Breaking
22 Nov 2026, Sun

रायपुर में फिर खूनी खेल : दो गुटों में विवाद के बाद चाकूबाजी, 1 की मौके पर ही मौत, दूसरे की इलाज के दौरान गई जान

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 17 जनवरी, 2023

 

रायपुर में 16 जनवरी सोमवार की देर रात 2 गुटों में विवाद हो गया है। 10-12 युवाओं में मारपीट के बीच चाकूबाजी भी शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल युवक को करीब आधे घंटे बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान जान चली गई। यह पूरा मामला दलदल सिवनी इलाके का है, जहां आपसी रंजिश के कारण विवाद हुआ। इस घटना के बाद आरोपी फरार हैं।

दोनों रात में ड्यूटी से लौट रहे थे

पुलिस के मुताबिक शिवाजी नगर में गोकुल निषाद और जीतेंद्र नाम के युवक किराए पर रहते हैं। दोनों रात में ड्यूटी से लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें इलाके में रहने वाला युवक मिल गया। पुरानी बातों को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के युवकों ने चाकू निकाला और गोकुल और जीतेंद्र पर चाकू से पेट और सीने पर हमले किए। इस घटना के बाद आरोपी भाग निकले। दोनों करीब आधे घंटे तक सड़क पर पड़े रहे। इस दौरान गोकुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायल अवस्था में जीतेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी भी मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Politics : मोहन मरकाम आज मंत्री पद की लेंगे शपथ, कुछ मंत्रियों के बदले जाएंगे विभाग

3 युवकों को संदेह के तौर पर हिरासत में लिया

इस घटना के बाद घबराए लोगों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। थाने से जवानों की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि देर रात तक पुलिस के अफसर जवान बदमाशों को पकड़ने में लगे रहे। कुछ युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती पूछताछ के बाद इसी मोहल्ले में रहने वाले 3 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। खबर है कि युवकों का गुट इससे पहले भी आपस में भिड़ चुका था। एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दे चुका था।

ये भी पढ़ें :  कांकेर में धर्मांतरित व्यक्ति के शव के दफन को लेकर विवाद, गांव में बढ़ा तनाव

इस विवाद की ये बड़ी वजह

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात दलदल सिवनी हर्ष टॉवर के पास तालाब के किनारे गोकुल निषाद (22) और जितेंद्र (21) गोकुल नंदन साहू (25) बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान पुराने झगड़ों को लेकर गोकुल नंदन साहू का गोकुल निषाद और जितेंद्र से विवाद हो गया। गुस्से में आकर गोकुल नंदन साहू ने अपने पास रखे चाकू से गोकुल निषाद और जितेंद्र ध्रुव पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। खबर है कि इसके बाद इसके साथियों ने भी वहां पहुंचकर झगड़ा किया। गोकुल नंदन साहू इलाके का पुराना चाकूबाज और हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें :  बैज ने कहा- सीजीपीएससी मामले की निष्पक्ष हो जांच, राजधानी में बढ़ते अपराध पर भी सरकार को घेरा

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *