Breaking
17 Nov 2026, Tue

जितेश शर्मा ने शानदार छक्का लगाकर आरसीबी को सीजन की पांचवी जीत दिलाई

नई दिल्ली
विराट कोहली की 73 रनों की पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के 37वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हाराया। इसी के साथ आरसीबी ने दो दिन पहले अपने घर मिली शिकस्त का भी मेजबानों से बदला लिया। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु के सामने जीत के लिए 158 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर को आरसीबी ने विराट कोहली की दमदार पारी के दम पर 7 गेंदें और इतने ही विकेट रहते चेज किया।

ये भी पढ़ें :  WTC फाइनल में जीत से 69 रन दूर साउथ अफ्रीका... मार्करम-बावुमा के आगे कंगारुओं के हर प्लान फेल

विराट कोहली ने अपनी इस पारी के साथ इतिहास रचा। वह आईपीएल में अब सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली का यह IPL में 67वां 50+ स्कोर है। इससे पहले डेविड वॉर्नर ने 66 बार यह कारनामा किया था।

इस रनचेज में विराट कोहली का साथ देवदत्त पडिक्कल ने दिया जिन्होंने 61 रनों की तूफानी पारी खेली। पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट का विकेट गिरने के बाद कोहली और पडिक्कल के बीच शतकीय साझेदारी हुई जो निर्णायक साबित हुई।

ये भी पढ़ें :  राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद धीरेंद्र शास्त्री शादी से डरे, बोले पहले नीले ड्रम की देवियां आईं, अब सोनम आ गई

जितेश शर्मा ने छक्के के साथ जिताया मैच
नेहाल वडेरा के 19वें ओवर की पांचवी गेंद पर जितेश शर्मा ने शानदार छक्का लगाकर आरसीबी को सीजन की पांचवी जीत दिलाई। इस जीत के साथ आरसीबी की वापस टॉप-4 में एंट्री हो गई है। वह अब तीसरे पायदान पर है। कोहली ने 73 रनों की नाबाद पारी खेली।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *