Breaking
21 Nov 2026, Sat

बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला

 तुरीन
 अमेरिका के बेन शेल्टन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके लिए उन्हें शीर्ष रैंकिंग वाले जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव की भी मदद मिली। शेल्टन ने गुरुवार को राफेल जोदार को 7-6 (8), 7-5 से हराया। इसके बाद ज्वेरेव ने ग्रुप के आखिरी मुकाबले में आर्थर फिल्स को 6-4, 7-6 (6) से मात दी।

ये भी पढ़ें :  रेसलर्स ब्रिट बेकर AEW छोड़ कर WWE में जा सकती, चर्चा का बाजार गर्म

इस जीत के साथ शेल्टन का सेमीफाइनल में पहुंचना सुनिश्चित हो गया। सेमीफाइनल में शेल्टन का सामना स्पेन के कार्लोस अलकराज से होगा। यह मुकाबला अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल का रीमैच होगा, जो सुबह 3:33 बजे तक चला था।

उस मुकाबले में शेल्टन ने पांच सेट तक चले रोमांचक मैच में अलकराज को हराया था। हालांकि, अलकराज ने हाल ही में पेरिस मास्टर्स के फाइनल में शेल्टन को हराकर उस हार का बदला ले लिया था।

ये भी पढ़ें :  आईपीएल में आज ही के दिन रचा गया था इतिहास, 549 रनों के साथ बना था एक मैच का सबसे बड़ा स्कोर

फिटनेस अलकराज की समस्या
अलकराज की फिटनेस को लेकर चिंता बनी हुई है। बुधवार को दानिल मेदवेदेव के विरुद्ध जीत के दौरान उनकी बाईं जांघ पर पट्टी बांधी गई थी। उन्हें शुक्रवार को अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में फ्लावियो कोबोली से खेलना है।

वहीं, ज्वेरेव ग्रुप चरण के अपने तीनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुके थे। अब उनका सामना मेदवेदेव या फ्रांसिस टियाफो से होगा। दोनों खिलाड़ी शुक्रवार को ग्रुप का आखिरी मुकाबला खेलेंगे, जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने वाले आखिरी खिलाड़ी का फैसला होगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *