उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। राजधानी रायपुर में गौमांस बिक्री के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर वरिष्ठ नेता विष्णु देव साय ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि यह न केवल सनातन आस्था, बल्कि सामाजिक सद्भाव को गहरा आघात पहुंचाने वाला कृत्य है। विष्णु देव साय ने सख्त संदेश देते हुए कहा, “गौमाता की तस्करी और बिक्री करने वाले सुधर जाएं या छत्तीसगढ़ छोड़ दें। प्रदेश में ऐसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।”…
Read MoreCategory: Latest
CG CM Today’s Schedule : CM विष्णुदेव साय आज दुर्ग में “मोर आवास मोर अधिकार” सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानिए आज का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम व्यस्त और विविध गतिविधियों से भरा हुआ है। आज दिनभर में वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम साय सुबह 10:00 बजे रायपुर स्थित निवास से रवाना होंगे। 10:20 बजे वे मेफेयर लेक रिसॉर्ट, नया रायपुर पहुँचेंगे, जहाँ “All India Steel Conclave 2.0” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 10:50 बजे वे कार द्वारा स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जिलों के दौरे पर रवाना होंगे। 11:30 बजे…
Read MoreCM विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की, चकरभाठा में सिंधु अमर धाम के चालीहा उत्सव में हुए शामिल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर के चकरभाठा में पूज्य सिंधु समाज द्वारा आयोजित चालीहा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर पूज्य सिंधु अमरनाथ आश्रम के संत श्री सांई लाल दास साहेब को नमन करते हुए उनका अभिनंदन किया। साय ने कहा कि पूज्य संत लाल दास जी ने 40 दिन का उपवास रखा है, उससे प्रदेश में खुशहाली आएगी। तप, पूजा पाठ यही हम सबकी ताकत है।…
Read Moreकुसुम लोहा फैक्ट्री की चिमनी गिरी : बड़ा हादसा, आधा दर्जन मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उर्वशी मिश्रा, मुंगेली मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव स्थित कुसुम फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हो गया है। लोहा निर्माण की फैक्ट्री की चिमनी गिरने से करीब आधा दर्जन मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को घायल अवस्था में बाहर निकाला है और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य मजदूरों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी…
Read Moreपत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में बड़ी सफलता : मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर हैदराबाद से गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्क, रायपुर एसआईटी ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से देर रात हिरासत में लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। यह गिरफ्तारी 3 जनवरी 2025 को माओवादी प्रभावित बीजापुर, छत्तीसगढ़ में एक सेप्टिक टैंक से मुकेश चंद्राकर का शव बरामद होने के बाद हुई है। मामले में मुख्य घटनाक्रम • मुकेश चंद्राकर, 33 वर्षीय स्वतंत्र पत्रकार, एनडीटीवी से जुड़े हुए थे और बस्तर जंक्शन नामक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल के संस्थापक थे। वह 1 जनवरी 2025 की रात से…
Read More‘जो लोकार्पण नहीं चाहते थे, वो आज कहां हैं,’ रमन ने बोला हमला, डिप्टी CM विजय शर्मा, बोले-‘जिनका दिया हम खा रहे हैं, उनकी प्रतिमा लोकार्पण को राजनीति का अखाड़ा बना दिया’, समारोह में छलका पूर्व IAS का दर्द
• स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मूर्ति लोकार्पण समारोह में पूर्ववर्ती सरकार पर जमकर जुबानी हमला • भावुक हुए पूर्व IAS का छलका दर्द, ‘पं. लखनलाल मिश्र का दुर्भाग्य था कि मैं उनका पुत्र था और मैने भाजपा ज्वॉइन की’ उर्वशी मिश्रा, दुर्ग “समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध, जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनका भी अपराध।” राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियों को याद करते हुए दुर्ग में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित लखनलाल मिश्र की प्रतिमा लोकार्पण…
Read Moreछत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को प्रदर्शित करने का माध्यम बनेगा राजिम कुंभ कल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री साय ने राजिम कुंभ कल्प की तैयारियों के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर दिए जरूरी निर्देश राजिम कुंभ कल्प 2025: अध्यात्म और संस्कृति का भव्य आयोजन 12 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा राजिम कुंभ कल्प उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक कुंभ कल्प का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष यह अद्भुत धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन 52 एकड़ के नए प्रस्तावित मेला स्थल में संपन्न होगा। मुख्यमंत्री…
Read Moreहेमबती की ‘हौसला अफजाई’…हेमबती का उत्साह बढ़ाते बोले CM विष्णुदेव..’खेलों को बढ़ावा देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं,’ अनेक मंत्री भी रहे उपस्थित
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग ने सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की बिटिया हेमबती को उनकी उपलब्धियों के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024” से सम्मानित किया गया है। हेमबती नाग ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी और कहा कि देश के लिए ओलंपिक में मेडल जीतकर लाना उसका सपना है। यह सुन कर मुख्यमंत्री ने हेमबती को शाबाशी दी और इस सपने को पाने के…
Read Moreविशेष लेख – 24 वर्षीय छत्तीसगढ़ : विकास और पहचान के मोड़ पर
पिछले महीने अपनी 24वीं जयंती मनाने वाला छत्तीसगढ़ आज विकास और सांस्कृतिक पहचान के अहम मोड़ पर खड़ा है। 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर बने इस राज्य ने बीते 24 वर्षों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन चुनौतियों का सामना भी किया है। उम्मीदों का यह प्रदेश किस तरह सम्भावनाओं के स्वर्णिम राह में है, इसे बता रहे हैं पीयूष मिश्रा आर्थिक विकास में बढ़त, पर रोजगार चुनौती छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति प्रशंसनीय रही है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 8% की GSDP वृद्धि राष्ट्रीय औसत…
Read Moreछत्तीसगढ़ के सरगुजा में रेप केस ख़त्म करने माँगे गये एक करोड़, पहला किश्त भी मिला, तब ऐसे हुआ मामले का ख़ुलासा
अंजलि सिंह, सरगुजा छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रेप केस खत्म करने के लिए रायपुर के एक कारोबारी से 1 करोड़ रुपए मांगे गए। इसके बाद इसका सौदा 61 लाख रुपए में तय हुआ। ये मांग पीड़ित युवती और उसके साथियों ने ही की। दूसरी किस्त लेते आरोपियों को पकड़ा गया है।आरोपियों के पास से 10 लाख रुपए नकद जब्त किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, एक महीने पहले सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाने में युवती ने रायपुर के व्यवसायी विनोद केडिया के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई…
Read Moreहृदय विदारक… राष्ट्रीय राजमार्ग में ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, जिंदा जल गए 4 युवक
अंजलि सिंह, सरगुजा बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चोटिया के पास शनिवार की दोपहर 3.30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार के ऊपर ट्रक चढ़ गया। इस दौरान कार व ट्रक में आग लग गई। हादसे में कार सवार 4 युवक जिंदा जल गए। युवक अंबिकापुर के रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस ने अभी मौत की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि आग बुझाने के बाद मृतकों की संख्या स्पष्ट होगी। कार अंबिकापुर से बिलासपुर की तरफ जा रही…
Read MoreBreaking : निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर सरकार का आया बड़ा बयान, कब होंगे चुनाव? जानिये
सतीश शर्मा, रायपुर रायपुर से पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। नगरीय निकाय, पंचायत का चुनाव बैलट पेपर से होगा। ये जानकारी राज्य के उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने मीडिया से बातचीत में दी है। डिप्टी सीएम ने बताया कि नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव बोर्ड एग्जाम से पहले होंगे। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि आचार संहिता 7 जनवरी के बाद कभी भी लग सकती है। रायपुर में बात करते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का कार्यक्रम : स्वर्णिम महोत्सव से लेकर ग्रीन फ्यूल पर संगोष्ठी तक, विविध आयोजनों में भाग लेंगे
सतीश शर्मा, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का दिन विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों में भाग लेने के लिए तय है। उनका दिन सुबह 10:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से प्रस्थान के साथ शुरू होगा। इसके बाद वे 10:30 बजे श्री सरदार पटेल खेल मैदान, नयी मंडी, रायपुर पहुंचेंगे, जहां “स्वर्णिम महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्री कच्छ कडवा पाटीदार समाज का विशेष कार्यक्रम होगा। 11:30 बजे वे श्री सरदार पटेल खेल मैदान से प्रस्थान करेंगे और 11:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 12:15 बजे…
Read Moreवीर बाल दिवस के अवसर पर CM साय ने की बड़ी घोषणा : गुरु गोविंद सिंह के वीर साहिबजादों के अमर बलिदान की कहानी को छत्तीसगढ़ के स्कूली पाठ्यक्रम में करेंगे शामिल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के अमर बलिदान की कहानी अब छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों को पढ़ाई जाएगी। वीर साहिबजादों के वीरता की यह कहानी देश के युवाओं को साहस के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वीर बाल दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित बौद्धिक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए यह बड़ी घोषणा की। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह और…
Read MoreBIG BREAKING : दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन, देश ने खोया एक महान नेता और अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला दूरदर्शी अर्थशास्त्री
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। 92 वर्षीय डॉ. सिंह ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनकी गिनती भारत के सबसे विद्वान और दूरदर्शी नेताओं में की जाती है। प्रधानमंत्री बनने से पहले वह वित्त मंत्री और वित्त सचिव जैसे अहम पदों पर भी रहे। 1991 में नरसिम्हा राव…
Read More
