Breaking
19 Nov 2026, Thu

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 13 जनवरी, 2023

रायपुर। प्रदेश भाजपा महामंत्री व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार धर्मांतरण को बढ़ावा देने धर्म रक्षकों पर रासुका लगाएगी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के निर्देश पर अपनी कुर्सी बचाने के लिए भूपेश बघेल आदिवासियों की संस्कृति छीन रहे हैं। रासुका का नया नियम धर्मांतरण करवाने वाले लोगों के संरक्षण के लिए लाया गया है। यह पूरी तरह से आदिवासी संस्कृति को खत्म करने की साजिश है।

ये भी पढ़ें :  भारत जोड़ो न्याय यात्रा : कल ओडिशा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी यात्रा, रायगढ़ जिले में होगा भव्य स्वागत

कांग्रेस का आदिवासी विरोधी और चर्च समर्थक चरित्र उजागर हो गया है लेकिन भाजपा लोकतंत्र का गला नहीं घोंटने देगी। भूपेश बघेल दिल्ली जाकर ईसाई समुदाय के नेताओं से मिलकर क्या यही बताकर आये हैं कि छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार में धर्मांतरण की खुली छूट है। धर्मांतरण का विरोध करने वालों को एक साल के लिए जेल में डाल देंगे।प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने  कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  जिस दिन से सत्ता में आये हैं, उस दिन से आदिवासी संस्कृति के दमन और धर्मांतरण के संरक्षण की राजनीति कर रहे है। जिन भोले भाले आदिवासियों ने कांग्रेस को सेवा का अवसर दिया है, उन पर अत्याचार क्यों? सोनिया गांधी को खुश करने के लिए भूपेश बघेल आदिवासी अस्मिता को ललकार रहे हैं। धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  सरकार ने 2024-25 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों को राज्यसभा में विचार के लिए रखा

प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार का रासुका फरमान धर्म रक्षक आदिवासियों को कुचलने का षड्यंत्र है। भूपेश बघेल धर्मांतरण को बढ़ावा दे रहे हैं, यह तो जगजाहिर है किंतु अब वे अपनी धरती पर अपने धर्म की रक्षा में जुटे आदिवासियों को जेल में ठूंसेंगे, यह प्रमाण है कि वे एक धर्म विशेष के प्रसार के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं।संविधान जबरिया धर्मांतरण की छूट नहीं देता लेकिन भूपेश बघेल यही कर रहे हैं। मिशनरी को आदिवासी अस्तित्व मिटाने की छूट दी गई है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *