Breaking
21 Nov 2026, Sat

‘दृश्यम’ : बीमा की राशि पाने पूरे परिवार की हत्या की रची की साजिश… शहर दर शहर घूमता रहा पूरा परिवार और लिखता रहा स्क्रिप्ट

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 14 मार्च, 2023

रहस्यमयी तरीके से लापता हुए परिवार मामले में कांकेर पुलिस ने बढ़ा खुलासा किया है। कार में आग लगाने के बाद से लापता परिवार ने बीमा की राशि पाने के लिए अपने पूरे परिवार की हत्या की साजिश खुद रची थी। पुलिस ने मामले में परिवार के पूरे सदस्यों को सकुशल बरामद कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र के ग्राम पीव्ही 42 में एक व्यापारी ने अपने ही परिवार की हत्या की साजिश रच डाली। साजिश भी ऐसी की कार सवार पूरा परिवार एक सड़क हादसे में पेड़ से टकराकर जलकर खाख हो गए। परिवार के जीवित होने की जानकारी पुलिस को पता करने में 2 से 3 दिन लग गए दो दिनों तक फोरेंसिक टीमें कार में मानव अवशेष तलाशती रही, पर पुलिस को कार में कुछ नहीं मिला। लेकिन मामले का पूरा खुलासा परिवार के मिलने के बाद हुआ। परिवार के प्रमुख ने बीमा के 72 लाख रुपये की राशि पाने के लिए पूरे परिवार की हत्या की साजिश रची थी।

ये भी पढ़ें :  सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथग्रहण समारोह में शामिल हुए CM साय, बोले - "बाबा गुरु घासीदास जी के आशीर्वाद से वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को करेंगे पूर्ण"

 

घटना के दिन क्या हुआ था?

पूरा मामला चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम चावड़ी का है। यहाँ 1 मार्च की रात्रि 11 बजे एक कार पेड़ से टकराकर जलती हुई पुलिस को मिली। पुलिस ने गाड़ी मालिक का पता लगाना शुरू किया तो जानकारी मिली कि जली हुई अर्टिका कार पखांजूर के ग्राम पीव्ही 42 निवासी समीरन सिकदार की है। कहा जाने लगा कि घटना में कार सवार परिवार के सदस्य समीरन सिकादर, पत्नी जया, बेटा दीप और बेटी कृतिका जलकर मृत हो गए। दो दिनों तक फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम कार की जांच कर मानव अवशेष तलाशती रही, लेकिन पुलिस को सफलता नही मिली। 5 अलग अलग टीमें गठित कर जांच शुरु हुई, जिसमें परिवार घटना की रात धमतरी के लॉज में रुकना पाया गया। सीसीटीवी फुटेज भी इस बात की गवाही देने लगे कि परिवार मरा नहीं, बल्कि जीवित है। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, तो रायपुर से एक जानकारी सामने आई जिसमे परिवार के सभी सदस्य रायपुर के एक फोटो स्टूडियो में फ़ोटो लेकर फरार हो गए थे। ये दो जीवित प्रमाण सुर्खियां बटोरने लगे और पुलिसिया जांच जारी रही।

ये भी पढ़ें :  खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने की सख्त कार्रवाई, पनीर और पेड़ा के सैंपल जब्त

 

कैसे मिला सुराग?

जांच के दौरान पुलिस की टीमें लभगभ 9 लाख से अधिक मोबाइल नंबर और 1000 से अधिक सीसी टीवी फुटेज खंगालती रही, लेकिन सुराग नहीं मिल पाया। पर सोमवार की शाम जब पुलिस को लापता परिवार की जानकारी पखांजूर में मिली, तो पुलिस ने देर ना करते हुए सभी को बरामद कर लिया।

 

पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी समीरन सिकादर ने पूछताछ ने बताया कि परिवार जब सदस्य समीरन पोएट्री फार्म का व्यापार किया करता था। उसके ऊपर 25 लाख से अधिक का कर्ज था। समीरन बेटे को रायपुर में उपचार करने के बहाने ले जाकर धमतरी के एक लॉज में रुकवा दिया और खुद कार को चारामा के चावड़ी के पास सुनसान इलाके में पेड़ से टकराकर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी, यहाँ से वह पैदल ही चारामा पहुंच बस में सवार होकर धमतरी पहुंचा और परिवार को लेकर रायपुर बस स्टैंड से इलाहाबाद पहुंचा। यहाँ दो दिन रुकने के बाद वह पटना और पटना से गोहाटी पहुंचा। यहाँ वह कुछ काम करना चाहता था। इस बीच बिहार से एक सिम खरीद कर इंटरनेट के माध्यम से अखबारों से अपनी खबर पढ़ता रहा। जब उसे लगा कि उसे पुलिस मरा हुआ नहीं बल्कि गुमशुदा समझ रही है और बीमा के 72 लाख रुपये उसे नहीं मिलेंगे, तो वह पूरे परिवार के साथ वापस घर लौट आया। जहाँ से पुलिस ने उसे परिवार सहित पकड़ लिया है। वहीं पुलिस ने मामले में गाड़ी में आगजनी करने व अन्य मामले में दोषी बनाते हुए आरोपी समीरन सिकादर के खिलाफ अपराध भी दर्ज किया है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *