Breaking
18 Nov 2026, Wed

पंडित धीरेंद्र शास्त्री दावा कर रहे हैं कि वे अपनी शक्तियों के माध्यम से भविष्य में घटने वाली घटनाओं के बारे में बता सकते हैं

छतरपुर
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि अब राष्ट्रीय सुरक्षा के संदर्भ में चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री ने दावा कर रहे हैं कि वे अपनी शक्तियों के माध्यम से भविष्य में घटने वाली घटनाओं के बारे में बता सकते हैं.

ये भी पढ़ें :  कलेक्टर समन्वय कर बेहतर परिणाम दें : मुख्य सचिव जैन

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सलाह देते हुए कहा कि हम तो भारत के रक्षा मंत्री से भी कहेंगे कि हमारी शक्ति का सदुपयोग करें. हम आधिकारिक तौर पर कोई अधिकारी तो नहीं बन सकते, लेकिन हमारे पास जो चेतना है, हनुमान जी की जो कृपा है, उसका राष्ट्रहित में उपयोग किया जाए. आने वाले समय में कहां, कौन सी और क्या संभावित घटनाएं हो सकती हैं, इस पर हमारी शक्ति का उपयोग किया जाए.

ये भी पढ़ें :  बंदूक छोड़ कलम और रोजगार थामेगा युवा

हम खुलकर बताएंगे तो कोई हमें ही उड़ा देगा- धीरेंद्र शास्त्री
उन्होंने आगे कहा कि लेकिन यह सब गोपनीय तरीके से हो. अगर हम खुलकर बताएंगे तो कोई हमें ही उड़ा देगा. हम भारत के लिए भी अब काम शुरू कर रहे हैं, राष्ट्रहित के लिए, ताकि देश का भला हो. मन की बात कर देने से देश का भला नहीं होने वाला है. वही अब इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है. देश की सुरक्षा के संदर्भ में यह चर्चा अब तक सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से वायरल हो चुकी है.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *