Breaking
21 Nov 2026, Sat

अमेरिकी शेयर बाजार में AI बबल फूटा? एक हफ्ते में 6 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा

वाशिंगटन

अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है. अमेरिका का बाजार एक हफ्ते के दौरान इतनी बुरी तरह टूटा है, जो 6 साल के इतिहास में नहीं हुआ था. यह गिरावट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनियों के कारोबार और निवेश की संभावनाओं को लेकर बढ़ती चिंता के कारण आई है। 

इस गिरावट के कारण पिछले एक सप्ताह में अमेरिकी शेयर बाजार की कुल मार्केट वैल्यू करीब 6 ट्रिलियन डॉलर घट गई है, जो कि भारतीय करेंसी में 560 लाख करोड़ रुपये के बराबर है. वहीं सिर्फ शुक्रवार को ही इस मार्केट से एक ट्रिलियन डॉलर की वेल्‍थ स्‍वाहा हुई है. S&P 500 लगातार सात कारोबारी सत्रों से गिर रहा है, जो 2020 के बाद उसकी सबसे लंबी गिरावट मानी जा रही है। 

ये भी पढ़ें :  शेख हसीना को बांग्लादेश वापस लाने की कोशिशें चल रही हैं और उनके खिलाफ मुकदमा एक या डेढ़ महीने में शुरू हो जाएगा

अमेरिकी बाजार में करेक्‍शन मोड ऑन
शुक्रवार को तो यह गिरावट और भी तेज हो गई, जब नई एआई कंपनी Anthropic के IPO को लेकर बाजार में एक उम्‍मीद बनी थी, लेकिन इसके लिस्‍ट होने के बाद और भी बड़ी गिरावट आई है. निवेशकों ने AI से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में जमकर मुनाफावसूली की है, जिस कारण नैस्डेक कंपोजिट साल 2026 में अब तक के नुकसान में चला गया, इंडेक्स के लिए ये बीते 6 साल का सबसे बुरा हफ्ता भी रहा. जबकि S&P 500 और डाऊ जोंस अपने रिकॉर्ड स्तर से 10 फीसदी नीचे आ गए. 10 फीसदी मार्केट गिरने के बाद करेक्शन की स्थिति मानी जाती है। 
 
शुक्रवार को कैसा रहा बाजार? 

नैस्डेक कंपोजिट 5.28 फीसदी गिरकर 22,617.73 अंक पर बंद हुआ, जो साल की शुरुआत से अब तक 2.7 फीसदी की गिरावट है. एसएंडपी 500 में 3.7 फीसदी की गिरावट रही और यह 6,910.39 अंक पर बंद हुआ. वहीं डाऊ जोंस इंडस्ट्रियल 949.73 अंक यानी 1.93 फीसदी गिरकर 48,147.33 अंक पर आ गया. नैस्डेक 100 में 5.6 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई. कारोबार के दौरान यह अपने हालिया उच्च स्तर से 20 फीसदी नीचे चला गया। 

ये भी पढ़ें :  Paytm को प्रीपेड वॉलेट के लिए RBI की मंजूरी, शेयर बाजार में स्टॉक ने बनाया नया रिकॉर्ड

क्‍यों इतना गिरा अमेरिकी बाजार? 
यह गिरावट AI कारोबार को लेकर माना जा रहा है. एआई को लेकर अब निवेशकों का नजरिया बदल रहा है. निवेशकों को आशंका है कि एआई पर कंपनियों का भारी खर्च, डेटा सेंटर निर्माण की धीमी रफ्तार और इस सेक्‍टर में निवेश के लिए फंडिंग कम होने से टेक कंपनियों की कमाई की उम्‍मीदों पर असर पड़ सकता है। 

ये भी पढ़ें :  सेवा भाव और वन्य जीव संरक्षण का प्रतीक है देश का पहला हाई-टेक वन्य जीव कैप्चर अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दूसरी ओर, बाजार में डर फैलने से निवेशक अब सेफ असेट की ओर देख रहे हैं, जिस कारण एआई और टेक कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट जारी है. निवेशक बॉन्‍ड मार्केट और भारत जैसे मार्केट में निवेश बढ़ा रहे हैं. जिस कारण अब अमेरिकी बाजार का सेंटिमेंट खराब हुआ है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *