Rajpur : NSUI कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर बैठे खिलाड़ी बहनों के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च

 

नेहा शर्मा, बलरामपुर/रामानुजगंज, 07 मई, 2023

दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे खिलाड़ी बहनों के शांति पूर्ण आंदोलन में बीती रात बहनों के साथ मारपीट और पॉलिकर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार के खिलाफ आज NSUI SM जिलाध्यक्ष आदित्य विभु जायसवाल के नेतृत्व में बलरामपुर जिला के राजपुर पटेल चौक पर केंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रर्दशन किया गया। आदित्य ने बताया कि हमारी देश की बेटियां न्याय मांग रही हैं जिन्होंने पूरे विश्व में भारत का परचम लहराया है उन्हीं के देश में न्याय के लिए उन्हें इतनी यातनाएं और मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। जो हर भारतीयों के लिए शर्म का विषय है बीजेपी सत्ता के नशे में चूर है न इन्हें किसानों का रोना दिखा था न बेरोजगार युवाओं का रोना और आज हमारे देश के गौरव जिन्होंने अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत को स्वर्ण पदक जीता कर देश का मान बढ़ाया उनके द्वारा बीजेपी सांसद एवं रेसलिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ खिलाड़ियों के साथ शोषण का आरोप लगाया है, जिसपर भाजपा के किसी भी नेता के कान में जु नही रेंग रही। ये वहीं बेटियां हैं जिन्होंने जब देश के लिए मेडल लाया था तो देश के कैमराजीवी प्रधानमंत्री ने मिलकर अपना परिवार बताया था। आज जब उन्ही बेटियों ने उनके पार्टी के सांसद पर आरोप लगाए तो उन्ही बेटियों को पुलिस भेज सड़क पर घसिटवाते हो ऐसे प्रधनमंत्री का घमंड 2024 के चुनाव में किसान ,जवान, बेरोजगार, खिलाड़ी, हर वर्ग मिलकर तोड़ेगा, सत्ता के नशे में चूर भाजपा एक एक कर पूरे देश में अपनी सरकार खो रही है।

ये भी पढ़ें :  शिक्षा पर 2 लाख लोन, शादी में 21 हजार भेंट, अब सर्व समाज के लिए सत्यनारायण सेवाश्रम

अडानी के गोदी मीडिया ने अपने मित्र मोदी को बचाने और बहनों के इतनी बड़ी आवाज दबा कर देश में लोकतंत्र को खत्म करने की ठान ली है, बीते दिन हमारी नेता प्रियंका गाँधी बहनो से मिलने गयी थी अगर जरूरत पड़ी तो छत्तीसगढ़ से भारी संख्या में युवा जंतर-मंतर पहुचेंगे और लोकतंत्र बचाने और बहनों को न्याय दिलाने की इस लडाई में दम खम के साथ शामिल होंगे और केन्द्र के तानाशाह को बता देंगे कि देश मन की बात करने से नही देश की बात करने से चकित है।

ये भी पढ़ें :  परिवहन विभाग की पहल : नई गाड़ी का टेम्पररी रजिस्ट्रेशन अब होगा 6 माह के लिए

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीतेश कश्यप, अभिजीत भारती, नितिन गुप्ता, अनुभव गुप्ता, मनीष कश्यप, सूर्यकांत रवि, धीरज यादव, हर्ष सिंह, विशाल जायसवाल,रामकृपा रवि, नागेश, संतोष, रोनी, व कई कार्यकर्ता मौजुद थे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment