Ladli Behna Scheme : सवा करोड़ बहनों के खातों में आएंगे एक-एक हजार रुपये, आज सीएम जबलपुर से करेंगे ट्रांसफर

देवाशीष शर्मा, न्यूज राइटर, जबलपुर, 10 जून, 2023 जबलपुर। ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। शनिवार 10 जून को यानी आज संस्कारधानी जबलपुर से सीएम शिवराज सिंह चौहान योजना की पहली किस्त महिलाओं के खाते में अंतरित करेंगे। सीएम चौहान ने कहा है कि ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ में 10 जून को जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम पूरी गरिमा के साथ हो। इस दिन बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से एक-एक हजार रुपये अंतरित किए जाएंगे। प्रदेश में उत्सवी माहौल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान…

Read More

MP Board Result 2023 : एमपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आज, ऐसे करें चेक

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, भोपाल, 25 मई, 2023 एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे आज जारी होने वाले हैं। इसकी घोषणा खुद स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने की है। 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक किए जा सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी। स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार दोपहर 12.30 बजे इसे भोपाल में एमपी बोर्ड आफिस के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित आडिटोरियम में एक कार्यक्रम के दौरान जारी करेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इसकी तैयारी तेज…

Read More

Ujjain News : सप्ताह में एक दिन बिना शुल्क दिए भस्म आरती में शामिल हो सकेंगे महाकाल भक्त, इस दिन से होगी शुरुआत

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, उज्जैन, 23 मई, 2023 उज्जैन शहर में पिछले काफी दिनों से महाकाल मंदिर में शुल्क दर्शन व्यवस्था का कड़ा विरोध किया जा रहा है। साधु संतों के साथ ही राजनेता हिंदूवादी संगठन और श्रद्धालु मंदिर की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर चुके हैं, लेकिन इन सबके बीच एक अच्छी खबर यह आई है कि अब उज्जैनवासियों को सप्ताह में एक बार निशुल्क भस्म आरती के दर्शन करवाए जाएंगे, जिसके लिए जल्द ही सप्ताह का दिन, श्रद्धालुओं की संख्या और दिनांक तय होने वाली है।…

Read More

MP Bus Accident News : खरगोन में यात्रियों से भरी बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी, 15 की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

    उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, खरगोन/भोपाल, 09 मई, 2023   खरगोन जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बोराड़ नदी पर बने पुल से एक यात्री बस 50 फीट नीचे गिर गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 तक पहुंच सकता है। हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत होने हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों…

Read More

Morena News : सभी मोड़़ा-मोड़ी अंदर’ फिर शुरू हुआ धांय-धांय, मुरैना जिले के एक गांव में खूनी खेल, एक ही परिवार के एक के बाद एक गिरा दी 6 लाशें

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, मुरैना/ग्वालियर, 05 मई, 2023 मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में 6 लोगों की सरेआम हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों के विवाद के कारण हत्या की गई है। हत्या का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक युवक सारेआम गोलियां चलाता दिख रहा है। जो वीडियो वायरल हो रहा है उस वायरल वीडियो के अनुसार, पहले एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष वालों को लाठी-डंडे से पीट रहे…

Read More

Vande Bharat Express : मध्यप्रदेश को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, रानी कमलापति स्टेशन में PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

      नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 02 अप्रैल, 2023     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश की 11वीं और मध्यप्रदेश की पहली वंदे भारत ट्रेन को रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे बच्चों से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की। वहीं, 300 से ज्यादा बच्चों का सिलेक्शन निबंध प्रतियोगिता के बाद हुआ है। बता दें कि ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से राजधानी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच शुरू की गई है। आज से यात्रियों…

Read More

Madhyapradesh : सीएम शिवराज ने कन्यापूजन और महिलाओं का सम्मान कर लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया

    न्यूज़ डेस्क, न्यूज राइटर, 05 मार्च, 2023   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जंबूरी मैदान में रविवार को महत्वाकांक्षी लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद लाड़ली बहना योजना का शुभाारंभ किया। इससे पहले सीएम मंच से उतरकर महिलाओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया। इसके बाद सीएम ने कन्यापूजन- महिलाओं का सम्मान कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय शुरू हो रहा है।सीएम ने रिपोर्ट का बटन दबाकर लाडली बहना योजना और योजना के थीम सॉन्ग लांच किया।…

Read More

Road Accident in Morena : ट्रक और कार में भीषण टक्कर, हादसे में तीन सगे भाई-बहन समेत चार की मौत

  उर्वशी मिश्रा, मुरैना/ग्वालियर, 23 फ़रवरी, 2023 मुरैना। मुरैना में गुरुवार तड़के एक भयानक सड़क दुर्घटना हुई है। कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन सगे भाई-बहनों के साथ एक अन्य युवक की भी मौत हो गई है। मारे गए लोगों की पहचान ऋषभ शर्मा, धीरज शर्मा, नेहा शर्मा और प्रांशु किरार के रूप में हुई है। ये लोग मुरैना के रहने वाले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरैना की तहसील जौरा के रहनेवाले ऋषभ शर्मा ग्वालियर से एक…

Read More

घर वापसी : बागेश्वर धाम में 220 धर्म से भटके हिंदुओ की घर वापसी, पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहीं ये बड़ी बात….

  उर्वशी मिश्रा, छतरपुर/मध्यप्रदेश, 20 फ़रवरी, 2023 मध्‍य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम में नवकुंडीय यज्ञ के समापन पर सागर जिले के टपरियन, बनापुर, बम्हौरी, चितोरा गांव से चार बसों में पहुंचे 220 लोगों ने सनातन धर्म को पुन: अपनाकर घर वापसी की है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्‍द्र कृष्ण शास्त्री ने सभी को मंच पर बुलाया उन्हें पीली पट्टिका पहनाकर, तिलक लगाकर सनातन धर्म में प्रवेश कराई। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन धर्म में वापसी करने वाले लोगों से कहा…

Read More

Maha Shivratri 2023 : महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीयों से जगमाएगी महाकाल नगरी, विश्व रिकार्ड बनेगा

  उर्वशी मिश्रा, उज्जैन, 18 फ़रवरी, 2023 महाशिवरात्रि पर ज्योतिर्लिंग ‘महाकाल’ की नगरी उज्जैन, 21 लाख दीयों से जगमाएगी। ये दीप मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के किनारे शाम ढलते ही प्रज्जवलित किए जाएंगे। गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में इतनी बड़ी संख्या में दीये एक साथ प्रज्जवलित किए जाने का विश्व रिकार्ड बनेगा। इस अद्भुत और अविस्मरणीय पल के साक्षी सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित देशभर से जुटे लाखों लोग बनेंगे। ‘शिव ज्योति अर्पणम्’ नाम से होने वाला ये कार्यक्रम जीरो वेस्ट अवधारणा पर आधारित होगा, जिसमें उपयोग लाई हर सामग्री…

Read More

Shiv Navratri: महाकालेश्वर में शिवनवरात्रि का उत्सव शुरू, भस्म रमाने वाले बाबा महाकाल को लगा चंदन का उबटन, पुजारी और भक्तों के उपवास प्रारंभ

    आध्यात्म डेस्क, न्यूज राइटर नेहा शर्मा, उज्जैन, 11 फरवरी, 2023 ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शुक्रवार से शिवनवरात्री की शुरुआत हो गई है। पुजारियों ने भगवान महाकाल को चंदन का उबटन लगाकर दूल्हा बनाया। नवीन वस्त्र धारण कराकर आरती की। इसके साथ ही अब नौ दिनों तक भगवान का विभिन्न रूपों में श्रृंगार किया जाएगा। 11 ब्राह्मण ने किया भगवान का अभिषेक शिवनवरात्र के पहले दिन नैवेद्य कक्ष में भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन और कोटितीर्थ के समीप स्थित भगवान कोटेश्वर व रामेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन किया गया। इसके…

Read More

बेटियाँ बोझ नहीं, वरदान हैं- सीएम शिवराज सिंह चौहान

    उर्वशी मिश्रा, भोपाल, 08 फ़रवरी, 2023 मध्य प्रदेश के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी बेटियां मेरा परिवार हैं। इनके सुख को ही मैंने अपना सुख माना है और इनके दुख को ही अपना दुख माना है। उन्होंने कहा कि अपनी लाडली भांजियों की जिंदगी बदलने के लिए साल 2007 में मैंने लाडली लक्ष्मी योजना बनाई और तय किया कि मध्य प्रदेश की धरती पर अब बेटियां लखपति ही पैदा होंगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान…

Read More

Khelo India Youth Games : मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज, विजेता खिलाड़ियों के लिए शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणा

    उर्वशी मिश्रा, भोपाल, 31 जनवरी, 2023 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज हो गया है। जोरदार आतिशबाजी और हर-हर शंभू भजन से आयोजन की शुरुआत हुई। राजधानी भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक, प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…

Read More

MP Breaking : मुरैना जिले के पहाड़गढ़ में सेना का दो लड़ाकू विमान हुआ क्रैश, पायलट सहित दो लोग थे सवार

  उर्वशी मिश्रा, मुरैना/ग्वालियर, 28 जनवरी, 2023 मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मुरैना जिले के पहाड़गढ़ में सेना के दो लड़ाकू विमान (मिराज प्लेन) गिर गया। प्लेन के गिरते ही उसमें आग लग गई। थोड़ी देर में प्लेन जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार श्याम देव बाबा के चरण स्थान के सामने मिराज क्रैश हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद चंबल की तरफ जा रहा था मिराज और पहाड़गढ़ में गिर गया। वहीं दूसरा (प्लेन) सुखोई लाड़कू विमान…

Read More