मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से कोंडागांव जिले में 154 करोड़ रूपये से अधिक लागत के 145 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से कोंडागांव जिले के ग्राम बांसकोट (बड़ेराजपुर) में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती एवँ मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए।
इस अवसर पर पारंपरिक, सांस्कृतिक धरोहर स्थलों जैसे देवगुड़ी, मातागुड़ी एवं घोटुल की भूमि को संरक्षित रखने हेतु कुल 436 सामुदायिक वन अधिकार पत्र प्रदान किये गए। साथ ही साहू समाज के प्रतिभावान युवाओं को भी सम्मानित किया गया।
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवँ बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, लोकगायिका आरु साहू मुख्यमंत्री निवास से तथा लोकसभा सांसद दीपक बैज, विधानसभा उपाध्यक्ष सन्तराम नेताम, विधायक चंदन कश्यप एवँ जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम स्थल में उपस्थित रहे।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com