CG में आसमान से बरसी मौत, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो अलग-अलग मामलों मे 3 महिलाओं की मौत 

संगीता शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 17 अगस्त 2024 रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो अलग-अलग मामलों में 3 महिलाओं की मौत गई है। पत्थलगांव इलाके में रोपा लगाने के दौरान 9 महिलाएं आकाशीय बिजली का शिकार हुईं। इनमें 2 की मौत हो गई। वहीं बागबहार थाना इलाके में भी रोपा लगाने के दौरान ही एक महिला की जान गई। छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया। सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा में मध्यम से भारी बारिश…

Read More

ऑटो चालक ने अपने भाई और पत्नी के साथ मिलकर किया नर्स पर हमला, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, कोरबा, 17 अगस्त 2024 कोरबा। कोरबा जिले में रहने वाली महिला निजी अस्पताल में नर्स है। वह यहां सिविल लाइन क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। बुधवार की रात करीब 10 बजे उसने घर जाने के लिए अपने पति को नेहरू चौक के पास बुलाया था। नर्स नेहरू चौक पहुंची ही थी कि चौक के पास पहले से ही नर्स का परिचित का आटो चालक और उसके परिवार के लोग मौजूद थे। आटो चालक की पत्नी ने अपने पति से अवैध संबंध का आरोप…

Read More

Chhattisgarh : उत्तरप्रदेश में हुए बलरामपुर के कांवड़ियों के हादसे पर CM विष्णुदेव साय ने जताया दुख, बोले – “ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ…”

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 16 अगस्त, 2024   रायपुर। उत्तरप्रदेश के कौशाम्बी में हुए सड़क हादसे में जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के तीन कांवड़ियों की मृत्यु और 18 कांवड़ियों के घायल हुए हैं। जिसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, उत्तरप्रदेश के कौशाम्बी में हुए सड़क हादसे में जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के तीन कांवड़ियों की मृत्यु और 18 कांवड़ियों के घायल होने की दुःखद खबर आ रही है। उन्होंने कहा कि, कौशाम्बी जिला प्रशासन द्वारा घायल कांवड़ियों को त्वरित इलाज के लिए…

Read More

राजधानी रायपुर में दिखेगी सेना की शक्ति : रायपुर में पहली बार सेना दिखाएगी हथियारों एवं सैनिक कौशल की प्रस्तुति, CM साय बोले : “…राष्ट्रभक्ति व सैन्य सेवा में जाने की प्रेरणा मिलेगी…”

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 16 अगस्त, 2024 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार सेना के अदम्य साहस और कौशल को प्रत्यक्ष रूप से देखने का मौका छत्तीसगढ़ वासियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में जानकारी देते हुए बताया कि, मुझे घोषणा करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि राज्य सरकार की पहल पर अक्टूबर माह में भारतीय सेना राजधानी रायपुर में पहली बार अपने हथियारों एवं सैनिक कौशल की प्रस्तुति करने जा रही है। इस प्रर्दशनी में सेना के जवान सैन्य हथियार…

Read More

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रूद्रामहाभिषेक में शामिल हुए, पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि के लिए कामना की

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 16 अगस्त, 2024   रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पवित्र सावन मास पर महासमुन्द जिला मुख्यालय में आयोजित रूद्रामहाभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने रुद्र पाठ के मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक सम्पत अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुगण शामिल हुए।

Read More

Big Breaking : उत्तरप्रदेश में बलरामपुर जिले के कावड़ियों से भरी पिकअप वाहन को कंटेनर ने मारी टक्कर, दर्जनों घायल, तीन श्रद्धालुओं की मौत

  निर्मला मिश्रा, न्यूज राइटर, लखनऊ/उत्तरप्रदेश, 16 अगस्त, 2024   उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सुबह भोर में कावड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी खड़ी कंटेनर से भिड़ गई। इस हादसे में घटनास्थल पर ही महिला सहित तीन कावड़ियों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए। 6 कावड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस मौके पर पहुच कर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर डीएम एसपी सहित पुलिस फोर्स पहुंच कर घटना स्थल का जांच…

Read More

मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 16 अगस्त, 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर डॉ. रामप्रताप सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्रद्धेय स्वर्गीय अटल जी हमारे राज्य निर्माता है। छत्तीसगढ़वासियों का उनसे विशेष लगाव है। उन्होंने इस भौगोलिक क्षेत्र को नए राज्य के रूप में आकर देकर प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान…

Read More

छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों में भारी बारिश…कुछ राज्यों में बाढ़ आने के बने हालात, किया गया ओरेंज अलर्ट, जानिए आगे की खबर

संगीता शर्मा, न्यूज राइटर, छत्तीसगढ़/ नई दिल्ली, 16 अगस्त 2024 रायपुर। देशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है. कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग ने 16 अगस्त को कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, रायलसीमा, केरल, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में 17 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने 18 और 19 अगस्त को दिल्ली में तेज बारिश का अलर्ट…

Read More

CM विष्णुदेव आज महासमुंद में करेंगे रुद्राअभिषेक का कार्यक्रम…नवा रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन में होगा आगमन

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 16 अगस्त 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महासमुंद में रुद्राअभिषेक का कार्यक्रम करेंगे। बता दे कि वहीं महासमुंद से लौटने के बाद वे नवा रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर में उनका आगमन होगा। सीएम साय आज 12 बजे अपने मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे, फिर पुलिस ग्राउंड में उनका आगमन होगा, 12:05 को हेलिकॉप्टर द्वारा वे महासमुंद के लिए प्रस्थान करेंगे। 12:25 को MVPG कॉलेज मैदान, ग्राम मचेवा, महासमुंद में उनका आगमन होगा। 12:30 को महासमुंद के विशाल मेगा मार्ट परिसर में…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने किया महतारी वंदन योजना ‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ कहानी संग्रह का विमोचन…राज्य की महतारियों की वास्तविक कहानियों को दिया गया है रचनात्मक स्वरूप, हर वर्ग की महिलाओं की आप-बीती का भी है समावेश

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 15 अगस्त 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वाधीनता दिवस के मौके पर जनसंपर्क विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में आयोजित प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान ‘खुशियों का नोटिफिकेशन’ पुस्तिका का विमोचन किया। यह पुस्तिका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के बाद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई महतारी वंदन योजना पर आधारित है। इस पुस्तिका की खासियत यह है कि पुस्तिका में सच्ची कहानियों का प्रस्तुतीकरण रचनात्मकता के साथ रोचक अंदाज में किया गया है। पुस्तिका का विमोचन करने के…

Read More

CM विष्णुदेव साय बनाना चाहते हैं आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर और बिजनेसमैन…हवाई यात्रा कर रायपुर पहुंचे बीजापुर के मेधावी विद्यार्थियों में आसमान छूने का हौसला

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 15 अगस्त 2024 रायपुर। राजधानी रायपुर के अध्ययन भ्रमण पर पहली बार हवाई यात्रा कर रायपुर आए बीजापुर के मेधावी छात्र-छात्राओं में अपने सपनों को पूरा करने के लिए आसमान छूने का हौसला है। ये बच्चे आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक बनना चाहते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीजापुर के नवमी, दसवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा के सौ छात्र-छात्राएं फ्लाईट से यात्रा कर पहली बार रायपुर आए हैं। इन छात्रों ने जगदलपुर से रायपुर तक हवाई जहाज में यात्रा की। आज स्वतंत्रता दिवस…

Read More

Video : कार्डिनल वॉरियर्स प्राइवेट मिलिट्री स्कूल में हुआ स्वतंत्रता दिवस पर आयोजन, बोले डॉक्टर पंकज-‘ये स्वतंत्रता बहुत कीमती है, ये दायित्व भी सिखाती है’

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 15 अगस्त 2024 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पूरे देश में विविध आयोजन हो रहे हैं। रायपुर के धमतरी रोड में स्थित कार्डिनल वॉरियर्स प्राइवेट मिलिट्री स्कूल में भी इस दौरान स्वतंत्रता दिवस पर अनेक आयोजन हुए। इस अवसर पर डॉक्टर पंकज द्विवेदी द्वारा अलग-अलग बटालियन से परेड की सलामी लेकर ध्वजारोहण किया गया। साथ ही साथ कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक प्रस्तुतियां भाव विभोर करने वाली थी। मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए डॉक्टर पंकज द्विवेदी द्वारा कैडेट्स को संबोधित…

Read More

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 46 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को पुलिस पदकों से किया सम्मानित…पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति पुलिस पदक जैसे कई पदको किया अलंकृत, जानिए पूरी खबर

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 15 अगस्त 2024 रायपुर। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 46 पुलिस अधिकारियों और जवानों का उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदकों से सम्मानित किया। साय ने पुलिस वीरता पदक से 26, राष्ट्रपति पुलिस पदक से 02, सराहनीय सेवा सुधार पदक से 2 और राज्य स्तरीय एवं पुलिस महानिदेशक पदकों से 5 अधिकारी-कर्मचारियों को अलंकृत किया। राष्ट्रपति के पुलिस वीरता पदक 2024 :- हेमंत पटेल, निरीक्षक, जिला-बलौदाबाजार, मालिक राम, निरीक्षक, जिला-कांकेर, सुक्कु राम नाग, उप…

Read More

भारत के 78वां स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणाएं…कहा सरकार युवाओं की प्रगति के लिए हर अवसर करेगी प्रदान 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 15 अगस्त 2024 रायपुर। देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। छत्तीसगढ़ में भी आजादी के इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह में सीएम साय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सीएम साय ने परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन, DGP अशोक जुनेजा सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। सीएम साय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियोक के कठिन संघर्ष और बलिदान के बूते…

Read More

राजधानी रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में आज स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर ली सलामी

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 15 अगस्त 2024 रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में ध्वजारोहण किया एवं सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं। राज्यपाल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उनके परिजनों एवं बच्चों से आत्मीय भेंट की और बच्चों में टॉफी-मिठाई वितरित की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव हिना अनिमेष नेताम…

Read More