ग्वालियर में बकाया बिल पर बवाल, कनेक्शन काटने पर कर्मचारियों और ग्रामीणों में चले लाठी-डंडे

ग्वालियर. लाल टिपारा गांव में बिजली बिल की बकाया राशि वसूली को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला फायरिंग और मारपीट तक पहुंच गया। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मुरार थाना पुलिस ने एक-दूसरे की शिकायत पर दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वसूली के लिए पहुंचे थे मुरार थाना पुलिस के अनुसार बिजली कंपनी के कर्मचारी धीरज यादव और अन्य स्टाफ लाल टिपारा गांव में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए पहुंचे थे। इस दौरान…

Read More

ग्वालियर: बच्चों को दी जा रही एजीथ्रोमिसिन सिरप में मिले कीड़े, ड्रग विभाग ने बोतलें की जब्त

ग्वालियर  छिंदवाड़ा में कफ सिरप से 22 बच्चों की मौत का मामला गर्माया अभी हुआ हुआ ही है कि, मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सिरप को लेकर नया मामला सामने आ गया. यहांं बच्चों के एंटीबायोटिक सिरप में कीड़े निकलने की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एंटीबायोटिक एजीथ्रोमिसिन सिरप की शीशियां जब्त कर सैंपल लिए हैं. दवाओं की ये बोतलें जिला अस्पताल में वितरित की जा रही थीं. जिला अस्पताल में हो रहा था दवा का वितरण पिछले दिनों कफ सीरप कोल्ड्रिफ के बाद अब बच्चों को दिए जाने…

Read More

ग्वालियर में अंबेडकर प्रतिमा विवाद: सुरक्षा के लिए 4 हजार जवान तैनात, धारा 163 लागू

ग्वालियर ग्वालियर में चल रहे अंबेडकर प्रतिमा विवाद के बाद बढ़े तनाव के बीच 15 अक्टूबर को अंबेडकर समर्थकों ने एक बड़े आंदोलन चेतावनी दी थी। इस चेतावनी को देखते हुए बुधवार को पुलिस ने भी कमर कस ली है। चप्पे-चप्पे और हर आने-जाने वाले पर पुलिस की नजर है। इन हालातों के बीच आंदोलन करने वाले कुछ संगठन बैकफुट पर चले गए हैं, लेकिन पुलिस अब भी दो अप्रैल के दंगों को लेकर एहतियाद बरत रही है। पूरा ग्वालियर पुलिस ने छावनी में बदल दिया। इस दौरान कलेक्टर ने…

Read More

ग्वालियर की सड़कों को नई पहचान: ड्रेनेज और सड़क निर्माण पर होंगे बड़े फैसले

ग्वालियर  शहर में अतिवर्षा के कारण सड़कों की स्थिति खराब है। वर्षा जल की निकासी नहीं होने के कारण डामर की सड़कें उधड़ चुकी हैं। इसका मुख्य कारण सामने आया है कि सड़कों के किनारे नाले-नालियों के अलावा ड्रेनेज का प्रविधान नहीं होने से यह स्थिति बनी है। नईदुनिया ने भी लगातार ये मुद्दा उठाया कि सड़कों के किनारे ड्रेनेज सिस्टम का प्रविधान किया जाए, जिसके बाद निगम के जनकार्य विभाग ने कई कॉलोनियों में नई सड़कें स्वीकृत करने के साथ ही उन्हें ड्रेनेज का प्रविधान करना शुरू कर दिया…

Read More

मध्य प्रदेश-ग्‍वालियर में अब तानसेन थीम पर हो रहीं शादियां, संगीतज्ञ कर रहे मनोरंजन

ग्वालियर। शादी जीवन का वह खुशनुमा पल है, जिसे हर एक यादगार बनाना चाहता है। वह कुछ न कुछ अलग कर सुर्खियां बटोरना चाहता है। इन दिनों हर एक की जुबान पर तानसेन समारोह ही सुनाई दे रहा है। यही कारण है कि वेडिंग प्लानर भी अपने आइडिया में तानसेन थीम लेकर आए हैं, जिन्हें शहरवासी पसंद कर रहे हैं। इस थीम के लिए बाहर से संगीतज्ञों को बुलाया जाता है, जो पहर के हिसाब से अपने वाद्य वृंद से राग बजाते हैं। वहीं गायन भी होता है। शहर में…

Read More

भोपाल में तिरंगा यात्रा : सीएम डॉ. मोहन यादव ने की शुरुआत, लहराया तिरंगा, ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह और विवेक सागर का किया सम्मान

  विकास शर्मा, न्यूज राइटर, भोपाल, 12 अगस्त, 2024 भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में आज को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा नरेला विधानसभा क्षेत्र में सुभाष आरओबी से शुरू हो गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराकर इसकी शुरुआत की। इस यात्रा में कई मंत्रीगण, कार्यकर्ता और ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के मिड फील्डर विवेक सागर भी शामिल हुए हैं। शूटिंग में दो बार के ओलंपियन व अर्जुन अवार्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद…

Read More

MP News : भोपाल में आज होगी भाजपा विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम का होगा एलान

  उर्वशी मिश्रा,भोपाल, 11 दिसंबर, 2023 भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायक सोमवार यानी आज विधायक दल का नेता चुनने के लिए बैठक करेंगे। भाजपा ने 17 नवंबर को हुए चुनाव में 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीट जीतकर मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखी, जबकि कांग्रेस 66 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही। भाजपा ने चुनाव में मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर किसी को पेश नहीं किया था और एक तरह से पूरा प्रचार अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर…

Read More

MP Assembly Election : PM मोदी का MP दौरा आज, इन तीन जिलों में विशाल जनसभा को करेंगे

  उर्वशी मिश्रा, भोपाल, 09 नवंबर, 2022 भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार तेज हो गया है। पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री एवं अन्य प्रदेशों के सीएम लगातार प्रदेश का दौरा कर जनता का आशीर्वाद मांग कर रहे हैं। आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी समेत बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों एवं केंद्रीय मंत्री भी प्रदेश के दौरे पर रहेंगे एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज बुंदेलखंड में महाराजा छत्रसाल की धरती छतरपुर में एक बड़ी जनसभा…

Read More

MP News : विश्व पर्यटन दिवस पर सबलगढ़ किला परिसर में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया स्वच्छता एवं माटी संग्रहण का कार्य, नेहरू युवा केन्द्र के सदस्यों ने दिया ये संदेश

        उर्वशी मिश्रा, ग्वालियर/मध्यप्रदेश, 29 सितंबर, 2023   युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र संगठन मुरैना के उप निर्देशक राकेश सिंह तोमर के नेतृत्व में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम तथा स्वच्छ भारत अमृत महोत्सव के अंतर्गत सी एम. राइज विद्यालय सबलगढ़ तथा किला परिसर सबलगढ़ में स्वच्छता एवं माटी संग्रहण का कार्य किया गया।   ये रहे उपस्थित अम्बाह से एन एस एस प्रमुख विजय शर्मा, पूर्व स्वयंसेवक शशिकांत मरैया, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक धीरज सिंह जादौन, श्रवण मरैया( सोनू), ग्रामीण आजीविका…

Read More

MP Heavy Rain Alert : मध्‍य प्रदेश में भारी बारिश, इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

  उर्वशी मिश्रा, भोपाल, 10 सितंबर, 2023   भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के लिए सितंबर महीने का पहला फलदायी साबित हुआ है। पिछले 5 दिनों कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने के कारण मौसम बारिश का दौर चल रहा है। अच्छी बारिश के कारण अब फसलों में फिर से रौनक लौटने लगी है। बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम तंत्र के कारण अब प्रदेश को नमी मिलने लगी है। इस कारण प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर पानी गिर…

Read More

सीएम शिवराज का रक्षाबंधन पर बहनों को विशेष उपहार, हर सावन में 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, भोपाल, 28 अगस्त, 2023   भोपाल। इस साल के नवंबर महीने में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव करवाया जा सकता है। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस समेत राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इसी बीच रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान, भोपाल के जंबूरी मैदान में ‘लाडली बहना योजना’ के तहत एक सम्मेलन में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान को महिलाओं ने एक बड़ी राखी भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं को लाडली बहन योजना…

Read More

Ladli Behna Scheme : सवा करोड़ बहनों के खातों में आएंगे एक-एक हजार रुपये, आज सीएम जबलपुर से करेंगे ट्रांसफर

देवाशीष शर्मा, न्यूज राइटर, जबलपुर, 10 जून, 2023 जबलपुर। ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। शनिवार 10 जून को यानी आज संस्कारधानी जबलपुर से सीएम शिवराज सिंह चौहान योजना की पहली किस्त महिलाओं के खाते में अंतरित करेंगे। सीएम चौहान ने कहा है कि ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ में 10 जून को जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम पूरी गरिमा के साथ हो। इस दिन बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से एक-एक हजार रुपये अंतरित किए जाएंगे। प्रदेश में उत्सवी माहौल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान…

Read More

MP Board Result 2023 : एमपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आज, ऐसे करें चेक

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, भोपाल, 25 मई, 2023 एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे आज जारी होने वाले हैं। इसकी घोषणा खुद स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने की है। 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक किए जा सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी। स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार दोपहर 12.30 बजे इसे भोपाल में एमपी बोर्ड आफिस के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित आडिटोरियम में एक कार्यक्रम के दौरान जारी करेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इसकी तैयारी तेज…

Read More

Ujjain News : सप्ताह में एक दिन बिना शुल्क दिए भस्म आरती में शामिल हो सकेंगे महाकाल भक्त, इस दिन से होगी शुरुआत

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, उज्जैन, 23 मई, 2023 उज्जैन शहर में पिछले काफी दिनों से महाकाल मंदिर में शुल्क दर्शन व्यवस्था का कड़ा विरोध किया जा रहा है। साधु संतों के साथ ही राजनेता हिंदूवादी संगठन और श्रद्धालु मंदिर की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर चुके हैं, लेकिन इन सबके बीच एक अच्छी खबर यह आई है कि अब उज्जैनवासियों को सप्ताह में एक बार निशुल्क भस्म आरती के दर्शन करवाए जाएंगे, जिसके लिए जल्द ही सप्ताह का दिन, श्रद्धालुओं की संख्या और दिनांक तय होने वाली है।…

Read More

MP Bus Accident News : खरगोन में यात्रियों से भरी बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी, 15 की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

    उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, खरगोन/भोपाल, 09 मई, 2023   खरगोन जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बोराड़ नदी पर बने पुल से एक यात्री बस 50 फीट नीचे गिर गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 तक पहुंच सकता है। हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत होने हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों…

Read More