Breaking
21 Nov 2026, Sat

मिलेट कार्निवाल : छत्तीसगढ़ सहित 7 राज्यों के स्टार्टअप द्वारा लगाए गए मिलेट के स्टॉल, महिलाओं ने भेंट की मुख्यमंत्री को मिलेट से तैयार डॉल

 


उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 17 फरवरी, 2023

राजधानी रायपुर के मिलेट कार्निवाल में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के 7 राज्यों के स्टार्टअप द्वारा मिलेट उत्पादों की बिक्री सह प्रदर्शनी लगाई गई है। स्टार्टअप द्वारा लगाई गई इस प्रदर्शनी में मिलेट से तैयार केक, कुकीस, सूप, लड्डू सहित विभिन्न उत्पाद रखें गए हैं। इन उत्पादों के संबंध में आम लोगों द्वार उत्साह से जानकारी ली जा रही है। कार्निवाल प्रतिदिन आम लोगों के लिए दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहेगा।

ये भी पढ़ें :  तृतीय अनुपूरक में 19762 करोड़ रूपए का बजट पारित

गौरतलब है कि आज से तीन दिनों 17 से 19 फरवरी तक सेहत के मोती भरे कोदो, कुटकी तथा रागी के स्वादिष्ट मिलेट व्यंजनों से महक उठेगा राजधानी रायपुर का नेता जी सुभाष स्टेडियम। यहां छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ तथा आईआईएमआर हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में ’छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल’ का आयोजन किया जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य में खेती से लेकर खपत तक एक संपूर्ण मिलेट पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए आवश्यक पहल करते हुए योजना बनाई गई है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : इस दिन पूरे प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित, बेचते पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई, आदेश जारी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वन मंत्री मोहम्मद अकबर, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर के साथ कार्निवाल में स्टार्टअप द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर लाईव फूड कांउटर का शुभारंभ भी किया। इस काउन्टर में स्व सहायता समूह के महिलाओं के द्वारा मिलेट के भजिए, पकौड़े, कटलेट आदि तैयार किए जा रहें थे। मुख्यमंत्री ने अवलोकन के दौरान महिलाओं द्वारा तैयार किए गए भजिए और पकौड़े का आनंद लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री को महिलाओं ने मिलेट से तैयार किए गए आकर्षक डॉल भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इसकी सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *