Breaking
19 Nov 2026, Thu

इंदौर में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद, निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे गिरफ्तार

इंदौर

 मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। मामले में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। आट में से छह आरोपी फरार है।

ये भी पढ़ें :  MP में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया तेज, आरक्षित वर्ग को दोहरा लाभ देने की तैयारी; सामान्य वर्ग ने जताई आपत्ति

दरअसल बीजेपी कार्यकर्ता कपिल पाठक की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद चिंटू चौकसे के समर्थकों ने थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की। चिंटू चौकसे को गिरफ्तार कर एमवाय हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। बताया जाता है कि मारपीट के मामले में छह लोग अभी भी फरार है। पुलिस के मुताबिक लोहे की रोड से मारपीट की थी। पानी का टैंकर हटाने को लेकर नेताओं में विवाद हुआ था।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *