फिर गूंजा वसुधैव कुटुम्बकम्…X पर बना एक नया रिकॉर्ड..100 मिलियन पार, मोदी का परिवार..CM साय बोले -“वसुधैव कुटुम्बकम्”

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 15 जुलाई 2024   देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्स हैंडल पर फॉलोवर्स की संख्या 100 मिलियन हो गयी है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे अधिक फॉलोवर्स वाले राजनेताओं में से एक हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी की दुनिया भर में लोकप्रियता अद्वितीय है। तमाम सोशल मीडिया साइट्स पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 100 मिलियन फॉलोवर्स होने पर अपने…

Read More

मलेरिया को मात दे रहा हमारा राज्य..कोशिशें लाई रंग, छत्तीसगढ़ में मलेरिया के टूटे डंक, बस्तर में अब आधे ही रह गये मामले, राज्य में पॉजिविटी रेट 4.60 से घटकर अब 0.51 प्रतिशत

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 15 जुलाई 2024   घने जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों वाले बस्तर संभाग में मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम हमेशा से एक कड़ी चुनौती रही है, लेकिन इसके बावजूद हालात तेजी से बदले भी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बारिश के मौसम को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग को मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों से बस्तर सहित पूरे राज्य में मलेरिया के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। इस बारिश के…

Read More

Chhattisgarh : प्रदेश में अगले पांच दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना, आईएमडी नें जारी किया अलर्ट

  ब्यूरो रिपोर्ट, न्यूज राइटर, 15 जुलाई, 2024       प्रदेश में मानसून ब्रेक की स्थिति पर अब खत्म होते दिखाई दे रही है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही सोमवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और भारी से अतिभारी बारिश होने के आसार हैं।   वहीं, भारी बारिश का क्षेत्र उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ रहने के संकेत हैं। रायपुर में आकाश मेघमय…

Read More

‘एक पेड़ मां के नाम’ : सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुर में किया पौधारोपण महाभियान का शुभारंभ आज

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 14 जुलाई, 2024   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में पौधारोपण महाभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10 हितग्राही महिलाओं को अमरूद का पौधा व संदेश पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जीवनदायिनी धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने और आने वाली पीढियों को अनुकूल वातावरण देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेरणादायी अभियान, ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ की शुरुआत की है। हमारी…

Read More

रायपुर पुलिस व संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूएनओडीसी द्वारा अभियान निजात के तहत हजारों बच्चों के बीच किया गया नशे विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम

  विधायक पुरंदर मिश्रा ने नशे के विरुद्ध दिलाई शपथ और विधायक अनुज शर्मा ने बच्चों को किसी के भी दबाव ने नशा न करने की दी सीख   नेहा शर्मा, रायपुर, 14 जुलाई, 2024   रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसके साथ ही प्रतिदिन लोगों, युवाओं व बच्चों के बीच जाकर नशे के दुष्परिणाम पर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में ज़िले के…

Read More

साय कैबिनेट ने अयोध्या धाम में किए श्रीरामलला के दर्शन, उपहार में शबरी माता की भूमि शिवरीनारायण से बेर तथा जल, सीताफल विष्णु भोग का चावल अनारसा तथा करी लड्डू एवं कोसे के वस्त्र भेंट किए

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 13 जुलाई 2024   अयोध्या धाम में पवित्र राम जन्मभूमि में श्री रामलला के दर्शन के लिए जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके कैबिनेट के सहयोगी पहुंचे। पूरे मंदिर परिसर में नारा गूंज उठा। छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम। इस तरह पूरा परिसर राम भक्ति  के माहौल में, ननिहाल से आए भक्तों की स्नेह सिक्त वाणी से गुंजायमान हो गया। जिस तरह माता शबरी की शिवरीनारायण में भगवान श्री राम के पुण्य दर्शन की इच्छा पूरी हुई थी।…

Read More

आरडी तिवारी स्कूल पीएम श्री योजना में शामिल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत के प्रयासों को मिली सफलता

  नेहा शर्मा, रायपुर, 12 जुलाई 2024   रायपुर शहर के आरडी तिवारी स्कूल को पीएम श्री योजना में शामिल कर लिया गया है। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की सीमा में आने वाले इस स्कूल को केंद्र सरकार की योजना में शामिल करवाने में पूर्व कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक राजेश मूणत की अहम भूमिका रही है। मूणत ने बताया कि पीएम श्री योजना में शामिल होने के बाद आरडी तिवारी स्कूल को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, स्मार्ट क्लासरूम और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस किया जाएगा, जो छात्रों के शिक्षा में सुधार…

Read More

माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण के बेर लेकर रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी करेंगे भेंट   कैबिनेट के सदस्यों के साथ जाएंगे रामलला के दर्शन करने   उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 12 जुलाई 2024   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके कैबिनेट के सहयोगी श्रीरामलला के दर्शन करने शनिवार को अयोध्याधाम जाएंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित…

Read More

मितानिनों को मिली बड़ी सौगात : साय सरकार ने 72 हजार मितानिनों के खाते में डाले 90 करोड़ 8 लाख 84 हजार 20 रुपए की प्रोत्साहन राशि

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 12 जुलाई 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना पर काम करना शुरू कर दिया है और इसकी शुरूआत स्वस्थ छत्तीसगढ़ की बात के साथ की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में राज्य भर से आई हुई हजारों मितानिन बहनों के सामने कहा कि उनकी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और वो राज्य मे सुशासन की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके इस सफर में राज्य भर में…

Read More

सैल्यूट Raipur Police : AIIMS में चाकू लेकर उपद्रव करने लगा मानसिक रोगी..रायपुर पुलिस के जवानों ने जान हथेली में लेकर किया कंट्रोल.. खुद घायल होकर बचाई औरों की जान

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 12 जुलाई 2024 पुलिस…ये नाम सुनते ही आम लोगों को ये विश्वास हो जाता है कि ये हमारे साथ हैं, तो हमारे साथ कोई अपराधी, या कोई हिंसक व्यक्ति कुछ गलत नहीं करेगा, रायपुर पुलिस का यही लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाता एक वाकया सामने आया है। जिसे लेकर रायपुर पुलिस कप्तान एसएसपी संतोष सिंह समेत रायपुर पुलिस की पूरी टीम की सराहना हो रही है। दरअसल ग्यारह जुलाई को बीरगांव उरला रायपुर निवासी भीम शाह पिता घुररू शाह उम्र 53 वर्ष अपने…

Read More

कलिंगा यूनिवर्सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (एआई और एमएल) में करियर की संभावनाओं पर सेमिनार

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 11 जुलाई 2024   कलिंगा यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (AI & ML) में करियर की संभावनाओं पर एक सेमिनार का आयोजन किया। इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में कई स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया।   सेमिनार की शुरुआत पारंपरिक तरीके से देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के कंप्यूटर विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. प्रदीप सिंह थे। कलिंगा विश्वविद्यालय के बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) सेल…

Read More

अब मितानिनों को होगा ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का भुगतान, 12 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय करेंगे राशि का अंतरण

  ब्यूरो रिपोर्ट, रायपुर, 11 जुलाई 2024   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 जुलाई को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि दिए जाने की व्यवस्था का शुभारंभ करने के साथ ही सीधे उनके बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि अंतरित करेंगे। राज्य स्तर से मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का भुगतान पारदर्शी प्रशासन की ओर छत्तीसगढ़ सरकार का एक और कदम है।     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का यह कार्यक्रम 12 जुलाई पूर्वान्ह 11 बजे से रायपुर…

Read More

Breaking : बीजेपी प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, इलाज के लिए बिलासपुर से रायपुर रेफर

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 11 जुलाई, 2024   छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की गाड़ी को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जूदेव घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर से रायपुर लाया जा रहा है। अभी उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है।   मिली जानकारी के अनुसार BJP नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिलासपुर जिले के बेलगहना जा रहे थे। इस दौरान…

Read More

‘एक पेड़ मां के नाम’ महा वृक्षारोपण अभियान-2024 में हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री साय

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 11 जुलाई, 2024 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 3 बजे जैव विविधता पार्क अटल नगर नवा रायपुर में होने वाले ‘महावृक्षारोपण’ अभियान-2024 में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री केदार कश्यप करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री  टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक इंद्र कुमार साहू…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने स्वर्गीय महेंद्र सिंह कलचुरी की शोक सभा में शामिल होकर श्रद्धांजलि दी

        उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 10 जुलाई, 2024       मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने आज राजधानी रायपुर के गौरव गार्डन में आयोजित स्वर्गीय महेंद्र सिंह कलचुरी की शोकसभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।       मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह कलचुरी का देहावसान 27 जून को हुआ था।     इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष…

Read More