Breaking
23 Nov 2026, Mon

मोदी सरकार ने मजदूरों को दिया बड़ा तोहफा, हर महीने मिलेगी इतने रुपये पेंशन राशि

 

नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 18 मार्च, 2023

 

केंद्र सरकार की तरफ से अटल पेंशन योजना में प‍िछले द‍िनों बदलाव क‍िये गए थे। 1 अक्‍टूबर से हुए बदलाव के तहत इनकम टैक्‍स र‍िटर्न फाइल करने वाला कोई भी व्‍यक्‍त‍ि अटल पेंशन योजना में अंशदान नहीं कर सकता। इसके बाद से ही चर्चा थी क‍ि इस योजना के तहत पेंशन की राश‍ि में बढ़ोतरी होने वाली है। पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) की तरफ से से भी इस संबंध में वित्त मंत्रालय से सिफारिश की गई थी। अब सरकार की तरफ से भी इस पर जवाब आ गया है।

पेंशन राश‍ि में क‍िसी प्रकार का इजाफा नहीं

ये भी पढ़ें :  दो हजार के नोट पर RBI के फैसले पर CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, PM मोदी के लिए कह दी ये बड़ी बात

सरकार की तरफ से द‍िए गए जवाब में ऐसे क‍िसी भी प्‍लान को खार‍िज कर द‍िया गया है, ज‍िसे अटल पेंशन योजना के तहत पेंशन की राश‍ि को बढ़ाये जाने का प्रस्‍ताव हो। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने कहा है कि अटल पेंशन योजना के तहत पेंशन राश‍ि में क‍िसी प्रकार का इजाफा नहीं क‍िया गया है। लोकसभा में एक सवाल के जवाब में भागवत कराड ने कहा क‍ि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अटल पेंशन योजना के तहत पेंशन राश‍ि को नहीं बढ़ाने का न‍िर्णय ल‍िया है।

खाताधारकों पर पड़ेगा सीधा असर

ये भी पढ़ें :  मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं... IIT दिल्ली के छात्रों से PM मोदी ने ऐसा क्यों कहा?

भागवत कराड ने बताया क‍ि यद‍ि सरकार की तरफ से पेंशन की राश‍ि बढ़ाई जाती है तो इसका सीधा असर खाताधारकों पर होगा। उन्‍होंने कहा क‍ि पेंशन की राश‍ि बढ़ाने से अकाउंट होल्डर्स की तरफ से क‍िये जाने वाले निवेश की किश्त भी बढ़ जाएगी। ऐसे में उन पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। आपको बता दें अटल पेंशन योजना के तहत पांच स्लैब PFRDA की तरफ से APY में सब्सक्राइबर बेस बढ़ाने के मद्देनजर पेंशन बढ़ाए जाने के संबंध में प्रस्ताव सरकार के पास भेजा गया था।

1,000 से लेकर 5,000 रुपये तक के पेंशन स्लैब

आपको बता दें सरकार ने इस योजना को असंगठ‍ित क्षेत्र में काम करने वाले कामगरों के ल‍िए शुरू क‍िया था। अभी योजना में इनवेस्‍ट करने के ल‍िए 1,000 से लेकर 5,000 रुपये तक के 5 पेंशन स्लैब होते हैं। इसे बढ़ाकर 10,000 रुपये करने की मांग की जा रही है। हालांकि, सरकार की तरफ से ऐसे किसी भी कदम को उठाने से इनकार कर दिया गया है। नियमानुसार 18 साल से 40 साल की उम्र का कोई भी व्‍यक्‍त‍ि (इनकम टैक्सपेयर्स को छोड़कर) सरकार की इस पेंशन योजना से जुड़कर 60 साल की उम्र के बाद 1000 से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन हर महीने ले सकता है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *