Breaking
22 Nov 2026, Sun

विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने कहा कि रीवा का नाम समदड़िया शहर कर दिया जाए

 भोपाल
 मध्य प्रदेश में हाल ही में कई जगहों के नाम बदले गए है। इसी कड़ी में अब रीवा शहर का नाम बदलने की मांग की गई है। एमपी विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने कहा कि रीवा का नाम समदड़िया शहर कर दिया जाए। यह हर कोई कह रहा है। इस ओर गंभीरता से विचार करें।

ये भी पढ़ें :  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा सियासी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार

तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार को एमपी विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। सबसे पहले एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने होली के त्योहार की शुभकामनाएं। इसके बाद प्रश्नकाल शुरू हुआ। विधायक अभिजीत शाह के सवाल का ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने लिखित में जवाब दिया। मध्य प्रदेश में आबादी क्षेत्र से दूर मजरे-टोले बसाहटों में 10 घंटे बिजली मिल रही है।

ये भी पढ़ें :  अभिषेक बनर्जी की बड़ी मांग: चुनाव आयोग के बयान के बाद लोकसभा भंग करने की मांग

वहीं विधायक अभय मिश्रा ने सतना में रिडेंशिफिकेशन योजना पर सवाल किया। उन्होंने कहा कि तीन हजार करोड़ की जमीन 155 करोड़ में दे दी। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ है। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब देते हुए कहा कि जमीनें बेची नहीं गई है। रिडेंशिफिकेशन के लिए दी गई हैं।

ये भी पढ़ें :  हरियाणा में CM की रेस में चार बड़े नेता, अगर कांग्रेस जीती तो किसे मिलेगा ताज?

इसी प्रश्न के बीच कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने रीवा का नाम बदलने की मांग की। उन्होंने कहा कि रीवा का नाम समदड़िया शहर कर दिया जाए। रीवा में हर कोई यह कह रहा है। इस ओर गंभीरता से विचार करें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *