सिवनी अरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सिवनी-कटंगी (बालाघाट) मार्ग पर स्थित खमरिया गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्कूटी और सब्जी से भरे एक ऑटो वाहन की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर बिखरे पड़े थे शव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सब्जी से भरा ऑटो सिवनी से कटंगी की ओर जा…
Read MoreDay: June 6, 2025
कोंडागांव में एसीबी ने नायब तहसीलदार को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
कोंडागांव भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB-EOW की कार्रवाई लगातार जारी है. कोंडागांव में एसीबी ने नायब तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है. प्रार्थी राधाकृष्ण देवांगन से भूमि को बेजा कब्जा से मुक्त कराने के बदले नायब तहसीलदार ने पैसे की डिमांड की थी. जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राधाकृष्ण देवांगन ने अपनी भूमि को कब्जा मुक्त कराने आवेदन दिया था. इस कार्य के बदले में नायब तहसीलदार ठाकुर ने उनसे 15,000 रुपए की मांग की थी. शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी एसीबी को दी.…
Read Moreराजस्थान के अधिकांश भागों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने व गर्मी बढ़ने की संभावना
जयपुर राजस्थान के अधिकांश भागों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने व गर्मी बढ़ने की संभावना है। जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार से लेकर आने वाले कुछ दिन तापमान में वृद्धि होगी और बारिश की संभावना बहुत कम रहेगी। खासकर उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में 8 से 10 जून के बीच अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान वहां तेज लू चलने की भी संभावना जताई गई है। धूल भरी हवाओं का भी होगा असर बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकों में…
Read Moreअब तीन दिन बाद प्रीति जिंटा ने कहा- हम जैसा चाहते थे, खेल का वैसा एंड नहीं हुआ, लेकिन ये जर्नी बहुत ही शानदार थी
नई दिल्ली आईपीएल 2025 का फाइनल मैच शायद ही फैंस भूल पाए। 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच फाइनल मैच खेला गया, जहां विराट कोहली की टीम ने 6 रन से कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम को शिकस्त थी। 17 साल बाद आरसीबी को आईपीएल में मिली इस खुशी का जश्न विराट कोहली के फैंस फायरक्रेकर के साथ अलग-अलग शहरों में मना रहे थे, तो वहीं पंजाब किंग्स के फैंस और प्लेयर इतने करीब पहुंचकर मिली हार से काफी निराश थे। प्रीति जिंटा के चेहरे…
Read Moreईश भक्ति है सबसे सबल सहारा
भक्ति को राजमार्ग कहा गया है। ज्ञान और कर्म का मार्ग भी उसी मंजिल तक पहुंचाता है, परंतु वह कष्टसाध्य है। गीताकार ने ज्ञान द्वारा निराकार अव्यक्त परमेश्वर को प्राप्त करना दुष्कर बताया है। भक्ति द्वारा चित्त और बुद्धि को भगवान में स्थिर करना सरल और सुगम है। अभ्यास और विधि-विाधन के पालन से एकाग्रता प्राप्त की जा सकती है। इस प्रकार कर्म, ज्ञान (ध्यान) और भक्ति के विकल्पों के बाद निष्कर्ष अंतिम अध्याय में है, जहां सब साधनों को छोड़कर शरणागति को जीवन की सर्वोच्च सिद्धि स्थापित किया गया…
Read Moreनाइजीरिया से आई युवती गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली
नई दिल्ली नोएडा में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने नाइजीरिया से आई युवती गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली और बाद में उसने एक अज्ञात ई-रिक्शा चालक पर लूटपाट का आरोप लगाया। पुलिस ने यह जानकारी दी। नोएडा के थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती कौशल राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान द्वारा 21 मई से 3 जून तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने यहां आई थी। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात संस्थान…
Read Moreअंपायर से लड़ बैठे यशस्वी, पायर के आउट देने के बाद भी नहीं लौटे पवेलियन, बीच मैदान पर काटा बवाल
नई दिल्ली टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। इससे पहले इंडिया-ए वहां पर अभ्यास मैच खेल रही है। दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच आज से शुरू हुआ है और इस मैच के पहले ही दिन बवाल हो गया। इंडिया -ए और इंग्लैंड लायंस के बीच ये मैच नॉर्थैम्पटनशर में खेला जा रहा है। पहले दिन टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अंपायर से बहस की और उनके आउट देने के बाद भी वह मैदान से नहीं गए यशस्वी टीम इंडिया की सीनियर टीम के अहम बल्लेबाज हैं। वह…
Read Moreयोगी आदित्यनाथ की सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह ने बकरीद से पहले दिया विवादित बयान
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह ने बकरीद से पहले एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि ''मुसलमानों को हम गाय नहीं काटने देंगे, अगर प्रतिबंधित पशु कटेंगे तो मुसलमान भी कटेंगे और कुशीनगर में खून की धारा बह जाएगी।'' उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत गरमा गई है। 'कोई भी पशु जो प्रतिबंधित है, कटने नहीं देंगे' बता दें कि 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के मौके पर कुशीनगर जिले में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
Read Moreअली फजल का फनी वीडियो, ‘जब बारिश नहीं, ऋचा नहीं, तो लड़का बस कॉफी पीकर खुश है’
मुंबई, मशहूर अभिनेता अली फजल ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी ऋचा चड्ढा के साथ एक मजेदार पल साझा किया। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के मूड को मजाकिया अंदाज में पेश किया। अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी पत्नी ऋचा चड्ढा भी नजर आईं। यह वीडियो उन्होंने खुद शूट किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी आने वाली रोमांटिक फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के पसंदीदा ट्रैक ‘जमाना लगे’ के मूड को अलग अंदाज में दिखाया है। वीडियो की…
Read Moreदूरस्थ इलाकों में पहुंचेगी शिक्षा की रौशनी
युक्तियुक्तकरण से बच्चों को मिला बेहतर शिक्षा का भरोसा रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू की गई युक्तियुक्तकरण नीति ने दूरस्थ क्षेत्रों के स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन की बेहतर व्यवस्था की नई उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया को तेज़ी से और पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा किया जा रहा है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बेहद सुचारू और निष्पक्ष तरीके से पूरी कर ली गई है। अब तक जिन स्कूलों में या…
Read Moreजम्मू-कश्मीर में वीरवार को कोरोना के 2 नए मामलों की हुई पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग के फूले हाथ-पाव
जम्मू जम्मू-कश्मीर में वीरवार को कोरोना के 2 नए मामलों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब तक 13 कोरोना के नए मामले सामने हैं। इन 13 मामलों में से 7 मामले अभी एक्टिव हैं जिनमें से 5 मामले कश्मीर व 2 मामले जम्मू में एक्टिव हैं। वीरवार को कश्मीर के बड़गाम जिले से 2 नए मामलों की पुष्टि हुई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार भी जोखिम नहीं उठाना चाहती है। अस्पतालों में लोगों को पहले से जारी कोरोना के दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए…
Read Moreजवानों के पराक्रम से बस्तर में खुला सीआरपीएफ का गुरुकुल
रायपुर केंद्र और राज्य सरकार की समन्वित रणनीति तथा जवानों के पराक्रम से बस्तर में नक्सलवाद का धुंध अब छटने लगा है. बस्तर संभाग के 7 जिलों में दो – तीन जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में नक्सलियों का सफाया हो चुका है. इसके साथ अब वहां शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास की बात होने लगी है. बस्तर शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग तरह का पहला मॉडल बनकर उभर रहा है. यहां सीआरपीएफ नक्सल इलाकों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से भी जोड़ने का प्रयास कर रही है.…
Read More‘सरदार 2’ की शूटिंग के लिए बैंकॉक पहुंचीं मालविका मोहनन, दिखाई झलक
चेन्नई, मलयालम और हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मालविका मोहनन अपनी अपकमिंग तमिल फिल्म ‘सरदार 2’ की शूटिंग के लिए बैंकॉक पहुंच चुकी हैं। जासूसी-थ्रिलर फिल्म में वह अभिनेता कार्थी और राजिशा विजयन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मालविका ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर बैंकॉक के सेट से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह शूटिंग की तैयारी करती दिखीं। सूत्रों के अनुसार, फिल्म की टीम इस आखिरी शेड्यूल में कुछ रोमांचक एक्शन सीन्स और एक खास गाने को शूट कर रही है। ‘सरदार 2’ साल 2022 की…
Read Moreशिक्षा की रौशनी से चमका तरौद का स्कूल
बच्चों के चेहरे पर दिखने लगी पढ़ाई की ललक रायपुर, कभी शिक्षक की कमी से जूझ रहा बालोद ज़िले का छोटा-सा गांव तरौद में शिक्षा की एक नई उम्मीद जगी है। जहां पहले सिर्फ एक ही शिक्षक के भरोसे पूरा स्कूल चल रहा था, अब यहां चार विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की खबर से गांव में उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल ने बच्चों, अभिभावकों और पूरे गांव में शिक्षा को लेकर एक नई ऊर्जा भर दी है। लगभग 60 विद्यार्थियों वाला यह शासकीय हाईस्कूल बीते…
Read Moreकनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने फोन कर दिया न्योता, जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कनाडा जाएंगे। पीएम मोदी को खुद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने फोन कर न्योता भेजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संबंध में एक्स पोस्ट में जानकारी दी है। दरअसल, इस बार जी-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन कनाडा में हो रहा है। पीएम मोदी ने इसी महीने के अंत में कनाडा के कनानैस्किस में आयोजित होने वाले इस शिखर सम्मेलन में मिले न्योता के लिए कनाडा के पीएम का आभार जताया है। पीएम मोदी ने सोशल…
Read More
