जबलपुर स्टेशन से सिंगरौली और नैनपुर पैसेंजर के समय में बदलाव, रीवा-जबलपुर शटल एक्सप्रेस का भी बदला समय

 जबलपुर
 जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी (11651) अब मुख्य स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 40 मिनट पूर्व प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अभी जबलपुर से शाम को 4.25 बजे चलती है जो कि अब अपरान्ह 3.45 बजे जाएगी।

मुख्य स्टेशन से सुबह 10.15 बजे रवाना होने वाली जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर (51705) अब 20 मिनट पहले सुबह 9.55 बजे रवाना होगी। रेलवे ने बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि से ट्रेनों की नई समय-सारिणी लागू की है। इसमें जबलपुर से संचालित होने वाली चांदाफोर्ट सुपरफास्ट, रीवा शटल सहित पश्चिम मध्य रेल के कई ट्रेनों के संचालन समय में संशोधन किया गया है।

ये भी पढ़ें :  भोपाल मंडल से होली पर चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, यात्रियों के लिए जानकारी जरूरी

जबलपुर तक आने-जाने वाली ट्रेनों के समय में परिवर्तन

    ट्रेन 22190 रीवा-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, रीवा से सुबह 06:00 बजे की बजाय सुबह 05:45 बजे प्रस्थान करेगी। जबलपुर सुबह 10:15 बजे की बजाय सुबह 10:00 बजे पहुंचेगी।

    ट्रेन 22173 चांदाफोर्ट-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, चांदाफोर्ट से दोपहर 2:50 बजे की जगह अपरान्ह 3:10 बजे प्रस्थान करेगी। जबलपुर रात 11:30 बजे की जगह रात को 11:50 बजे पहुंचेगी।

    ट्रेन 11706 रीवा-जबलपुर शटल एक्सप्रेस, जबलपुर रात 8:35 बजे की बजाय रात को 9:05 बजे पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें :  16 अक्टूबर को होगी कम्पनसेशन सेस के पुनर्गठन समिति की पहली बैठक

    ट्रेन 11651 जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस, जबलपुर से शाम को 4.25 बजे की बजाय अपरान्ह 3.45 बजे जाएगी। सिंगरौली रात 11:45 बजे की बजाय रात को 11:15 बजे पहुंचेगी।

जबलपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का संशोधित समय

    ट्रेन 01665 रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल, रानी कमलापति स्टेशन से अपरान्ह 3:40 बजे की बजाय अपरान्ह 3:20 बजे प्रस्थान करेगी।
    ट्रेन 22146 रीवा-भोपाल एक्सप्रेस, भोपाल सुबह 08:10 बजे की बजाय सुबह 08:15 बजे पहुंचेगी।
    ट्रेन 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस, इटारसी पूर्वान्ह 11:30 बजे की बजाय दोपहर 1:20 बजे पहुंचेगी।
    ट्रेन 11272 इटारसी-भोपाल विंध्याचल एक्सप्रेस, इटारसी दोपहर 12:30 बजे की बजाय दोपहर 1:50 बजे पहुंचेगी।
    ट्रेन 19013 भुसावल-कटनी एक्सप्रेस, कटनी सुबह 5:00 बजे की बजाय अब सुबह 5:15 बजे पहुंचेगी।
    ट्रेन 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन-रीवा एक्सप्रेस, रीवा सुबह 8:20 बजे की बजाय सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें :  MP Heavy Rain Alert : मध्‍य प्रदेश में भारी बारिश, इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment