Breaking
22 Nov 2026, Sun

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 01 फ़रवरी, 2023

खरोरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष सौरभ विश्वनाथ मिश्रा द्वारा खरोरा ब्लॉक में चलाये जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा का कल तीसरा चरण का शुभारंभ खरोरा ब्लॉक व रायपुर जिला के साथ ही धरसीवा विधानसभा के अंतिम छोर के गांव कुम्हारी(जारा) में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के तैल्यचित्र मे माल्यार्पण करके व श्रंद्धाजलि अर्पित करके मनाया गया। तत्पश्चात क्षेत्रीय विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा तथा जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष उद्योराम वर्मा के नेतृत्व में पुरे कुम्हारी गांव में पदयात्रा कर आम जनता के बीच राहुल गांधी जी का भारत जोड़ो यात्रा के सन्देश के साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन हितैषी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया गया।

ये भी पढ़ें :  न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम : राज्य के 5 लाख असाक्षरों को साक्षर किए जाने का लक्ष्य

कुम्हारी के पश्चात ग्राम पंचायत आलेसूर – ग्राम पंचायत पचरी – ग्राम पंचायत छड़िया – ग्राम पंचायत नहरडीह में जाकर बूथ कमेटी के सदस्यों से मिलकर उपरोक्त गांवों मे पदयात्रा करके वहाँ भी कांग्रेस द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों का प्रचार प्रसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के जोन – सेक्टर – बूथ कमेटी के सदस्यों द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : होली पर प्राकृतिक रंगों की चमक बिखेरेंगी दरभा की महिलाएं

ज्ञात हो की खरोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा का शुभारभ गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत खरोरा के सातों बूथ में पदयात्रा करके किया गया था। तत्पश्चात द्वितीय चरण मे चिचोली, गौरखेड़ा, पचदेवरी, परसवानी, नकटी, कुम्हारी में किया गया था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष उद्योराम वर्मा, खरोरा ब्लॉक प्रभारी घनश्याम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ विश्वनाथ मिश्रा, प्रभारी महामंत्री शशांक शेखर चंद्राकर, कार्यलय प्रभारी डी आर वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि व महाविद्यायलय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष बबलू भाटिया, उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस खूबी डहरिया, मिडिया प्रभारी डागेश्वर जोशी, जोन प्रभारी कृष्णा वर्मा, सेक्टर प्रभारी ठाकुर राम नारंग, कुम्हारी सरपंच सविता जांगड़े, कुम्हारी सोसायटी अध्यक्ष श्याम रत्न टंडन, पचरी सोसायटी अध्यक्ष घनश्याम बंजारे, नहरडीह सरपंच विजय साहू, खरोरा एल्डरमन कमल वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि संत नवरंगे , कुम्हारी बूथ अध्यक्ष नरायण साहू, राजीव मितान क्लब अध्यक्ष सोनू भावेन्द्र चतुर्वेदी, छड़िया बूथ अध्यक्ष हेमलाल बर्मन, राजीव मितान क्लब अध्यक्ष अमरचंद बर्मन, नहरडीह बूथ अध्यक्ष संत राम ओंगरे, मधाईपुर गौठान अध्यक्ष होलेन्द्र बंजारे, नहरडीह राजीव मितान सुनील सायतोड़े सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्तिथ थे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *