Indian Railways: रेल यात्री ध्यान दें! 11 फरवरी तक कैंसिल रहेंगी इस रूट की ट्रेनें, देखें लिस्ट

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 03 फ़रवरी, 2023

बिलासपुर। अगर आप आने वाले 10 दिनों में कहीं ट्रेन का सफर करने जा रहे हैं तो आपको पहले ये खबर पढ़ लेनी चाहिए। जी हां आए दिन मैंनटेनेंस और लाइन जोड़ने के काम के चलते कई ट्रेनों को ​रद्द कर दिया जाता है। जिससे यात्रियों की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में यदि आपने भी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से होकर जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लिया है तो आपको बता दें SECR जोन से गुजरने वाली 5 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें :  Raigarh Crime : दानिश ने खिलाई अबॉर्शन की दवा, युवती ने तोड़ा दम, खुद को कुंवारा बताकर हिंदू युवती से संबंध बनाता रहा दानिश खान

आपको बता दें प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर रेल मंडल के चाचेर के पास तीसरी लाइन में काम किया जा रहा है। जिसके चलते 10 और 11 फरवरी से कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जिसमें करीब 5 ट्रेनें शामिल हैं। आपको बता दें इनमें टाटा-इतवारी, कोरबा-इतवारी समेत कई ट्रेनें रद्द रहेगी। इस​के अलावा निजामुद्दीन विशाखापट्टनम, इतवारी टाटा,व इतवारी बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेनें भी इससे प्रभावित रहेंगीं। जानकारी के अनुसार ये ट्रेनें 10 और 11 फरवरी से रद्द रहेंगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment