उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 16 अगस्त, 2024 रायपुर। उत्तरप्रदेश के कौशाम्बी में हुए सड़क हादसे में जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के तीन कांवड़ियों की मृत्यु और 18 कांवड़ियों के घायल हुए हैं। जिसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, उत्तरप्रदेश के कौशाम्बी में हुए सड़क हादसे में जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ के तीन कांवड़ियों की मृत्यु और 18 कांवड़ियों के घायल होने की दुःखद खबर आ रही है। उन्होंने कहा कि, कौशाम्बी जिला प्रशासन द्वारा घायल कांवड़ियों को त्वरित इलाज के लिए…
Read MoreTag: लखनऊ
यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़, 116 लोगों की मौत, 150 से अधिक घायल
न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, 02 जुलाई, 2024 उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक बड़ी खबर आ रही है।हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई जिसमें करीब 116 लोगों की मौत हो गई और 150 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में महिलाएं व बच्चों की संख्या अधिक है। बताया जा रहा है कि हाथरस के रतिभानपुर में साकार हरी के सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें अब तक 116 लोगों की मौत की खबर आ रही है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे…
Read MoreBholenath Se Shadi : लड़की ने शंकर भगवान से की शादी, बैंड बाजों के साथ पहुंचे बराती
देवाशीष शर्मा, न्यूज राइटर, झांसी, 24 जुलाई, 2023 उत्तर प्रदेश के झांसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने किसी और से नहीं बल्कि शंकर भगवान से ही विवाह कर लिया। इसके लिए बकायदा बैंड-बाजों के साथ बारात विवाह स्थल पर पहुंची। बताया गया कि अन्नपूर्णा कॉलोनी की रहने वाली गोल्डी नाम की इस लड़की ने शंकर भगवान को अपने पति के रूप में स्वीकार करने की इच्छा परिवार को बताई। परिवार के सदस्यों ने भी बेटी की इच्छा पर अपनी सहमति दे दी।…
Read Moreटमाटर को मिले Z श्रेणी की सुरक्षा… सब्जी विक्रेता ने सिक्योरिटी के लिए लगाए 2 बाउंसर, छूने पर भी है प्रतिबंध
राधेश्याम मिश्रा, न्यूज राइटर, लखनऊ, 10 जुलाई, 2023 क्या कभी किसी ने सोचा था कि टमाटर की कीमतें इतनी बढ़ जाएंगी कि उसकी सुरक्षा को लेकर बाउंसर लगाने पड़ेंगे। उत्तर होगा- नहीं? लेकिन ऐसा ही उत्तर प्रदेश के वाराणसी में देखने को मिला है। यहां एक सब्जी विक्रेता ने टमाटर की रखवाली के लिए दो बाउंसर हायर किए हैं कि वो उन ग्राहकों को महंगे टमाटर से दूर रखें, जो इसकी कीमत को लेकर दुकानदार से बहस करते हैं। इसका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उनकी दुकान के…
Read MoreUP News : शादी की पहली ही रात कमरे में पति-पत्नी की मौत, एक ही चिता पर हुआ नवविवाहित दंपति का अंतिम संस्कार, मौत की ये है बड़ी वजह
राधेश्याम मिश्रा, न्यूज राइटर, लखनऊ, 05 जून, 2023 शादी की रात एक कमरे में मृत पाए गए नवविवाहित जोड़े की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बतायी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय प्रताप यादव और 22 वर्षीय पुष्पा यादव की शादी 30 मई को हुई थी। नवविवाहित जोड़ा अपने कमरे में सोने गया और अगले दिन सुबह मृत पाया गया। गांव में ही दंपति का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर कर दिया गया। बहराइच के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रशांत…
Read MoreUttarpradesh : CM योगी ने अक्षय तृतीया एवं परशुराम जन्मोत्सव पर प्रदेशवासियों को दी बधाई…कही बड़ी बात
देवाशीष शर्मा, न्यूज राइटर, लखनऊ, 22 अप्रैल, 2023 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अक्षय तृतीया एवं परशुराम जन्मोत्सव पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को जारी बधाई संदेश में कहा है कि सनातन संस्कृति में अक्षय तृतीया को अत्यन्त पुण्यदायी तिथि माना गया है। अक्षय तृतीया युगादि तिथि है अर्थात इस तिथि को अनेक युगों से मनाया जा रहा है। भगवान विष्णु सारी सृष्टि के संरक्षक हैं। इसलिए अक्षय तृतीया की तिथि को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त…
Read MoreUttar pradesh: राष्ट्रपति मुर्मू ने मेधावियों को मेडल से किया सम्मानित
नेहा शर्मा, लखनऊ, 13 फ़रवरी, 2023 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर विश्विद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक विजेता मेधावियों को सम्मानित किया। दरअसल, इस मौके पर राष्ट्रपति के साथ ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कुलपति आचार्य संजय सिंह और कुलाधिपति एस बरतुलिया मंच पर मौजूद हैं। वहीं, इस मौके पर कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहा कि हम भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं। उन्होंने…
Read Moreउत्तर प्रदेश में जल्द बनेंगे 21 नए एयरपोर्ट- ज्योतिरादित्य सिंधिया
उर्वशी मिश्रा, लखनऊ, 12 फ़रवरी, 2023 केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही देश में सबसे अधिक घरेलू उड़ान सेवाएं होंगी और आने वाले दिनों में 21 हवाई अड्डे भी होंगे। दरअसल, शनिवार को यहां वृंदावन योजना में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के दौरान उत्तर प्रदेश में नागरिक उड्डयन- उभरते अवसर पर एक सत्र को संबोधित करते हुए सिंधिया ने यह भी कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश का कायाकल्प किया है। सिंधिया ने कहा कि अयोध्या,…
Read Moreयूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, सीएम योगी समेत माैजूद रहे ये राजनेता
उर्वशी मिश्रा, लखनऊ, 10 फ़रवरी, 2023 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के लखनऊ पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने आयोजित वैश्विक निवेशक महाकुंभ ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023’ का शुभारंभ किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी शामिल हुईं। इनके अलावा इस दौरान रिलायंस ग्रुप के चेयरमेन और मैनेंजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी भी शामिल हुए। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का शुभारंभ करने से पहले पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में प्रदर्शनी का…
Read MoreUttarpradesh : अखिलेश यादव के काफिले के साथ हादसा, चार गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल
उर्वशी मिश्रा, लखनऊ, 03 फ़रवरी, 2023 उत्तर प्रदेश के हरदोई में बड़ी सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले में हादसा हुआ है। हादसे में छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। सपा अध्यक्ष हरदोई के एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई है। हादसे में अखिलेश यादव की कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हादसे में घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियां अखिलेश यादव के काफिले में पीछे-पीछे चल रही…
Read More