Breaking
17 Nov 2026, Tue

Aero India 2023 : पीएम मोदी आज बेंगलुरु में करेंगे एयरो इंडिया शो का उद्घाटन, सुपरसोनिक विमान का दिखेगा जलवा

 

उर्वशी मिश्रा, बेंगलुरु, 13 फ़रवरी, 2023

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में एयरो इंडिया मेगा शो का वायुसेना अड्डे येलहंका पर उद्घाटन करेंगे। पांच दिनों तक चलने वाले इस शो में हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लि. (एचएएल) की अगली पीढ़ी का सुपरसोनिक युद्धक प्रशिक्षण विमान अपना जलवा दिखाएगा। एयरो इंडिया शो में पहली बार एचएलएफटी-42 को उतारा जाएगा। एचएएल ने कहा कि यह अत्याधुनिक विमान मौजूदा दौर के युद्ध के माहौल के लिए बेहद उपयोगी और इलेक्ट्रॉनिक और इंफ्रारेड खोजी वायर कंट्रोल सिस्टम से लैस है।

बेंगलुरु स्थित वायुसेना अड्डे पर हो रहे इस एयर शो में स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए कंपनी के 15 हेलिकॉप्टरों के जरिए ‘आत्मनिर्भर विन्यास’ का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें अत्याधुनिक हल्के हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’, हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर और हल्के उपियोगिता वाले हेलिकॉप्टर शामिल होंगे। उधर, इस एयर शो के 14वें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बेंगलुरु पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें :  पीएम मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज वडोदरा में एयरक्राफ्ट प्लांट का करेंगे उद्घाटन

अमेरिका का सबसे बड़ा दल होगा शामिल

बेंगलुरु स्थित अमेरिकी दूतावास की प्रभारी अधिकारी एलिजाबेथ जोंस ने कहा कि इस प्रमुख एयर शो के इतिहास में उनके देश का प्रतिनिधिमंडल अब तक का सबसे बड़ा होगा। एक मुक्त, खुला और लचीला हिंद प्रशांत क्षेत्र बनाने के लिए कई मायनों में भारत और अमेरिका महत्वपूर्ण भागीदार हैं।

ये भी पढ़ें :  PM Modi : अगस्त में फिर छत्तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी, इस बार यहां भरेंगे चुनावी हुंकार

14वें एयरो इंडिया की थीम रन-वे टू अ बिलियन अपॉरच्यूनिटीज है। यह एयर शो प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया, मेक फॉर दी वर्ल्ड सपने को ऊंची उड़ान देने वाला साबित होगा, क्योंकि इसमें विमानन क्षेत्र के स्वदेशी उपकरणों व प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा विदेशी कंपनियां भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी भी करेंगी। शो के दौरान स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान–तेजस, एचटीटी-40, डॉर्नियर लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर, हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर और उन्नत हल्के हेलिकॉप्टर को निर्यात के लिए पेश किया जाएगा। शो के जरिये स्वदेशी एमएसएमई और स्टार्टअप के बीच एकीकरण की संभावनाएं भी बढ़ेंगी, जिससे रक्षा क्षेत्र में भारत वैश्विक आपूर्ति शृंखला का बड़ा भागीदार बन जाएगा।

ये भी पढ़ें :  PM मोदी ने काशी से 4 नई 'वंदे भारत' ट्रेनों को किया रवाना, बोले– यह आत्मनिर्भर भारत की पहचान है

80 से ज्यादा देश होंगे शामिल

पांच दिन के आयोजन में 80 से अधिक देश शामिल होंगे। इसके अलावा 30 देशों के मंत्री, वैश्विक व भारतीय उपकरण निर्माता कंपनियों के 65 सीईओ भी शो में हिस्सा लेंगे। एयरो इंडिया 2023 प्रदर्शनी में 109 विदेशी और 700 से ज्यादा भारतीय कंपनियां भाग लेंगी। प्रदर्शनी में भाग लेने वाली भारतीय कंपनियों में एमएसएमई और स्टार्टअप शामिल हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *