बिल्डर्स ऑफ़ इंडिया की हुई बैठक..लोगों ने कहा-‘खनिज रॉयल्टी का सरकारी दर की बजाय 5 गुना भुगतान में कटौती करता है विभाग’

 

छत्तीसगढ़ बिल्डर्स ऑफ इंडिया की एक दिवसीय बैठक रायपुर में संपन्न हुई।

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 21 अगस्त, 2023

छत्तीसगढ़ संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकमत होकर कहा कि छत्तीसगढ़ की मदर संस्था लोकनिर्माण विभाग है। इसमें शुरू से ही उपयोग की जाने वाली खनिज की रॉयल्टी का सरकारी दर से लोक निर्माण विभाग कटौती कर विभाग में देती है। निर्माणकर्ता एजेंसी/ ठेकेदार निर्माण सामग्री को बाजार से खरीदता है । साथ ही उसका परिवहन अपने कार्यस्थल तक करवाता है, इसलिए उसकी रॉयल्टी की जवाबदारी नहीं होती है।

ये भी पढ़ें :  पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

बताया गया कि बावजूद इसके निर्माण कार्य में उपयोग की गई सामग्री की मात्रा का देकर के बिल से सरकारी मूल्य पर कटौती करने की जगह 5 गुना काटने का प्रावधान करती है, जो अनुबंध के विपरीत है। साथ ही 5 गुना बाजार भाव का रेट लगाती है, जो कि तथ्य संगत नहीं है। इतना ही नहीं इसके कारण काफी विसंगतियां पैदा हो गई हैं, जिससे ठेकेदार बर्बादी के कगार पर हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment