Breaking
25 Nov 2026, Wed

Korba News : कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, एक महिला समेत तीन लोगों की दम घुटने से मौत, 50 लोगों ने ऐसे बचाई अपनी जान

 

सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, कोरबा, 19 जून, 2023

कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर चैराहे पर नगर निगम के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में दोपहर को हुई आगजनी की घटना में काफी नुकसान हो गया। जहां आधा दर्जन से ज्यादा दुकान जलकर खाक हो गई। वहीं यहां पर संचालित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मचारी सहित तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। काफी समय तक धुएं के संपर्क में ये लोग रहे और इसके चलते इनकी हालत बिगड़ गई। हादसे के वक्त बिल्डिंग में 50 लोग फंसे थे उनमें 25 लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाई। 14 दुकान समेत 2 बड़े हॉल में आग पूरी तरह फैल गई दम घुटने से गम्भीर हुए एक दर्जन से अधिक लोगों को जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है। अन्य का उपचार अलग-अलग अस्पताल में जारी है।

ये भी पढ़ें :  बड़ी ख़बर : इस जिले में फूटा कोरोना बम...एक ही दिन में 39 बच्चे पाए गए कोरोना संक्रमित...किया गया क्वारंटाइन

दमकलकर्मियों ने अंदर फंसे लोगों को किसी तरह से खिड़की से बाहर निकालने का काम शुरू किया है। वहीं दम घुटने से तीन लोगों की मौत की बात सामने आई है। इसमें चिरमिरी निवासी रश्मि सिंह (36) और करूमहुआ निवासी शत्रुघ्न शामिल हैं। एक अन्य मृतक पुरुष की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में कई लोग झुलसे भी हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी सही जानकारी सामने नहीं आ सकी है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते हादसा हुआ है

ये भी पढ़ें :  सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू को मिली ट्राइसाइकिल

बतादें की दुर्घटना स्थल कमर्शियल कंपलेक्स में पहले इलाहाबाद बैंक संचालित हो रहा था जिसे इंडियन बैंक के साथ मर्ज कर दिया गया और अब बैंक इसी नाम से संचालित हो रहा है। आगजनी की इस घटना में इलाके की कई दुकानें चपेट में आई हैं जिनके कारोबारियों को करोड़ों की चपत लगी है। इस बडी घटना के दौरान जिला पुलिस व जिला प्रशासन की टीम लगातार घटना स्थल पर मौजूद रही।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-गौरेला में शादी का झांसा देकर किया गर्भवती, मुकरने पर आरोपी को पुलिस ने MP से दबोचा

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *