रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा और रंजना में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाॅप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.50 बजे कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नोनबिर्रा पहुंचेंगे और वहां वे दोपहर 12 बजे आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 2 बजे ग्राम रंजना पहुंचेंगे और वहां वे स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर 2.50 बजे ग्राम रंजना में आमजनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के पश्चात ग्राम रंजना से 4.25 बजे हेलीकाॅप्टर से प्रस्थान कर 4.35 बजे कटघोरा पहुंचेंगे। तत्पश्चात कटघोरा में शाम 5.40 बजे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और वहां विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे।
कार्यक्रम के पश्चात वे शाम 7 बजे कटघोरा से प्रस्थान कर रात्रि 8.15 बजे बिलासपुर के पटेल मैदान दयालबंद पहुंचेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री रात्रि 9.30 बजे बिलासपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे और वहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com