिक मतदान लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। इसी उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, जिससे कर्मचारी, विद्यार्थी और आम नागरिक मतदान…

Read More

गुजरात-मुंबई में बारिश का कहर, कई ट्रेनें रद्द; बसें बनी सहारा, किराया 25% तक बढ़ा

 इंदौर  गुजरात और मुंबई में भारी बारिश के चलते कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है, वहीं कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। गुजरात और मुंबई में भारी बारिश के चलते जल जमाव होने से यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश से लैंड स्लाइड का खतरा भी बढ़ गया है। गुजरात और मुंबई मार्ग की ट्रेनें रद होने से बस संचालकों की चांदी हो गई है। इन मार्गों पर जाने के लिए…

Read More

महाकाल दर्शन के लिए उमड़ेगा रिकॉर्ड जनसैलाब, सावन-भादौ में रोज 95 हजार एडवांस बुकिंग, उज्जैन स्टेशन पर पहली बार वन-वे ट्रैफिक

उज्जैन  श्रावण-भादौ में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। अगस्त और सितंबर के लिए ट्रेनों में हुई एडवांस टिकट बुकिंग ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे पहली बार सावन में उज्जैन स्टेशन पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही स्टेशन परिसर और आसपास ड्रोन से भीड़ की निगरानी करने की तैयारी है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यह व्यवस्था आगामी सिंहस्थ महापर्व के लिए भीड़ प्रबंधन का…

Read More

भोपाल के रिहायशी इलाकों में 30 हजार दुकानों पर सीलिंग का खतरा: नगर निगम के नोटिस से कारोबारियों में हड़कंप

भोपाल   राजधानी भोपाल के रिहायशी इलाकों में वर्षों से संचालित अवैध व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू. नगर निगम ने पहले चरण में अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर और बावड़िया कला के 429 दुकानों, कार्यालय, बैंकों और शोरूमों को नोटिस जारी किए हैं. नगर निगम ने कहा है कि 27 जुलाई तक वैध दस्तावेज प्रस्तुत करें. ऐसा नहीं करने पर नगर निगम भवनों को खाली कराकर तत्काल सील करेगा।  इस कार्रवाई से शहर के करीब 30 हजार कारोबारियों में हड़कंप है. नोटिस के विरोध में व्यापारी खुलकर सामने आ गए…

Read More

कलेक्टर के निर्देशन में एसडीएम ने वेंकटनगर सहकारी समिति का किया निरीक्षण

अनूपपुर.  कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति मर्यादित, वेंकटनगर का निरीक्षण कर खाद भंडारण एवं वितरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समिति में उपलब्ध उर्वरकों के स्टॉक, भंडारण व्यवस्था का अवलोकन किया।  उन्होंने किसानों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उर्वरक वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समिति की व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण करते हुए किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी…

Read More

जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

अनूपपुर.  जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय अनूपपुर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में जिले एवं समीपवर्ती ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में आए नागरिकों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर लाभान्वित हुए। शिविर के दौरान मरीजों के रक्तचाप, रक्त शर्करा, ऑक्सीजन संतृप्ति सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण निःशुल्क किए गए। परीक्षण उपरांत विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रोगों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, उपचार संबंधी मार्गदर्शन तथा स्वास्थ्य…

Read More

गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए

भोपाल.  17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरुद्ध जारी किए जा रहे नोटिसों का भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने विरोध किया है। चेंबर ने प्रदेश शासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान होने तक व्यापारियों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा भोपाल के प्रमुख मार्गों एवं मुख्य सड़कों पर मिक्स लैंड यूज़ (Mixed Land Use) की व्यवस्था लागू की जाए। इस संबंध में भोपाल चेंबर ऑफ…

Read More

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सरकार शिक्षकों और विद्यार्थियों से जुड़े सभी विषयों पर अत्यंत संवेदनशील फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के केन्द्र सरकार के निर्णय का सबसे पहले मध्यप्रदेश में अमल शुरू युवाओं और विद्यार्थियों के कल्याण की चिंता हमारा कर्तव्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा परिसर में की मीडिया से चर्चा भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार शिक्षक और विद्यार्थी वर्ग के कल्याण से जुड़े सभी विषयों पर अत्यंत गंभीर…

Read More

जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती

जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस पर एनएचएआइ ने टोल खासा घटा दिया। जबलपुर हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर शाहपुरा आरओबी के ध्वस्त हिस्से से जुड़े मामले में अहम अंतरिम आदेश दिया। कोर्ट ने शाहपुरा आरओबी मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि कोर्ट ने पौड़ी रेलवे गेट खोलने की मांग सुरक्षा व तकनीकी बाधाओं के कारण ठुकरा दी। इस बीच मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) एक्ट, 2024' के तहत अपराधों की सुनवाई…

Read More

राजगढ़ में तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई

 राजगढ़ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले भीलखेड़ी जोड़ के पास शनिवार को एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार (MP09 CC 6414) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही खुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों…

Read More

राजनीति का उद्देश्य समाज कल्याण है, नई पीढ़ी को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविन्द नारायण सिंह से सेवा और समर्पण की लेनी चाहिए सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राजनीति का उद्देश्य समाज कल्याण है, नई पीढ़ी को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविन्द नारायण सिंह से सेवा और समर्पण की लेनी चाहिए सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सिंह की जयंती पर किया नमन मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में अर्पित की पुष्पांजलि भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गोविंद नारायण सिंह की जयंती पर शनिवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं पूर्व…

Read More