Breaking
11 Nov 2026, Wed

राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड का आयोजन आज और कल

भोपाल
स्‍कूल शिक्षा विभाग के राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक ओलंपियाड अंग्रेजी प्रतियोगिता आज और कल भोपाल के प्रगत शैक्षिक संस्‍थान में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में जिला स्तर की अंग्रेजी ओलंपियाड प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी भाग लेंगे।

उल्‍ले‍खनीय है कि राज्‍य स्‍तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विद्यार्थी पूर्व में शाला स्‍तर, संकुल स्‍तर, विकासखण्ड स्‍तर और जिला स्तर तक प्रतियोगिताओं के विजेता बनने के बाद यहॉ तक पहुँचे हैं। अंग्रेजी ओलंपियाड में कक्षा 2 से 8 तक के लगभग 14 लाख 60 हजार विद्यार्थी ने भाग लिया था।

ये भी पढ़ें :  रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के देशभर से सकारात्मक परिणाम मिले, फरवरी 2025 ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट तक यह क्रम जारी रहेगा: CM मोहन

भोपाल में 20 एवं 21 मार्च को भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले से कक्षा 2 ये 8 के 364 विजेता विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *