रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘गुलाल’ होली विशेषांक का विमोचन किया। वरिष्ठ पत्रकार जगजीत सिंह द्वारा प्रकाशित इस विशेषांक में होली पर्व के सांस्कृतिक, सामाजिक और साहित्यिक पक्षों को समाहित किया गया है। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और भारतीय परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति का पर्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकाशन हमारी लोकसंस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने इस रचनात्मक…
Read MoreDay: February 27, 2026
5 लाख करोड़ की स्वाहा! सेंसेक्स में 1000 अंक की गिरावट, अचानक क्यों आई भारी कमी?
मुंबई सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार निवेशकों के लिए काफी दर्दनाक रहा. इंट्राडे के दौरान सेंसेक्स 1000 अंक और निफ्टी 320 अंक से ज्यादा टूट गए थे. हालांकि कारोबार बंद होने पर शेयर बाजार में थोड़ी रिकवरी रही, फिर भी सेंसेक्स 961 अंक या 1.17 फीसदी टूटकर 81287 लेवल पर बंद हुआ और निफ्टी 317 अंक या 1.25 फीसदी गिरकर 25178 पर आ गया. बीएसई टॉप 30 शेयरों में से 25 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. सबसे ज्यादा गिरावट सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व…
Read Moreहोली से पहले Haldiram की 112 किलो मिलावटी और एक्सपायर्ड मिठाइयां पकड़ी गईं
लखनऊ नवाबों के शहर लखनऊ में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. यहां मिलावट और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों पर कड़ा एक्शन लिया गया है. इस दौरान यहां एक स्टोरेज वेयरहाउस पर छापेमारी की गई तो इस दौरान 1 क्विंटल 12 किलो एक्सपायर्ड मिठाई बरामद की गईं. यहां तक की टीम ने मौके पर ही एक्सपायर्ड सोनपापड़ी और राजभोग को नष्ट कर दिया. हैं ना चौंकाने वाली बात? जी, लेकिन बात और बड़ी है.. क्योंकि ये मिठाइयां कहीं और नहीं, बल्कि फैजुल्लागंज स्थित हल्दीराम…
Read Moreइंदौर में मिठाई और नमकीन के 11 बड़े प्रतिष्ठानों पर छापे, होली से पहले हड़कंप
इंदौर इंदौर में होली के त्यौहार को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है। इस सप्ताह कलेक्टर शिवम वर्मा ने कलेक्ट्रेट में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में त्यौहार के दौरान खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सघन जांच अभियान चलाने के कड़े निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट किया गया है कि वे अधिक से अधिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करें और नमूनों का संग्रहण बढ़ाएं। अस्वच्छता मिलने पर महिला गृह उद्योग पर कार्रवाई बैठक के बाद प्रशासन…
Read Moreहोली से पहले किसानों को बड़ी राहत, धान के अंतर की राशि होगी जारी
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में प्रदेश के किसानों ने सौजन्य मुलाकात की और कृषक उन्नति योजना के माध्यम से धान के अंतर की 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित करने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर किसानों ने मुख्यमंत्री साय को धान से तौलकर प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव किसानों की चिंता करते हैं और उनकी आय बढ़ाने के…
Read Moreशादी के 27 साल बाद थलापति विजय का घर टूटने जा रहा है, पत्नी ने मांगा तलाक
मुंबई साउथ के सुपरस्टार रहे विजय, जिन्हें थलपति विजय के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर चर्चा में हैं. खबर है कि तमिलागा वेट्री कजम नाम की पार्टी के मुखिया विजय की पत्नी संगीता ने उनसे तलाक लेने का फैसला लिया है. उन्होंने तलाक की अर्जी कोर्ट में डाल दी है. जानकारी के मुताबिक, संगीता सोरनलिंगम ने विशेष विवाह अधिनियम 1954 की धारा 27(1)(a) के तहत तलाक की अर्जी दायर की है. विशेष विवाह अधिनियम 1954 की धारा 27(1)(a) के अनुसार, पति या पत्नी में से कोई भी…
Read Moreस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक, फैसला सुरक्षित
इलाहाबाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न का मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई. हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. साथ ही कहा है कि फैसला आने तक उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी. इस तरह स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को फौरी राहत मिल गई है. कोर्ट के फैसले के बाद अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इससे पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मामले में उनकी अग्रिम जमानत अर्जी की पोषणीयता पर बहस हुई है,…
Read Moreहमारे आदेश का उल्लंघन कोई नहीं कर सकता — बंगाल SIR मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि न तो चुनाव आयोग और न ही राज्य सरकार हमारे आदेशों का उल्लंघन करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि हमने स्पष्ट कर दिया है कि किन दस्तावेजों की जांच की जानी है। हमारे आदेश बिलकुल स्पष्ट हैं। सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से बताया गया कि चुनाव आयोग ने राज्य में मतदाता सूचियों के…
Read Moreपीठ की चोट से बाहर हुईं सोफी मोलिनक्स, भारत के खिलाफ सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को झटका
कैनबरा ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की सभी प्रारूपों की कप्तान सोफी मोलिनक्स पीठ की दिक्कत की वजह से भारत के खिलाफ बाकी बहु-प्रारूप सीरीज से बाहर हो गई हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार 28 साल की ऑलराउंडर होबार्ट में दूसरे महिला एकदिवसीय मैच में पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण नहीं खेल पाईं। मोलिनक्स ब्रिस्बेन में सीरीज के पहले मैच में खेली थीं, जिसमें उन्होंने पांच ओवर गेंदबाजी की और 17 रन देकर एक विकेट लिया था। इस चोट की वजह से अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में…
Read Moreछत्तीसगढ़ में RSS पर बनी फिल्म ‘शतक’ हुई टैक्स फ्री, CM का अहम ऐलान
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने फिल्म के प्रदर्शन के बाद कहा कि ‘शतक’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, जनसेवा और समर्पण की सतत साधना का सजीव चित्रण है। उन्होंने कहा कि संघ की प्रेरक गाथा जन-जन तक पहुँचे और नई पीढ़ी को राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरणा मिले, इस…
Read MoreCM मोहन ने सागर में खोला सौगातों का पिटारा, 7 बड़ी घोषणाएं करके सबको चौंकाया
सागर मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने सागर जिले में सौगातों को झड़ी लगा दी। जहां वे जिले के गढ़ाकोटा में तीन दिवसीय रहस मेला में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंच से महज चार मिनट में कई बड़ी घोषणाएं कर सबको चौंका दिया। पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव की मांगों पर त्वरित निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, खेल, कृषि और रोजगार से जुड़ी योजनाओं को हरी झंडी दी। 4 मिनट में 7 घोषणाएं: विकास को रफ्तार मुख्यमंत्री ने रहली और गढ़ाकोटा कृषि उपज मंडी…
Read Moreपन्ना में लुटेरी दुल्हन गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार, युवक को अगवा कर लूटे 1 लाख रुपए
पन्ना पन्ना जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह ने शादी का झांसा देकर न केवल लूटपाट की, बल्कि अपहरण जैसी वारदातों को भी अंजाम दिया।पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। बृजपुर थाना पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह कुंवारे युवकों को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। फिर डरा-धमकाकर या अपहरण कर उनसे मोटी रकम वसूलता था। दो लड़कियों और एक महिला से मिलवाया इस गिरोह का शिकार नयागांव धरमपुर निवासी 43…
Read More‘हालात बदले तो भारत-अमेरिका ट्रेड डील को री-बैलेंस किया जाएगा’, पीयूष गोयल का बड़ा बयान राइजिंग भारत मंच से
नई दिल्ली देश की आर्थिक दिशा, वैश्विक भूमिका और दीर्घकालिक राष्ट्रीय दृष्टि पर केंद्रित Rising Bharat Summit 2026 का आज यानी 27 फरवरी 2026 से आगाज हो रहा है. दो दिनों तक चलने वाले इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से होगा. उनके संबोधन से समिट की रूपरेखा और नीति-आधारित चर्चाओं की दिशा तय होने की उम्मीद है. समिट में कारोबार, प्रौद्योगिकी, वैश्विक निवेश और रणनीतिक मामलों से जुड़े देश-विदेश के कई दिग्गज हिस्सा ले रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी अपने भाषण में भारत की आर्थिक प्रगति,…
Read Moreभोपाल में शराब ठेकों की कीमतों में ₹239 करोड़ की बढ़ोतरी, 87 दुकानों का कुल टारगेट ₹1432 करोड़
भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नई आबकारी नीति के तहत शराब ठेकों की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि तय मानी जा रही है। सरकार ने 87 दुकानों के लिए इस बार ₹1432 करोड़ का आरक्षित मूल्य निर्धारित किया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले करीब ₹239 करोड़ अधिक है। पहले चरण में 2 मार्च को 29 दुकानों की ई-टेंडर नीलामी होगी। यह निर्णय सरकारी राजस्व बढ़ाने और लाइसेंस आवंटन प्रक्रिया को प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। आबकारी विभाग के अनुसार नीलामी प्रक्रिया 2 मार्च को सुबह 10:30…
Read More‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज से हटाया गया बैन, हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
मुंबई फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' के मेकर्स के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. केरल हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने फिल्म की रिलीज पर लगी अंतरिम रोक को पूरी तरह से हटा दिया है. डिवीजन बेंच ने मामले की गंभीरता और सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अब फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने का रास्ता साफ कर दिया है. इससे पहले सिंगल जज की बेंच ने फिल्म के कंटेंट और सांप्रदायिक सौहार्द पर पड़ने वाले इसके असर को लेकर चिंता जताते हुए…
Read More
