इस बार नहीं डूबा मिंटो ब्रिज, सीएम रेखा ने की व्यवस्था की सराहना

नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मॉनसून के दौरान जलभराव की समस्या पर बड़ा बयान दिया है। उनका दावा है कि इस बार भारी बारिश के बावजूद दिल्ली ने बेहतर प्रदर्शन किया। मिंटो ब्रिज, जो हर बारिश में तालाब बन जाता था, इस बार अपेक्षाकृत सूखा रहा। सीएम ने कहा, 'हमारी टीम ने मिंटो ब्रिज सहित कई इलाकों में बार-बार दौरा किया और जरूरी कदम उठाए। नतीजा, दिल्ली ने इस बार जलभराव को काफी हद तक काबू किया।'

ये भी पढ़ें :  इंदौर मौत कांड के बाद सियासत गर्म: BJP नेता की मांग—दिल्ली में लोगों को मुफ्त मिले बोतलबंद पानी

ITO और बारापुला में भी सुधार
मुख्यमंत्री ने बताया कि ITO और बारापुला जैसे व्यस्त इलाकों में भी इस बार बारिश का असर कम देखा गया। रेखा गुप्ता ने कहा कि इन इलाकों में ट्रैफिक सुचारु रहा, जो पहले बारिश में जाम का शिकार हो जाता था। हमने नालों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम पर पहले से काम शुरू कर दिया था, जिसका फायदा दिखा।

ये भी पढ़ें :  बवाल Breaking : BJYM की रायपुर टीम घोषित होते ही सोशल मीडिया में निकलने लगा भड़ास...गुस्साए कार्यकर्ताओं ने लिखा-'पार्टी ही अपने कार्यकर्ता की अहमियत नहीं समझ रही..' Facebook में जमकर निकला आक्रोश

बाकी बचे जलभराव पर नजर
CM ने स्वीकार किया कि कुछ इलाकों में अभी भी जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन सरकार इस पर काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हम उन सभी जगहों को चिह्नित कर रहे हैं जहां पानी रुक रहा है। अगली बारिश तक इनका समाधान कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  जीडीपी 2024-25 की तीसरी तिमाही में 6.2% बढ़ेगी, जो दूसरी तिमाही में 5.6% थी

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment