Chhattisgarh : प्रदेश में फेक न्यूज, हेट स्पीच और अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं… पुलिस मुख्यालय ने सभी SP को कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 21 जुलाई, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले फेक न्यूज, हेट स्पीच, अफवाह पर सभी एसपी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज, भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें :  Ramanujganj : भंवरमाल के प्रियेश ने CBSE 10th बोर्ड परीक्षा में 92% अंक हासिल कर जिले में किया टॉप

इसके साथ ही आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी देने वालों की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस मुख्यालय गुप्तवार्ता ने निर्देश जारी किया है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण ना बिगड़े।

पुलिस मुख्यालय ने इस उद्देश्य से सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। चुनाव के समय अफ़वाह, फेक न्यूज़ का चलन बढ़ जाता है। कुछ बदमाश तत्व सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए भी आपत्तिजनक पोस्ट कर देते हैं, जिसपर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश हैं।

ये भी पढ़ें :  कवर्धा में नेशनल हाईवे पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 4 युवक घायल

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment