ट्रेनी सब इंस्पेक्टर की दौड़ लगाते वक्त बिगड़ी तबीयत, हुई मौत

 रायपुर

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चंद्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेश कोसरिया की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजेश कोसरिया दौड़ रहे थे, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें :  नीलेश मुखिया हत्याकांड में शामिल शूटर शाहनवाज की पटना में गोली मारकर हत्या

जानकारी के मुताबिक ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेश कोसरिया की ट्रेनिंग सिर्फ एक सप्ताह पहले ही शुरू हुई थी। वह सात साल के लंबे इंतजार के बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए चयनित हुए थे। आज सुबह जैसे ही अभ्यर्थियों को दौड़ने के लिए कहा गया, कुछ दूर दौड़ने के बाद राजेश की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें :  उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी आईटीआई सीतापुर में उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते हैं अपना प्रमाणपत्र

राजेश कोसरिया का नाम 10 मार्च को सीएम साय द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की सूची में शामिल था। इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि इस दुखद घटना की सही वजह का पता लगाया जाए।

ये भी पढ़ें :  छत्‍तीसगढ़ की महती योजना को वर्ल्‍ड बैंक ने किया बंद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया था शुभारंभम

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment