बोले डिप्टी CM अरुण साव, ‘कोलकाता की घटना में कांग्रेस का मुंह बंद क्यों है? लड़की हूं लड़ सकती हूं कहां है? अपराधियों का साथ देना कांग्रेस की…

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 31 अगस्त 2024

 

नई दिल्ली से लौटकर राज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अनेक मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। आज सुबह अपने सरकारी आवास में मीडिया से बातचीत करते हुए अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर विकास के काम पर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि विकास से कांग्रेस पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है।

ये भी पढ़ें :  अरविंद केजरीवाल के लिए राज्‍यसभा की सीट छोड़ेंगे संजीव अरोड़ा

वहीं भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के छत्तीसगढ़ दौरे पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सभी राजनीतिक दल को अपना कार्यक्रम करने का अधिकार है। कार्यक्रम से छत्तीसगढ़ में शांति सद्भाव को कोई प्रभाव न पड़े। कानून व्यवस्था पर किसी प्रकार का प्रभाव न पड़े यह सुनिश्चित करना हम सब की जिम्मेदारी है

ये भी पढ़ें :  25% टैरिफ से मिली राहत, ट्रंप ने दी एक हफ्ते की मोहलत; भारत सहित सभी देशों ने ली राहत की सांस

 

 

 

कांग्रेस द्वारा 25 राज्यों के प्रभारी सचिव बदले जाने के विषय में साव ने कहा कि जेल में बंद कार्यकर्ता को प्रभारी बनाना कांग्रेस की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से अपराध और अपराधियों के साथ खड़ा होती है। उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि कोलकाता की घटना में कांग्रेस का मुंह बंद क्यों है? लड़की हूं लड़ सकती हूं कहां है?

ये भी पढ़ें :  बदलापुर यौन शोषण मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई, स्कूल का अध्यक्ष और सचिव गिरफ्तार

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment