Breaking
26 Nov 2026, Thu

 

 

नेहा शर्मा, सारंगगढ़, न्यूज राइटर, 26 मार्च, 2023

 

रायगढ़। सारंगढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा सुबह के समय हुआ। तेज गति आ रही डंपर ने छह मासूम बच्चियों को अपने चपेट में ले लिया। इस दिल दहला देने चाली दर्दनाक हादसे में मौके पर ही दो बच्चियों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक एक गंभीर रूप से घायल हुई जिससे तुरंत रायगढ़ रिफर किया गया है। तो वहीं तीन बालिकाओं को चोटें लगी हैं। अभी तीनों बालिका खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : उत्तरप्रदेश में हुए बलरामपुर के कांवड़ियों के हादसे पर CM विष्णुदेव साय ने जताया दुख, बोले - "ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ..."

सारंगढ़ थाना क्षेत्र की घटना

मिली जानकारी के मुताबिक सारंगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बटाऊपाली (ब) में सिदार मोहल्ले की छह बच्चियां किसी कार्यक्रम मे आईं थीं, जो आज सुबह करीब 7:30 बजे नहाने के लिए दानसरा से सालर के बीच बटाऊंपाली (ब) में नेशनल हाईवे रोड के किनारे पैदल तालाब जा रही थीं ठीक उसी समय तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित हो गई और उसने सभी को चपेट में ले लिया।

दुर्घटना को अंजाम देने के पश्चात डंपर चालक फरार हो गया। हृदय विदारक दुर्घटना देख प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बच्चियों को आनन-फानन में सारंगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें :  आगामी नौ जुलाई के हड़ताल में बैंक और बीमाकर्मी भी शामिल होंगे, इस यूनियन की तरफ से आया बयान

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो बच्चों की मौत हो गयी है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे इलाज हेतु रायगढ़ रिफर किया गया है। बाकी तीन बच्चियां घायल हैं लेकिन खतरे से बाहर है।

डंफर की चपेट में आए बच्चियां

डंफर की चपेट में आए बच्चियों में राखी सिदार 17 वर्ष, कविता सिदार 10 वर्ष, अंजू सिदार 16 वर्ष,भारती सिदार एक वर्ष, डिंकी सिदार (10 वर्ष) और अंतरा सिदार 13 वर्ष है। सड़क हादसे के पश्चात ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामवासियों और परिजनों ने नेशनल हाईवे में चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन शुरूRoad Accident in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, सारंगढ़ में 6 बालिकाओं को डंपर ने कुचलकर दिया है। दुर्घटना और चक्का जाम की सूचना पर प्रशासन की और पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *