Breaking
12 Nov 2026, Thu

इटारसी से होते हुए कानपुर से बेंगलुरु के मध्य चलेगी स्पेशल ट्रेन

 भोपाल
समर के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से कानपूर सेन्ट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु-कानपूर सेन्ट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 06-06 ट्रिप रेल प्रशासन द्वारा चलाने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी में वातानुकूलित एवं शयनयान श्रेणी के कोच रहेंगे। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी।

ये भी पढ़ें :  MP MSP Mung Procurement: मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी का नया प्लान लागू, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

  गाड़ी संख्या 04131 कानपूर सेन्ट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 27 अप्रैल से 01 जून 2025 तक प्रत्येक रविवार को कानपूर सेन्ट्रल  स्टेशन से रात 19:50 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना मध्यरात्रि 02:50 बजे, कटनी भोर 04:15 बजे, जबलपुर सुबह 05:35 बजे, इटारसी 09:25 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन मंगलवार शाम 18:30 बजे एसएमवीबी बेंगलुरु स्टेशन पहुँचेगी।

ये भी पढ़ें :  मंत्री टेटवाल ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त प्रशिक्षकों को दी बधाई और शुभकामनाएं

  इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04132 एसएमवीबी बेंगलुरु-कनकपुर सेन्ट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 30 अप्रैल से 04 जून 2025 तक प्रत्येक बुधवार को एसएमवीबी बेंगलुरु स्टेशन से सुबह 07:10 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी दोपहर 12:30 बजे, जबलपुर दोपहर 15:45 बजे, कटनी शाम 17:05 बजे, सतना 18:30 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन शुक्रवार मध्यरात्रि 02:00 बजे कानपूर सेन्ट्रल स्टेशन पहुँचेगी।
    
     रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में फतेहपुर, प्रयागराज, शंकरगढ़, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, मंचेरियल, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, चीराला, ओंगोल, नेल्लूर, गुडुर, पेरम्बूर, अरक्कोणम जंक्शन, काटपाडी, जोलारपेट्टई, बांगरपेट एवं कृष्णराजपुरम  स्टेशनों पर रुकेगी।

ये भी पढ़ें :  16 जनवरी से चलेगी रानी कमलापति कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन,बुकिंग शुरू, यहां से गुजरेगी गाड़ी

 स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *