उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 11 अक्टूबर, 2023
रायपुर। राज्य में चुनाव की तारीख सामने आते ही राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है। इसी बीच कांग्रेस के संकल्प शिविर के “है तैयार हम” नारे का प्रयोग बीजेपी द्वारा किए जाने पर सीएम का तंज, कहा कि, छत्तीसगढ़ महतारी का 15 साल फोटो लगाई नहीं, छत्तीसगढ़ी में नारा नहीं बनाते थे, नारा भी बनाने लगे। अब हमारे नारे भी बीजेपी वाले चुराने लगे, यह मानसिक दिवालियापन की निशानी है। भाजपा कॉर्डर बेस पार्टी है, लेकिन कार्डर की सुनते नहीं यदि सुनते तो विरोध नहीं होता।
डॉ रमन सिंह को लेकर सीएम ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी कुछ भी कहे चली तो रमन सिंह की है। 15 साल रमन सिंह नहीं अमन सिंह ने सरकार चलाई है। अमन सिंह अदानी से जुड़ गए हैं और हमारे विश्व गुरु अदानी को मना नहीं कर सकते। 30 प्रत्याशियों को Z प्लस सिक्योरिटी दी है, जिसमे अमित जोगी भी है।अमित जोगी ने भी चुनाव लड़ने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है। यह पूरी क्रोनोलॉजी है, जोगी और रमन सिंह की दोस्ती सभी जानते हैं। रमन सिंह ने बड़ी चालाकी से RSS के कुछ कार्यकर्ताओं को टिकट दिए हैं यह जीतेंगे नहीं, लेकिन RSS को सक्रिय करने के लिए दिया गया है। रमन सिंह के पीछे अमन सिंह का ब्रेन है।
कैंडी क्रश खेलने पर हो रही सियासत को लेकर सीएम बघेल का पलटवार
कैंडी क्रश खेलना कोई अपराध है क्या..? मैं तनाव में नहीं रहता। भाजपा वाले चुनाव आते ही सक्रिय होते हैं। मैं खाना खाने के बाद थोड़ा कैंडी क्रश खेलता हूं। हम गेड़ी, भंवरा खेलते हैं, छलांग भी लगाते हैं क्या मनोरंजन करना अपराध है..?