मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांकेर, बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे शाम 6.15 बजे राजधानी के बूढ़ापारा इंडोर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ झेरिया गड़रिया धनकर समाज के वार्षिक अधिवेशन में भी शामिल होंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड राजधानी रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 11.45 बजे कांकेर जिले के विकासखण्ड नरहरपुर स्थित ग्राम करप पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां पर लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम और कोसरिया मरार (पटेल) समाज के शपथ ग्रहण समारोह एवं महासम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और कांकेर के पोटगांव के हायर सेकेण्डरी स्कूल खेल मैदान दोपहर 1.05 बजे पहुंचेंगे और ग्राम बाबू दबेना में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके पश्चात मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और दोपहर 3.05 बजे बिलासपुर जिले के जैन इंटरनेशनल स्कूल सकरी पहुंचेंगे।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com