Uttar pradesh: राष्ट्रपति मुर्मू ने मेधावियों को मेडल से किया सम्मानित

 

नेहा शर्मा, लखनऊ, 13 फ़रवरी, 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर विश्विद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक विजेता मेधावियों को सम्मानित किया। दरअसल, इस मौके पर राष्ट्रपति के साथ ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कुलपति आचार्य संजय सिंह और कुलाधिपति एस बरतुलिया मंच पर मौजूद हैं।

वहीं, इस मौके पर कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहा कि हम भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को भी आगमन के लिए धन्यवाद। उन्होंने सभी पदक विजेताओं व डिग्री धारकों को भी बधाई दी है।

ये भी पढ़ें :  74th Republic Day 2023 Parade : देश में गणतंत्र दिवस की धूम, परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिलेंगी

इस वर्ष विदेशी छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है- कुलपति

कुलपति आचार्य संजय सिंह कहा कि हमारे विश्विद्यालय द्वारा 50 प्रतिशत सीटों पर एससी एसटी के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। इस वर्ष विदेशी छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। एनाईआरएफ रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि विश्विद्यालय में मियावाकी फारेस्ट और सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे मनाते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावित्री बाई फुले हॉस्टल के लिए 12 करोड़ रुपये दिए हैं। अभी कई और छात्रावास बनने हैं। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में एससी एसटी स्टूडेंट्स के लिए यूपीएससी की निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की है।

ये भी पढ़ें :  बाजार में आ गए नमक से चलने वाले स्कूटर, पेट्रोल भरवाने की टेंशन ही खत्म

कई गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित

बता दें कि सभागार में रविवार को दीक्षांत समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। अतिथियों, शिक्षकों व बोर्ड मेंबर्स ने शोभायात्रा निकाली। इस दौरान कुलाधिपति डॉ. प्रकाश सी. बरतुनिया, कुलपति आचार्य संजय सिंह, कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो. विक्रम सिंह यादव समेत सभी डीन, विभागाध्यक्ष व बोर्ड सदस्यों ने दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment