Breaking
21 Nov 2026, Sat

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी

भोपाल  

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का संभावित विस्तार फिलहाल टल गया है। केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह से प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मुलाकात के बाद ये संकेत मिले हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अभी मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार के पक्ष में नहीं है। कम से कम डेढ़ माह तक इस प्रक्रिया पर विराम लग गया है। इससे बीेजेपी के उन युवा नेताओं को जबर्दस्त झटका लगा है जोकि मंत्री बनने की आस लिए बैठे हैं। संभावित विस्तार में प्रदेश में कम से कम 3 नए मं​त्री बनाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  Wimbledon 2026: सेरेना विलियम्स की धमाकेदार वापसी, वाइल्ड कार्ड से मिली एंट्री; पहले दौर में 20 साल की खिलाड़ी से मुकाबला

मध्यप्रदेश भाजपा में पिछले कुछ दिनों से खासी सक्रियता बनी हुई है। भोपाल स्थित प्रदेश मुख्यालय में दो दिन मैराथन संगठनात्मक बैठकें हुईं। बीजेपी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने ये बैठकें लीं। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के साथ निगम-मंडल एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की बैठक कर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने इससे पहले सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की संभागीय टोली की बैठक भी ली थी। इस बैठक में पदाधिकारियों को अहम टिप्स दिए गए थे।

ये भी पढ़ें :  इटैलियन नेता के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की इस मुलाकात के अनेक निहितार्थ हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं में मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी बात हुई। सूूत्रों के मुताबिक बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने कम से कम डेढ़ माह तक मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया होल्ड करने को कहा है। इसी के साथ संभावित मंत्रिमंडल की सुगबुगाहट पर ब्रेक लग गया है।

ये भी पढ़ें :  20 साल के धोखे की भरपाई का मौका: पवन खेड़ा बोले, महागठबंधन का घोषणा पत्र जनता से किया वादा है

करीब आधा घंटे तक सत्ता- संगठन पर चर्चा की
केंद्रीय मंत्री ​अमित शाह ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से करीब आधा घंटे तक सत्ता- संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इधर मंत्रिमंडल विस्तार टलने से प्रदेश बीजेपी के कुछ युवा नेताओं को खासी निराशा हुई है। मंत्री पद के लिए अब इनका इंतजार और बढ़ गया है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *