छत्तीसगढ़ : विधानसभा सदन की कार्यवाही शुरू….भानुप्रतापुर से नव निर्वाचित विधायक सावित्री मंडावी ने ली शपथ

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 02 जनवरी, 2022

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज विधानसभा शीतकालीन सत्र का पहला दिन है। विधानसभा सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। भानुप्रतापपुर नव निर्वाचित विधायक सावित्री मंडावी ने शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने शपथ दिलाई। तत्पश्चात् नामावली में हस्ताक्षर कर सदन में स्थान ग्रहण किया।

ये भी पढ़ें :  CG Big Breaking : टीएस सिंहदेव बने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, सीएम बघेल ने ट्वीट कर कही बड़ी बात...

 

गौरतलब है कि एक और दो दिसंबर को विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया था, जिसे एक जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद ही शीतकालीन सत्र का विस्तार करने का फैसला किया गया है।

इसके साथ ही बता दें कि आज सदन की कार्यवाही के दौरान सत्र के पहले दिन CM भुपेश बघेल, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों के उत्तर देंगे। बता दें ये शीतकालीन सत्र 2 जनवरी से 6 जनवरी तक 5 दिनों का होगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment