Breaking
15 Nov 2026, Sun

कल भाजपा का विधानसभा घेराव : रायपुर पुलिस ने बनाया रूट प्लान… इन रास्ते का करें उपयोग, नहीं तो करना होगा मुश्किल का सामना

 

नेहा शर्मा, रायपुर, 14 मार्च, 2023

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी कल विधानसभा घेराव करेगी। प्रदेशभर से भाजपा के कार्यकर्ता कल विधानसभा घेराव के लिए रायपुर पहुंचेंगे। यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसलिए पुलिस ने रूट प्लान बनाया है।

ऐसे रहेगा रूट प्लान

रायपुर यातायात पुलिस ने आवागमन को लेकर बताया कि विधानसभा की ओर आने वाले सभी मार्गों पर यातायात का आवागमन सुबह 6 से रात्रि 8 बजे तक अवरुद्ध रहेगा। इस मार्ग में स्थित स्कूल/कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी सुबह 10 बजे तक आवागमन कर सकेंगे। 10 बजे के बाद स्कूली वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। सुबह 10 बजे के बाद वैकल्पिक मार्ग कचना से तुलसी नहर पुलिया मार्ग होकर ग्राम नरदहा से बच्चों को ले जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें :  CCL 2023 : भारतीय क्रिकेटर्स के बाद अब रायपुर में फ़िल्मी सितारे करेंगे चौके-छक्कों की बरसात, इस दिन होगा लीग का पहला मैच…

गौरतलब है कि कल 15 मार्च 2023 को पूरे छत्तीसगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। घेराव कार्यक्रम के पहले रिंग रोड नंबर 3 के किनारे ग्राम कचना के पास विशाल आम सभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जहाँ से विधानसभा घेराव के लिए रैली निकलेगी। इस दौरान विधानसभा आने वाले सभी मार्गों में मजबूत बैरिकेट्स लगाकर रोड को ब्लॉक कर दिया गया है, जहाँ से सामान्य यातायात का आवागमन करना संभव नहीं है। अतः रिंग रोड नम्बर-3 और विधानसभा मार्ग की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं जो निम्नानुसार है:-

बलौदा बाजार की ओर से होकर रायपुर आने वाले वाले आम नागरिक /वाहन चालक किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग के स्थान पर खरोरा से आरंग होकर रायपुर आवागमन कर सकते हैं, एवं रायपुर से बलोदा बाजार जाने वाले वाहन चालक /आम नागरिक भी इसी मार्ग से होकर आवागमन कर सकते हैं

ये भी पढ़ें :  सीएम विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम का हुआ आगाज, जनदर्शन में आम जनता से मिले आवेदन होंगे पंजीबद्ध, मुख्यमंत्री स्वंय करेंगे मॉनिटरिंग  

बिलासपुर से रिंग रोड नंबर 3 होकर महासमुंद की ओर जाने वाले वाहन चालक किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग को छोड़कर सीधे भनपुरी चौक से रिंग रोड नंबर 2 होकर टाटीबंध चौक से रायपुर रिंग रोड नंबर 1 होकर महासमुंद की ओर आवागमन कर सकेंगे एवं महासमुंद से बिलासपुर की ओर जाने वाले वाहन चालक भी इसी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें :  केंद्रीय राज्य मंत्री सोमन्ना ने कोंडागांव जिले का किया दौरा : किसानों से किया संवाद

दुर्ग भिलाई से होकर आने वाले वाहन चालक जिन्हें बलोदा बाजार जाना है वे कृपया सुविधाओं से बचने हेतु बलौदा बाजार मार्ग के स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से आरंग होकर खरोरा तक आवागमन कर सकेंगे एवं बलौदा बाजार से रायपुर होकर दुर्ग भिलाई की ओर जाने वाले वाहन चालक भी इसी मार्ग का उपयोग कर सकेंगे

धमतरी से होकर बलौदा बाजार की ओर जाने वाले वाहन चालक एवं आम नागरिक असुविधा से बचने हेतु बलौदा बाजार मार्ग के स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर आरंग से खरोरा होकर आवागमन कर सकेंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *