Breaking
25 Nov 2026, Wed

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़… सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

 

नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 18 मार्च, 2023

 

जम्मू और कश्मीर के पुलवामा के मित्रीगाम इलाके में आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से फायरिंग की जा रही है। दरअसल, घाटी में आतंकी अपनी नापाक इरादों से बिल्कुल भी बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है, सर्च ऑपरेशन जारी है।

ये भी पढ़ें :  लाइसेंस का झंझट होगा खत्म? भारत में सेल्फ-ड्राइविंग कारों की एंट्री का काउंटडाउन शुरू

बता दें कि आए दिन कश्मीर में दहशत फैलाना चाहते हैं। कई बार इसमें वो कामयाब हो जाते हैं तो कई पार भारतीय सेना के जवान उनके नापाक मंसूबों पर पानी फेर देते हैं। वहीं, इससे पहले 28 फरवरी को पुलवामा में आतंकवादियों ने एक कश्मीरी हिन्दू की टारगेट किलिंग कर दी थी। कश्मीरी हिन्दू संजय शर्मा की हत्या के 2 दिन बाद ही अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया था।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तान को मिला तेल-गैस का बड़ा भंडार? पिछड़े इलाके में खजाना मिलने का दावा

वहीं, कश्मीर एडीजीपी विजय कुमार ने कहा था कि सुरक्षा बलों के साथ रात भर हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान कश्मीरी हिन्दू संजय शर्मा के हत्यारे के रूप में की गई है।

आतंकी की पहचान TRF कमांडर अकीब मुश्ताक भट के रूप में हुई है- पुलिस

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि अवंतीपोरा एनकाउंटर में मारे गए एक आतंकी की पहचान TRF कमांडर अकीब मुश्ताक भट के रूप में हुई है। अकीब मलंगपोरा का रहने वाला था। अकीब ने शुरुआत में आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिद्दीन के लिए काम किया था। बता दें कि इसके बाद वह टीआरएफ के साथ जुड़ गया था। वहीं, दूसरे आतंकी की पहचान एजाज अहमद भट के रूप में की गई है। पुलिस ने आगे कहा कि दिवंगत संजय शर्मा के हत्यारे का सफाया कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  सेमीकंडक्टर से एआई तक: पीएम मोदी ने बताया नए औद्योगिक क्रांति का रास्ता

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *